एक्सप्लोरर

कोरोना वॉरियर्स का सम्मान: मुंबई और दिल्ली के ऊपर उड़े सुखोई फाइटर जेट, लेह में चिनूक हेलिकॉप्टर ने बरसाए फूल

आज तीनों सेनाएं 'कोरोना योद्धाओं' को उनकी सेवाओं के लिए आभार प्रकट कर रही हैं.तीनों सेनाओं के प्रमुखों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी.

नई दिल्ली: देशभर में तीनों सेनाएं कोरोना योद्धाओं का सम्मान कर रही हैं. अस्पतालों के ऊपर हेलिकॉप्टर्स से फूल बरसाए जा रहे हैं. कोरोना वॉरियर्स को सम्मान देने के लिए मुंबई और दिल्ली के ऊपर सुखोई फाइटर जेट उड़े, तो वहीं लेह में चिनूक हेलिकॉप्टर ने फूल बरसाए. दिल्ली में सुपर हरक्यूलिस ने भी कोरोना वॉरियर्स को सलामी दी. आज तीनों सेनाएं 'कोरोना योद्धाओं' को उनकी सेवाओं के लिए आभार प्रकट कर रही हैं.

कोरोना वॉरियर्स के सम्मान में वायुसेना के लड़ाकू विमानों का फ्लाई पास्ट सुबह से ही शुरू हो गया. श्रीनगर के डल झील और चंडीगढ़ के सुकना झील के ऊपर फाइटर जैट्स ने उड़ान भरी. बेंगलूरु में विधानसभा और वॉर मेमोरियल पर आर्मी बैंड ने धुन बजाई. कोरोना काल में देश को संभाल रहे पुलिस कर्मियों के सम्मान में पुलिस मेमोरियल पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ. तीनों सेनाओं के प्रमुखों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी. इसके अलावा हेलिकॉप्टर से फूल बरसाए गए.

चंडीगढ़ में भारतीय वायुसेना के विमान C-130 ने सुखना झील के ऊपर से फ्लाई पास्ट किया. गोवा में भारतीय नौसेना ने 'कोरोना योद्धाओं' के प्रति आभार जताने के लिए गोवा मेडिकल कॉलेज के ऊपर से फ्लाई पास्ट किया और स्वास्थ्यकर्मियों पर फूल बरसाए. भारतीय वायु सेना ने मेडिकल प्रोफेशनल्स और फ्रंटलाइन वर्कर्स के कोरोना महामारी के खिलाफ सराहनीय काम के प्रति आभार प्रकट करने के लिए दिल्ली में राजपथ के ऊपर से फ्लाईपास्ट किया.

मुंबई में मरीन ड्राइव के ऊपर वायुसेना के विमान विक्ट्री साइन बनाते दिखे. इसके अलावा जम्मू में डॉक्टर औऱ जरूरी सेवाओं से जुड़े लोगों के लिए सेना ने बैंड बजाकर सम्मान दिया. बेंगलुरु में भारतीय वायुसेना ने इस मुश्किल वक़्त में लोगों को अपनी सेवाएं दे रहे 'कोरोना यो​द्धाओं' के प्रति आभार प्रकट करने के लिए विक्टोरिया अस्पताल में स्वास्थ्यकर्मियों पर फूल बरसाए. लखनऊ में भी वायुसेना ने किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज (KGMU) के ऊपर से फ्लाईपास्ट किया और 'कोरोना योद्धाओं' के प्रति आभार प्रकट करने के लिए फूलों की वर्षा की.

यह भी पढ़ें-

In Pics: कोरोना वॉरियर्स के सम्मान में सेना की सलामी, देखिए फ्लाई पास्ट की रोमांचक तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तमिलनाडु के मंत्री ने ऐसा क्या कह दिया, जिसे लेकर CM विजय ने मांगी माफी
तमिलनाडु के मंत्री ने ऐसा क्या कह दिया, जिसे लेकर CM विजय ने मांगी माफी
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
BJP की नई टीम में वसुंधरा-स्मृति को जगह, कितनी महिलाओं को मिला मौका?
BJP की नई टीम में वसुंधरा-स्मृति को जगह, कितनी महिलाओं को मिला मौका?
Xप्लेन: NASA का भारत को मून बेस प्रोग्राम में शामिल होने का न्योता, जानिए क्या होंगे फायदे
Xप्लेन: NASA का भारत को मून बेस प्रोग्राम में शामिल होने का न्योता, जानिए क्या होंगे फायदे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget