एक्सप्लोरर

Delhi Unlock 3: दिल्ली में कल से सभी मार्केट, मॉल्स, रेस्टॉरेंट खुलेंगे, स्कूल-कॉलेज अभी बंद रहेंगे

दिल्ली में मार्केट खुलने का ऑड-ईवन सिस्टम अब कल से लागू नहीं होगा. सोमवार से सभी मार्केट, मॉल्स, रेस्टॉरेंट खुलेंगे.

नई दिल्ली: देश की राजधानी में अब कोरोना का प्रकोप बहुत कम हो गया है. इसी के मद्देनजर अनलॉक की प्रक्रिया के तहत दिल्ली में सोमवार से सभी मार्केट, मॉल्स, रेस्टॉरेंट खुलना शुरू हो जाएंगे. हालांकि दिल्ली में अभी स्कूल-कॉलेज, स्वीमिंग पुल, स्पा सेंटर बंद रहेंगे. ये घोषणा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने की है. 

दिल्ली में क्या खुलेगा क्या बंद रहेगा

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, "कल सुबह 5 बजे के बाद से कुछ गतिविधियों को छोड़कर सभी गतिविधियों की अनुमति है. मार्केट खोलने के लिए ऑड-ईवन सिस्टम कल से लागू नहीं होगा. निजी दफ्तर 50 फीसदी क्षमता के साथ सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक काम करेंगे. बाजार, मॉल और मार्केट कॉम्प्लेक्स में सारी दुकानें सुबह 10 बजे से शाम 8 बजे तक खुल सकती हैं. रेस्टोरेंट 50 फीसदी बैठने की क्षमता पर काम करेंगे. साप्ताहिक बाजार को अनुमति दी जा रही है लेकिन एक दिन में एक जोन में एक ही साप्ताहिक बाजार को अनुमति दी जाएगी. शादियां 20 लोगों के साथ घर या कोर्ट में ही हो सकती हैं. धार्मिक स्थल खोले जा रहे हैं लेकिन श्रद्धालुओं को जाने की अनुमति नहीं होगी."

हालांकि मुख्यमंत्री ने कहा, स्कूल-कॉलेज, शिक्षण संस्थान, सामाजिक, राजनीतिक, खेल, मनोरंजन, सांस्कृतिक, धार्मिक सभाएं, स्विमिंग पूल, स्टेडियम, स्पोर्ट कॉम्प्लेक्स, सिनेमा, थियेटर, एंटरटेनमेंट पार्क, बैंक्वेट हॉल, ऑडिटोरियम, स्पा, जिम, पब्लिक पार्क और गार्डन अभी पूरी तरह से बंद रहेंगे. 

राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के नए मामलों में कमी को देखते हुए सरकार ने लॉकडाउन के तहत लागू पाबंदियों को 31 मई से चरणबद्ध तरीके से हटाते हुए निर्माण कार्य और कारखानों को खोलने की अनुमति दी थी. दिल्ली सरकार की स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 213 नए मामले सामने आए और 25 मरीजों की मौत हुई. वहीं इसके अनुसार संक्रमण की दर घटकर 0.3 फीसदी हो गयी है.

ये भी पढ़ें-

राहुल गांधी ने तंज भरे अंदाज में बताया- भारत सरकार का सबसे कुशल मंत्रालय कौन सा है

दिल्ली में अब पानी की किल्लत, टैंकर को आता देख पाइप लेकर दौड़ पड़ते हैं लोग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Result LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC चुनाव रिजल्ट LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget