एक्सप्लोरर

पैंगोंग झील में गश्त के लिए सेना को स्पेशल बोट्स मिलना शुरू, लद्दाख में भारत की स्थिति होगी मजबूत

14 हजार फीट की ऊंचाई पर दुनिया की सबसे लंबी पैंगोंग-त्सो झील करीब 135 किलोमीटर लंबी है. इसका एक-तिहाई भाग यानि करीब 40 किलोमीटर हिस्सा भारत के अधिकार-क्षेत्र में है

लद्दाख: एलएसी पर चीन से चल रहे टकराव के बीच भारतीय सेना को पैंगोंग-त्सो झील में गश्त के लिए नई बोट मिलनी शुरू हो गई हैं. जानकारी के मुताबिक, ये पैट्रोलिंग बोट्स सेना और आईटीबीपी द्वारा इस्तेमाल की जा रही बोट्स और स्टीमर्स से काफी बड़ी हैं.

दरअसल, पिछले साल दिसंबर में एलएसी पर चीन से चल रहे टकराव के बीच भारत ने पैंगोंग-त्सो लेक में पैट्रोलिंग के लिए 29 नई बोट्स का ऑर्डर दिया था. इन नई बोट्स को भारत के ही दो बड़े शिपयार्ड में तैयार किया जाना था. 12 बोट्स का ऑर्डर गोवा शिपयार्ड लिमिटेड को दिया गया था और 17 बोट का ऑर्डर एक प्राइवेट शिपयार्ड को दिया गया था. गोवा शिपयार्ड में तैयार हो रही हैं फास्ट पैट्रोलिंग बोट्स मशीन-गन और सर्विलांस-गियर से लैस हैं, जिन्हें पैट्रोलिंग और निगरानी के लिए इस्तेमाल किया जाना है.

जबकि प्राइवेट शिपयार्ड जो 35 फीट लंबी बोट्स बना रहा है उनका इस्तेमाल सैनिकों की फास्ट मूवमेंट यानि आवाजाही के लिए किया जाना है. इन बोट्स में करीब डेढ़ दर्जन सैनिक सवार हो सकते हैं. अब खबर है कि इन नई बोट्स की डिलीवरी शुरू हो गई है. अगले कुछ महीनों में सभी 29 बोट्स थलसेना को मिल जाएंगी.

आखिर क्यों जरूरत पड़ी इन स्पेशल बोट्स की?
पैंगोंग-त्सो झील में पैट्रोलिंग के लिए अभी जो बोट्स भारतीय सेना और आईटीबीपी इस्तेमाल करती आई थी वे बेहद छोटी बोट्स (स्टीमर) हैं. कई बार ऐसा देखने में आया है कि झील में पैट्रोलिंग के दौरान चीन की जो बड़ी बोट्स हैं वे भारत की बोट्स में टक्कर तक मार देती हैं. कुछ साल पहले ऐसी ही एक टक्कर में भारतीय बोट पलट तक गई थी.

पिछले साल मई के महीने से पूर्वी लद्दाख से सटी लाइन ऑफ एक्चुयल कंट्रोल यानि एलएसी शुरू हुए टकराव के बाद माना जा रहा था कि पैंगोंग-त्सो झील में भी तनातनी बढ़ सकती है. क्योंकि भारत और चीन के बीच 3488 किलोमीटर लंबी एलएसी इसी पैंगोंग-त्सो झील के बीच से होकर गुजरती है. इसी खतरे को देखते हुए ही पिछले साल भारतीय नौसेना की एक एक्सपर्ट टीम ने पैंगोंग-त्सो झील का दौरा किया था. नौसेना की टीम ने पैंगोंग-झील में पैट्रोलिंग और पैट्रोलिंग-बोट्स को लेकर ही अपनी राय दी थी. क्योंकि नौसेना की फास्ट पैट्रोलिंग बोट्स समंदर में समुद्री-लुटेरों और अवांछित-तत्वों के खिलाफ गश्त करती हैं. भारतीय नौसेना और कोस्टगार्ड के पास फास्ट पैट्रोलिंग बोट्स का एक बड़ा बेड़ा है.

पैंगोंग झील का 40 किमी हिस्सा भारत में
बता दें, 14 हजार फीट की ऊंचाई पर दुनिया की सबसे लंबी पैंगोंग-त्सो झील करीब 135 किलोमीटर लंबी है, जिसका एक-तिहाई भाग यानि करीब 40 किलोमीटर हिस्सा भारत के अधिकार-क्षेत्र में है और बाकी दो-तिहाई यानि करीब-करीब 95 किलोमीटर चीन के कब्जे में है. सर्दियों के मौसम में यहां तापमान माइनस (-) 30-40 डिग्री तक गिर जाता है और झील पूरी तरह से जम जाती है.   

पैंगोंग-त्सो झील के उत्तर में ही विवादित फिंगर एरिया है और दक्षिण में कैलाश हिल रेंज है. हालांकि, पहले चरण के डिसइंगेजमेंट के बाद दोनों देशों की सेनाएं दोनों ही विवादित इलाकों से पीछे हट गई हैं लेकिन तनाव बरकरार है. इसकी वजह ये है कि चीन ने पूर्वी लद्दाख से सटे बाकी विवादित इलाकों से पीछे हटने के लिए साफ इंकार कर दिया है.

ये भी पढ़ें-

दिल्ली में अब पानी की किल्लत, टैंकर को आता देख पाइप लेकर दौड़ पड़ते हैं लोग

Delhi Unlock: दिल्ली में कल से सभी मार्केट, मॉल्स, रेस्टॉरेंट खुलेंगे, स्कूल-कॉलेज अभी बंद रहेंगे

नीरज राजपूत वॉर, डिफेंस और सिक्योरिटी से जुड़े मामले देखते हैं. पिछले 20 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया का अनुभव है. एबीपी न्यूज के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अनकट के 'फाइनल-असॉल्ट' कार्यक्रम के प्रेजेंटर भी हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘खर्च कम करने की नहीं, समझदारी से करने की अपील’, PM मोदी ने देश से क्यों किया ऐसा अनुरोध?
‘खर्च कम करने की नहीं, समझदारी से करने की अपील’, PM मोदी ने देश से क्यों किया ऐसा अनुरोध?
संकट के बीच 'आत्मनिर्भरता' का मास्टरस्ट्रोक? PM मोदी की अपील पर क्या सोचता है MSME सेक्टर
संकट के बीच 'आत्मनिर्भरता' का मास्टरस्ट्रोक? PM मोदी की अपील पर क्या सोचता है MSME सेक्टर
पाकिस्तान से बातचीत के पक्ष में RSS नेता, अब Ex-आर्मी चीफ नरवणे बोले, 'बॉर्डर पार वाले कट्टर...'
पाकिस्तान से बातचीत के पक्ष में RSS नेता, अब Ex-आर्मी चीफ नरवणे बोले, 'बॉर्डर पार वाले कट्टर...'
तमिलनाडु विधानसभा में फ्लोर टेस्ट में AIADMK के 25 विधायकों ने TVK का किया समर्थन, मच गया बवाल
तमिलनाडु विधानसभा में फ्लोर टेस्ट में AIADMK के 25 विधायकों ने TVK का किया समर्थन, मच गया बवाल

वीडियोज

Sansani: दीवानी बेटी को मौत की सजा ! | Crime News | Uttar Pradesh News | Crime News Hindi
Janhit with Chitra Tripathi: सलाह मोदी की..सवाल आपका! | PM Modi Gold Appeal | Modi Convoy | Rahul
Prateek Yadav Death News: प्रतीक की डेथ मिस्ट्री...हो गया खुलासा! | Bharat ki Baat | Aparna Yadav
Abp Report | NEET Paper Leak | Exam Cancelled:पेपर लीक का मास्टरमाइंड शुभम गिरफ्तार!
Gold Silver Price Hike | Sandeep Chaudhary: आम जनता बेहाल, महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सीधा खुलासा!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘खर्च कम करने की नहीं, समझदारी से करने की अपील’, PM मोदी ने देश से क्यों किया ऐसा अनुरोध?
‘खर्च कम करने की नहीं, समझदारी से करने की अपील’, PM मोदी ने देश से क्यों किया ऐसा अनुरोध?
महाराष्ट्र: पेट्रोल-डीजल संकट के बीच PM की अपील पर CM देवेंद्र फडणवीस का बड़ा फैसला, कर दिया ये ऐलान
महाराष्ट्र: पेट्रोल-डीजल संकट के बीच PM की अपील पर CM देवेंद्र फडणवीस का बड़ा फैसला, कर दिया ये ऐलान
केरल के तिरुवनंतपुर में कल 11 बजे कांग्रेस विधायक दल की बैठक, सीएम के नाम पर लगेगी मुहर
केरल के तिरुवनंतपुर में कल 11 बजे कांग्रेस विधायक दल की बैठक, सीएम के नाम पर लगेगी मुहर
IPL 2026: ‘हम पर भरोसा रखो, ट्रॉफी जीतकर दिखाएंगे’;लगातार हार के बीच प्रभसिमरन सिंह की भावुक अपील
IPL 2026: ‘हम पर भरोसा रखो, ट्रॉफी जीतकर दिखाएंगे’;लगातार हार के बीच प्रभसिमरन सिंह की भावुक अपील
वरुण धवन ने 'नो एंट्री 2' फिल्म से किया किनारा, होल्ड हुई फिल्म?
वरुण धवन ने 'नो एंट्री 2' फिल्म से किया किनारा, होल्ड हुई फिल्म?
Sweet With Water Tradition: भारतीय कल्चर में पानी के साथ क्यों दिया जाता है मीठा, क्या इसका सेहत से कुछ लेना-देना?
भारतीय कल्चर में पानी के साथ क्यों दिया जाता है मीठा, क्या इसका सेहत से कुछ लेना-देना?
US-Israel-Iran War Impact : युद्ध हजारों किमी दूर और असर आपकी रसोई पर, जानिए कैसे इस युद्ध की आग ने आपके घर में बनाई जगह?
युद्ध हजारों किमी दूर और असर आपकी रसोई पर, जानिए कैसे इस युद्ध की आग ने आपके घर में बनाई जगह?
NEET यूजी-2026 परीक्षा में गड़बड़ी और पेपर लीक मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, कई ठिकानों पर पड़े छापे
NEET पेपर लीक केस: CBI का बड़ा एक्शन, 3 ठिकानों से अब तक 5 गिरफ्तार, कई जगहों पर दी जा रही दबिश
Embed widget