एक्सप्लोरर

Delhi water crisis: दिल्ली में अब पानी की किल्लत, टैंकर को आता देख पाइप लेकर दौड़ पड़ते हैं लोग

दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से पानी की समस्या पर विवाद चल रहा है. पानी भरने के चक्कर में टैंकर आते ही लोग दौड़ पड़ते हैं. छोटे छोटे बच्चे, बुजुर्ग सब इस भीड़ में शामिल हो जाते हैं.

दिल्ली में गर्मी अपनी चरम सीमा पर है. इस बीच पानी की किल्लत भी होने लगी है. दिल्ली के कई इलाकों में लोग तेज गर्मी में पानी की बूंद-बूंद को तरस रहे हैं. टैंकर से पानी भरने के लिए लोगों में मारामारी तक हो रही है. टैंकर को आता देख लोग पाइप लेकर दौड़ पड़ते हैं और पानी भरने की जद्दोजहद में लग जाते हैं. ये रोजाना उनकी दिनचर्या का हिस्सा बन गया है.

पानी भरने वाली एक महिला ने कहा, "पहले एक ही टैंकर आता था, अब टीवी पर खबर दिखाए जाने के बाद एक टैंकर बढ़ गया है. इतनी भीड़ में पानी मिलना मुश्किल हो जाता है. सुबह छह बजे पानी के इंतजार बैठ जाते हैं. कभी-कभी बहुत गंदा पीले रंग का पानी आता है. लेकिन मजबूरी में पीना पड़ता है. क्योंकि टैंकर के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं है."

एबीपी न्यूज पर दिल्ली में पानी की किल्लत की खबर दिखाए जाने के बाद केंद्र और आम आदमी पार्टी सरकार में आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला शुरू हो गया. दोनों एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं. बीजेपी ने केजरीवाल सरकार पर गंदा पानी सप्लाई करने का आरोप लगाया है. वहीं आम आदमी पार्टी का कहना है कि दिल्ली सरकार के खिलाफ दुष्प्रचार की कोशिश की जा रही है.

केजरीवाल सरकार में दिल्ली की जनता पी रही नाले का पानी- बीजेपी
बीजेपी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश कुमार गुप्ता ने कहा है कि केजरीवाल के शासन में दिल्ली की जनता को नाले का पानी पीना पड़ रहा है और राशन केवल आम आदमी पार्टी समर्थकों को दिया जा रहा है. ऐसे कुकर्मों को भगवान भी माफ नहीं करेंगे. केजरीवाल सरकार ने आखिर क्यों केंद्र सरकार की योजना को लागू न करके दिल्ली वालों को लाभ से वंचित रखा?

जवाब में आम आदमी पार्टी के विधायक राघव चड्डा ने कहा, "कृपया यह सवाल केंद्रीय गृह मंत्री से करें. क्योंकि संबंधित क्षेत्र एनडीएमसी (यानी एमएचए, केंद्र सरकार) के अधिकार क्षेत्र में आता है न कि डीजेबी के.
पानी का वितरण, पाइपलाइन नेटवर्क की स्थापना/रखरखाव, बूस्टर पंपों का संचालन, पानी के टैंकरों को चलाना- यह सब एनडीएमसी द्वारा किया जाता है."

ये भी पढ़ें-
Rajasthan: गहलोत सरकार पर पायलट खेमे के विधायक ने फोन टैपिंग का लगाया आरोप

राहुल गांधी ने तंज भरे अंदाज में बताया- भारत सरकार का सबसे कुशल मंत्रालय कौन सा है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Green Mission : दिल्ली की तस्वीर बदलने का ऐलान! रिज को मिला कानूनी कवच, अमित शाह ने खोला 1 करोड़ पेड़ों का मेगा प्लान
दिल्ली की तस्वीर बदलने का ऐलान! रिज को मिला कानूनी कवच, अमित शाह ने खोला 1 करोड़ पेड़ों का मेगा प्लान
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
NSUI Elections: पेपर लीक विवाद के बाद NSUI का मास्टर प्लान! देशभर में संगठनात्मक चुनाव की तैयारी, समझें पूरा प्लान
पेपर लीक विवाद के बाद NSUI का मास्टर प्लान! देशभर में संगठनात्मक चुनाव की तैयारी, समझें पूरा प्लान
Explained: वायनाड क्यों बन गया 'कब्रिस्तान'? दो साल में 400 से ज्यादा मौतें, सुरंग की मिट्टी में कई दबे! कैसे नाकाम हो रही सरकार?
वायनाड क्यों बन गया 'कब्रिस्तान'? दो साल में 400 से ज्यादा मौतें, कैसे नाकाम रही सरकार?

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
बदलेगी एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम, यहां भी संजू सैमसन पर गिरेगी गाज! सामने आया बड़ा अपडेट
बदलेगी एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम, यहां भी संजू सैमसन पर गिरेगी गाज!
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
Embed widget