Dridam एक मलयालम क्राइम थ्रिलर है जो रहस्य और सस्पेंस के साथ दर्शकों को बांधे रखती है। कहानी एक ऐसे पुलिस अधिकारी की है, जिसकी नई पोस्टिंग के बाद शांत इलाके में अचानक अपराधों की श्रृंखला शुरू हो जाती है। मर्डर, डकैती और कई रहस्यमयी घटनाओं के पीछे क्या कोई एक कड़ी है? फिल्म धीरे-धीरे अपने रहस्यों से पर्दा उठाती है और अंत तक कई चौंकाने वाले खुलासे करती है | फिल्म की शुरुआत थोड़ी धीमी है, लेकिन क्लाइमैक्स तक पहुंचते-पहुंचते कहानी दिलचस्प मोड़ लेती है। कलाकारों की शानदार एक्टिंग और यथार्थवादी किरदार इसकी सबसे बड़ी ताकत हैं। हालांकि, पटकथा पर थोड़ा और काम किया जाता तो यह फिल्म और प्रभावशाली बन सकती थी। JioHotstar पर हिंदी में उपलब्ध यह फिल्म क्राइम थ्रिलर पसंद करने वालों के लिए एक अच्छा विकल्प है। यह आपको निराश नहीं करेगी, लेकिन मलयालम सिनेमा की सर्वश्रेष्ठ थ्रिलर्स में भी शामिल नहीं होती।