एक्सप्लोरर

Coronavirus Cases Today: देश में वैक्सीन का आंकड़ा 100 करोड़ के पार, पिछले 24 घंटों में आए 18 हजार मामले

Coronavirus Cases Today: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 18 हजार 454 नए मामले सामने आए हैं. वहीं, कल 160 लोगों की मौत हो गई, जिसके बाद अबतक मरने वाले लोगों की संख्या 4 लाख 52 हजार 811 हो गई है.

Coronavirus Cases Today: देश में जानलेवा कोरोना वायरस (Covid 19) के नए मामलों में आज एक बार फिर बढ़ोतरी देखने को मिली है. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 18 हजार 454 नए मामले सामने आए हैं. वहीं, कल 160 लोगों की मौत हो गई, जिसके बाद अबतक मरने वाले लोगों की संख्या 4 लाख 52 हजार 811 हो गई है. बड़ी बात यह है कि आज देश ने वैक्सीन की 100 करोड़ डोज का आंकड़ा पार कर लिया है. जानिए देश में कोरोना वायरस की ताजा स्थिति क्या है. 

उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम हुई

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, कोरोना वायरस के उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर अब एक लाख 78 हजार 831 रह गई है. वहीं, पिछले एक दिन में कोरोना का इलाज करा रहे 17 हजार 561 मरीज ठीक हुए हैं, जिसके बाद अबतक कोरोना से तीन करोड़ 34 लाख 95 हजार 808 लोग ठीक हो चुके हैं. देश में अबतक कोरोना के तीन करोड़ 41 लाख 27 हजार 450 मामले सामने आ चुके हैं.

वैक्सीन का 100 करोड़ का आंकड़ा

इस बीच आज देश ने नया इतिहास रच दिया है. भारत ने वैक्सीन की 100 करोड़ डोज़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस मौके पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने ट्वीट करके देश को बधाई दी है. उन्होंने लिखा है, ''बधाई हो भारत! दूरदर्शी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के समर्थ नेतृत्व का यह प्रतिफल है.'' भारत दुनिया का पहला देश बन गया है जिसने इतनी तेजी से इतने बड़े आंकड़े को छुआ है.

केंद्र सरकार ने राज्यों सरकारों से दूसरी खुराक पर ध्यान देने को कहा

गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (यूटीस) से कहा कि वे कोविड के टीकों की पर्याप्त उपलब्धता के मद्देनजर टीकाकरण की दूसरी खुराक पर ध्यान दें. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि बड़ी संख्या में लाभार्थी जो पात्र हैं, उन्हें वैक्सीन की दूसरी खुराक नहीं मिली है. राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को दूसरी खुराक पर ध्यान देना चाहिए. चूंकि देश एक अरब वैक्सीन खुराक देने के करीब पहुंच चुका है, केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने स्वास्थ्य सचिवों और राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के प्रबंध निदेशकों के साथ देश भर में बड़े पैमाने पर टीकाकरण अभियान पर चर्चा की और समीक्षा की.

यह भी पढ़ें-

Shahrukh Khan Meets Aryan: 17 दिनों बाद सिर्फ 15 मिनट के लिए आर्थर रोड जेल में बेटे आर्यन खान से मिले शाहरुख खान

India China Standoff: अरुणाचल प्रदेश से सटी LAC की आखिरी पोस्ट पर पहुंचा एबीपी न्यूज़, आज भी 62 युद्ध के निशान हैं मौजूद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘पूरी दाल ही काली है’, गाड़ी की पेट्रोल टंकी खोलकर E 20 पर बोले राहुल गांधी
‘पूरी दाल ही काली है’, गाड़ी की पेट्रोल टंकी खोलकर E 20 पर बोले राहुल गांधी
CM चंद्रबाबू नायडू ने बुजुर्ग महिला की इच्छा की पूरी, हैंडलूम बुनकर कपल को सराहा
CM चंद्रबाबू नायडू ने बुजुर्ग महिला की इच्छा की पूरी, हैंडलूम बुनकर कपल को सराहा
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी की बड़ी डिफेंस डील, जानें क्या बोला भारत
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी की बड़ी डिफेंस डील, जानें क्या बोला भारत
PM मोदी से मिलने पहुंचे डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, बोले- जब जब संसद सत्र...
PM मोदी से मिलने पहुंचे डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, बोले- जब जब संसद सत्र...

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget