एक्सप्लोरर

Sidhu Moose Wala Case: मूसेवाला की हत्या के पीछे क्या फैन बनकर आए शख्स का है हाथ? सेल्फी लेने वाला गिरफ्तार

Punjab Police Arrest: सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने उस शख्स को गिरफ्तार कर लिया है जिसने मूसेवाला के साथ सेल्फी ली और बाद में शूटर्स को जानकारी दी.

Moose wala Murder Case: सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस (Sidhu Moose wala Murder Case) में पंजाब पुलिस (Punjab Police) को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस (Police) ने उस शख्स को गिरफ्तार कर लिया है जिसने सिद्धू मूसेवाला के साथ सेल्फी (Selfie With Moose wala) ली थी और बाद में शूटर्स को खबर (Inform To Shooters) की थी. इसके साथ ही पुलिस ने उस शख्श को भी गिरफ्तार कर लिया है जिसके पास रहकर रेकी की गई थी.

दरअसल 29 मई यानी हत्या वाले दिन जब सिद्धू मूसेवाला अपनी थार से निकल रहे थे, तभी वहां कुछ लड़के पहुंचकर उनके साथ सेल्फी ले रहे थे. इसमें से एक लड़के ने शूटर्स को ये जानकारी दी थी कि मूसेवाला बुलेट प्रूफ गाड़ी के बिना अपनी थार गाड़ी में निकले हैं और सुरक्षाकर्मी भी उनके साथ नहीं है. कहा जा रहा है कि वहां पहुंचकर इन लोगों ने चाय भी पी और करीब 45 मिनट तक केकड़ा मूसेवाला के घर के बाहर रहा.

पेंटर का काम करता है केकड़ा

पंजाब पुलिस ने मूसेवाला मर्डर केस में जो दूसरी गिरफ्तारी की है वो केकड़ा नाम के शख्स की है जो पंजाब के बठिंडा का रहने वाला है और पेंटर का काम करता है. पुलिस जब केकड़ा के घर पर पहुंची तो उसकी मां ने बताया कि उसका असली नाम जगरूप है और वो नशेड़ी है. उसे 4 साल पहले घर से बेदखल कर दिया था. पहले भी वो झगड़े, लूट और चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुका है.

काला को कल गिरफ्तार कर चुकी है पुलिस

मूसेवाला मर्डर केस (Moose wala Murder Case) में रेकी करने के लिए गैगस्टर प्रियवत फौजी (Ganster) और केकड़ा दो दिन फतेहाबाद (Fatehabad) में काला के पास ही रुके थे. काला को पंजाब पुलिस (Punjab Police) ने कल रात ही गिरफ्तार कर लिया था. इसके अलावा पुलिस ने तरनतारन (Tarantaran) में जगरूप सिंह रूपा (Jagroop Singh Roopa) नाम के शख्स के घर पर छापा मारा है

ये भी पढ़ें: Sidhu Moosewala Murder: लॉरेंस बिश्नोई को लेकर पटियाला हाउस कोर्ट पहुंची दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल, पंजाब पुलिस मांग सकती है रिमांड

ये भी पढ़ें: Sidhu Moose Wala Murder: अमित शाह से मुलाकात के दौरान फूट-फूट कर रो पड़े मूसेवाला के पिता, गृहमंत्री से की CBI जांच की मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश को गुमराह कर रहे राहुल, सदन में हर जवाब देने को तैयार, JP नड्डा का पलटवार
देश को गुमराह कर रहे राहुल, सदन में हर जवाब देने को तैयार, JP नड्डा का पलटवार
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार के सामने रखीं 3 मांगें, बोले - 'PM मोदी को...'
मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार के सामने रखीं 3 मांगें, बोले - 'PM मोदी को...'

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget