एक्सप्लोरर

Remarks On Prophet Mohammad: पैगंबर पर टिप्पणी को लेकर विवाद गरमाया, कुवैत के सुपर मार्केट ने भारतीय प्रोडक्‍ट्स को हटाया

Remarks On Prophet Mohammad: पैगंबर मोहम्मद पर बीजेपी नेताओं की विवादित टिप्पणी के बाद कुवैत में सुपरस्टोर्स ने भारतीय उत्पादों को हटा दिया है.

Remarks On Prophet Mohammad: कुवैत (Kuwait) के डिपार्टमेंटल स्टोर पर भारतीय उत्पादों के खिलाफ लगाए गए नोटिस का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है. वहीं एक अन्य वीडियो में भारतीय उत्पादों (Indian Products) को स्टोर से हटाया जा रहा है. इसे पैगम्बर मोहम्मद (Prophet Mohammad) के खिलाफ बीजेपी प्रवक्ता नुपुर शर्मा (Nupur Sharma) और नवीन कुमार जिंदल (Naveen Kumar Jindal) की टिप्पणियों पर नाराजगी जताते हुए की गई कार्रवाई बताया जा रहा है. न्यूज एजेंसी एएफपी के अनुसार अल-अर्दिया को-ऑपरेटिव सोसाइटी स्टोर के वर्करों ने पैगम्बर मोहम्मद के खिलाफ की गई टिप्पणियों के विरोध में भारतीय उत्पादों को स्टोर से हटा दिया है.

एक वीडियो में कुवैत सिटी के ठीक बाहर सुपरमार्केट में, चावल के बोरे, मसालों और मिर्च की अलमारियों को प्लास्टिक ढक दिया गया है. वहीं उन पर अरबी में लिखा है कि हमने भारतीय उत्पादों को हटा दिया है. भारतीय जनता पार्टी की प्रवक्ता नुपुर शर्मा के बयान के बाद मुसलमानों ने जोरदार रोष प्रकट किया है. एबीपी न्यूज इन वीडियो की सत्यता को प्रमाणित नहीं करता. लेकिन वीडियो से इतना साफ है बीजेपी नेताओं की गैर-जिम्मेदार टिप्पणियों ने जहां भारत विरोधी तत्वों को बैठे-बैठाए मौका दे दिया है. सऊदी अरब, कतर और इस क्षेत्र के अन्य देशों के साथ-साथ काहिरा के अल-अजहर विश्वविद्यालय ने भी भाजपा प्रवक्ता की टिप्पणी की निंदा की है. 

ओआईसी ने कही ये बात

वहीं भारत के लिए कूटनीतिक मुश्किलें भी खड़ी कर दी है. ऐसे में केंद्र सरकार और खासतौर पर विदेश मंत्रालय का अमला अब ताबड़तोड़ नुकसान की भरपाई और रिश्तों की रिपेयरिंग में जुटा है. इसी बीच पाकिस्तान की मजबूत लॉबी वाले इस्लामिक देशों के संगठन ओआईसी के सचिवालय ने पैगम्बर मोहम्मद के खिलाफ बीजेपी नेताओं की टिप्पणियों का हवाला देते हुए भारत में मुस्लिम विरोधी माहौल बनाने की कोशिशों का नाम देने का प्रयास किया. दुनिया के 57 इस्लामिक देशों के इस संगठन ने हिजाब विवाद से लेकर अन्य मामलों का उल्लेख करते हुए भारत में मुसलमानों की सुरक्षा को लेकर चिंता भी जता दी. 

भारत ने दिया करारा जवाब

वहीं इस मामले पर भारत ने भी जोरदार जवाब दिया. भारत ने नूपुर शर्मा मामले पर आई इस्लामिक देशों के संगठन OIC की टिप्पणियों को विदेश मंत्रालय ने गैर जरूरी और छोटी सोच का बताया. विदेश मंत्रालय प्रवक्ता अरिंदम बागची ने साफ किया कि भारत सभी धर्मों का सम्मान करता है. एक धार्मिक व्यक्तित्व के खिलाफ अपमानजनक ट्वीट और टिप्पणियां कुछ लोगों ने की. यह किसी भी रूप में भारत सरकार का नजरिया नहीं है. आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों के खिलाफ सम्बंधित संस्थाओं ने सख्त कार्रवाई की है.

नूपुर शर्मा को बीजेपी ने कर दिया है सस्पेंड

बता दें कि, पैगंबर मुहम्मद (Prophet Muhammad) पर विवादित टिप्पणी को लेकर भाजपा (BJP) ने बीते दिन पार्टी प्रवक्ता नूपुर शर्मा (Nupur Sharma) को प्राथमिक सदस्यता से 6 साल के लिए निलंबित कर दिया था. इसके अलावा नवीन कुमार जिंदल को भी पार्टी से निकाला गया है. नवीन कुमार जिंदल, दिल्ली बीजेपी के मीडिया हेड हैं. ये पूरा मामला तब शुरू हुआ था जब 27 मई को नूपुर शर्मा ने एक निजी चैनल के डिबेट में हिस्सा लिया था. इस दौरान ज्ञानवापी मस्जिद (Gyanvapi Mosque Dispute) को लेकर हो रहे विवाद पर चर्चा की जा रही थी. डिबेट के दौरान नुपूर शर्मा ने कथित तौर पर पैगंबर मुहम्मद के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी (Objectionable Remarks on Prophet Muhammad) कर दी थी. इसके बाद नूपुर की वीडियो वायरल हो गई और उन पर पैगंबर का अपमान करने का आरोप लगाया था. 

ये भी पढ़ें- 

Sidhu Moose Wala Case: मूसेवाला की हत्या के पीछे क्या फैन बनकर आए शख्स का है हाथ? सेल्फी लेने वाला गिरफ्तार 

Passenger Vehicle Sales Data: मई 2022 में कोरोना पूर्व साल मई 2019 से ज्यादा बिकी पैसेंजर गाड़ियां, पर टू व्हीलर सेल्स ने नहीं पकड़ी रफ्तार, जानें क्यों

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पीएम मोदी की शाह, नितिन नबीन और बीएल संतोष के साथ हाई लेवल मीटिंग, BJP की नई टीम पर चर्चा
पीएम मोदी की शाह, नितिन नबीन और बीएल संतोष के साथ हाई लेवल मीटिंग, BJP की नई टीम पर चर्चा
जिस PoK के लिए अमित शाह ने खाई थी कसम, क्या वो अब वापस मिलने वाला है? बगावत दे रहे संकेत
जिस PoK के लिए अमित शाह ने खाई थी कसम, क्या वो अब वापस मिलने वाला है? बगावत दे रहे संकेत
सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की अपील, बोले - 'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...'
सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की अपील, बोले - 'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...'
मदन मित्रा ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ, तो भड़की महुआ मोइत्रा; जानें अभिषेक बनर्जी को लेकर क्या बोले बागी विधायक
मदन मित्रा ने छोड़ा ममता का साथ तो भड़की महुआ मोइत्रा; जानें अभिषेक को लेकर क्या बोले बागी विधायक

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तानी मूल की युवती के ऑनर किलिंग मामले में इटली की कोर्ट ने सुनाया फैसला, PM मेलोनी बोलीं- ‘बेहद दर्दनाक...’
पाक मूल की युवती के ऑनर किलिंग मामले में इटली की कोर्ट ने सुनाया फैसला, PM मेलोनी बोलीं- ‘बेहद दर्दनाक...’
घाटकोपर: एकनाथ शिंदे के ही दो नेताओं में भयंकर झड़प, हो गई मारपीट, सामने आई तस्वीर
घाटकोपर: एकनाथ शिंदे के ही दो नेताओं में भयंकर झड़प, हो गई मारपीट, सामने आई तस्वीर
'गौतम गंभीर को बतौर कोच 10 में से 4 नंबर देता दूं', मोहम्मद कैफ का बयान वायरल, पूछा- विराट से बात भी करते हैं?
'गौतम गंभीर को बतौर कोच 10 में से 4 नंबर देता दूं', मोहम्मद कैफ का बयान वायरल, पूछा- विराट से बात भी करते हैं?
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
Delhi Weather Today: दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
AIIMS Delhi ने रचा इतिहास! 4 महीने के मासूम की दुनिया की सबसे दुर्लभ लंग सर्जरी सफल
AIIMS Delhi ने रचा इतिहास! 4 महीने के मासूम की दुनिया की सबसे दुर्लभ लंग सर्जरी सफल
FOR MORNING: किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, 2000 की नई किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, रुक न जाए पैसा इसलिए आज ही कर लें ये काम
किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, 2000 की नई किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, रुक न जाए पैसा इसलिए आज ही कर लें ये काम
Embed widget