एक्सप्लोरर

हूती विद्रोहियों ने ब्रिटिश ऑयल टैंकर को बनाया निशाना, भारतीय नौसेना ने मदद के लिए अदन की खाड़ी में तैनात किया 'डिस्ट्रॉयर'

Indian Navy News: भारतीयों के चालक दल वाले एक ब्रिटिश ऑयल टैंकर पर यमन के हूती विद्रोहियों की ओर से हमला किए जाने के बाद भारतीय नौसेना ने अपना विध्वंसक पोत अदन की खाड़ी में तैनात किया है.

भारतीय नौसेना ने शनिवार (27 जनवरी) को कहा कि उसने 26 जनवरी की रात ब्रिटिश ऑयल टैंकर एमवी मार्लिन लुआंडा से एक डिट्रेस कॉल (संकट का संकेत) मिलने के जवाब में अदन की खाड़ी में अपने गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रॉयर आईएनएस विशाखापत्तनम को तैनात किया है. टैंकर मार्लिन लुआंडा में चालक दल के 22 भारतीय और एक बांग्लादेशी सदस्य सवार हैं.

भारतीय नौसेना ने क्या कहा?

भारतीय नौसेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपने आधिकारिक हैंडल से कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए एक पोस्ट में कहा, ''अदन की खाड़ी में तैनात भारतीय नौसेना के गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रॉयर आईएनएस विशाखापत्तनम ने 26 जनवरी की रात को एमवी मार्लिन लुआंडा के एक संकट कॉल का जवाब दिया.''

समुद्र में जीवन की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध- नौसेना

पोस्ट में कहा गया, ''संकटग्रस्त मर्चेंट जहाज पर अग्निशमन उपकरणों के साथ एनबीसीडी टीम की ओर से अग्निशमन प्रयासों को बढ़ाया जा रहा है. एमवी पर चालक दल की सहायता के लिए आईएनएस विशाखापत्तनम से मदद पहुंचाई गई है. एमवी में 22 भारतीय और एक बांग्लादेशी वाला चालक दल सवार है.'' पोस्ट में यह भी कहा गया, ''भारतीय नौसेना एमवी की सुरक्षा और समुद्र में जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के प्रति दृढ़ और प्रतिबद्ध है.''

हूती विद्रोहियों ने ली हमले की जिम्मेदारी

ऑयल टैंकर एमवी मार्लिन लुआंडा पर हमला करने की जिम्मेदारी यमन के हूती विद्रोहियों ने ली है. द गार्जियन के मुताबिक, हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि उनके नौसैनिक बलों ने अदन की खाड़ी में ब्रिटिश ऑयल टैंकर को निशाना बनाकर एक ऑपरेशन चलाया था. हूती सैन्य प्रवक्ता याह्या सारेया ने एक बयान में कहा कि 'उचित नौसैनिक मिसाइलों का इस्तेमाल किया गया और हमला सीधा था.' वहीं, अमेरिका ने भी एमवी मार्लिन लुआंडा पर हूतियों के हमले की पुष्टि की है.

अशांत क्षेत्र में भारत ने बढ़ाई निगरानी

लाल सागर और अरब सागर के कुछ हिस्सों समेत क्षेत्र में व्यापारिक जहाजों पर ड्रोन और समुद्री डाकुओं के हमले की श्रृंखला में यह नई घटना है. इस बीच भारतीय नौसेना ने भारत जाने वाले व्यापारिक जहाजों पर हाल के हमलों के मद्देनजर अशांत क्षेत्र में निगरानी काफी हद तक बढ़ा दी है और लगभग 10 युद्धपोतों वाले कार्य समूहों को तैनात किया है.

यह भी पढ़ें- नौकरी के लिए इजरायल जाने वालों की लगी कतार, केंद्र पर बरसी कांग्रेस, कहा- ' बेरोजगारी से त्रस्त भारतीय युवा...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्लोवाकिया के सर्वोच्च सम्मान से नवाजे गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अब तक कुल 33 देशों से मिले पुरस्कार
स्लोवाकिया के सर्वोच्च सम्मान से नवाजे गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अब तक कुल 33 देशों से मिले पुरस्कार
रहेजा डेवलपर्स पर ED का बड़ा शिकंजा, 503 करोड़ की संपत्तियां अटैच
रहेजा डेवलपर्स पर ED का बड़ा शिकंजा, 503 करोड़ की संपत्तियां अटैच
असम के शिवसागर जिले में ONGC गैस पाइपलाइन में रिसाव से दहशत, लोगों ने लगाया लापरवाही का आरोप
असम के शिवसागर जिले में ONGC गैस पाइपलाइन में रिसाव से दहशत, लोगों ने लगाया लापरवाही का आरोप
‘हमारी क्षमताएं विशाल हैं और आकांक्षाएं उससे भी बड़ी...’, स्लोवाकिया के PM संग वार्ता में बोले प्रधानमंत्री मोदी
‘हमारी क्षमताएं विशाल हैं और आकांक्षाएं उससे भी बड़ी...’, स्लोवाकिया के PM संग वार्ता में बोले प्रधानमंत्री मोदी

वीडियोज

Sansani | Crime News: एक हीरोइन का 'आखिरी सस्पेंस' ! | Mumbai News
Assam Air Force Plane Crash: शहीद हुए 5 जवान, वीडियो देख दहल जाएगा आपका दिल!
Iran US War | Trump | Mojtaba | Janhit: ट्रंप की डील ईरान के लिए 'जीत' या फिर 'आत्मसमर्पण'?
US Iran Peace Deal | Bharat Ki Baat: होर्मुज खुलेगा तो पेट्रोल-डीजल सस्ता? | Iran US War | Trump
Iran US War | Inflation | Trump | Peace Deal | Sandeep Chaudhary: समझौते से महंगाई पर लगेगी लगाम?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आसमान को चीरकर पाकिस्तान में भारत मचाएगा तबाही! स्वदेशी लॉन्ग रेंज लैंड अटैक क्रूज मिसाइल का टेस्ट कामयाब
आसमान को चीरकर PAK में भारत मचाएगा तबाही! लॉन्ग रेंज लैंड अटैक क्रूज मिसाइल का टेस्ट कामयाब
स्टैंड-अप कॉमेडी शो विवाद मामले में अपडेट, इस दिन दर्ज होंगे प्रणीत मोरे और सेजल पवार के बयान
स्टैंड-अप कॉमेडी शो विवाद मामले में अपडेट, इस दिन दर्ज होंगे प्रणीत मोरे और सेजल पवार के बयान
PCB ने बदला सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का मॉडल, पुराने सिस्टम का अंत; इस फॉर्मूले के तहत मिलेगी सैलरी
PCB ने बदला सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का मॉडल, पुराने सिस्टम का अंत; इस फॉर्मूले के तहत मिलेगी सैलरी
'गदर' डायरेक्टर संग खत्म अमीषा पटेल के गिले-शिकवे, तारा-सकीना की दिखी ऑफ स्क्रीन केमिस्ट्री, Inside Photos
'गदर' डायरेक्टर संग खत्म अमीषा पटेल के गिले-शिकवे, तारा पर सकीना ने लुटाया प्यार, देखिए फोटोज
Explained: नेतन्याहू से नाराज ट्रंप ने दी साथ छोड़ने की धमकी! अमेरिका ने नाता तोड़ा तो कैसे बिखर जाएगा इजरायल?
नेतन्याहू से नाराज ट्रंप ने दी साथ छोड़ने की धमकी! क्यों US के बिना नहीं टिक पाएगा इजरायल?
Opinion: सपा नेता जावेद अली ने बहुसंख्यक जहर वाले यूं ही नहीं दिया बयान, इसके पीछे छिपे बड़े सियासी मायने
सपा नेता जावेद अली ने बहुसंख्यक जहर वाले यूं ही नहीं दिया बयान, इसके पीछे छिपे बड़े सियासी मायने
इधर यूएस-ईरान में डील का ऐलान, उधर भारत सरकार का LPG और पेट्रोल को लेकर आ गया बड़ा बयान
इधर यूएस-ईरान में डील का ऐलान, उधर भारत सरकार का LPG और पेट्रोल को लेकर आ गया बड़ा बयान
Farmer Invest in Stock Market: क्या शेयर बाजार में पैसा लगा सकते हैं गांव के किसान, जानें कैसे करें शुरुआत?
क्या शेयर बाजार में पैसा लगा सकते हैं गांव के किसान, जानें कैसे करें शुरुआत?
Embed widget