एक्सप्लोरर

Shahrukh Khan Meets Aryan: 17 दिनों बाद सिर्फ 15 मिनट के लिए आर्थर रोड जेल में बेटे आर्यन खान से मिले शाहरुख खान

Shahrukh Khan Meets Aryan: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान आज ऑर्थर जेल में बंद अपने बेटे आर्यन खान से मिलने पहुंचे. शाहरुख सुबह करीब 9 बजकर 15 मिनट पर ऑर्थर जेल पहुंचे.

Shahrukh Khan Meets Aryan: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) आज क्रूज ड्रग्स केस में मुंबई की ऑर्थर जेल (Arthur Road Jail) में बंद अपने बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) से मिलने पहुंचे. शाहरुख सुबह करीब 9 बजकर 15 मिनट पर ऑर्थर जेल पहुंचे और विजिटर लाइन से होते हुए अंदर गए. ये पहली बार है जब शाहरुख जेल में बंद आर्यन खान से मिलने पहुंचे थे. इससे पहले वह आर्यन खान से वीडियो कॉल के जरिए बातचीत करते रहे हैं.

शाहरुख ने बेटे आर्यन से करीब 15 मिनट मुलाकात की

जिस वक्त शाहरुख खान ऑर्थर रोड जेल पहुंचे, वहां मीडिया का हूजूम था. शाहरुख खान से मीडिया ने कई सवाल भी किए, लेकिन वह बिना कुछ कहे अपने सुरक्षा घेरे के साथ सीधा अंदर चले गए. बताया जा रहा है कि शाहरुख ने आर्यन खान से करीब 15 मिनट मुलाकात की.

कल खारिज हो गई थी आर्यन खान की जमानत याचिका

कल महानगर स्थित एक विशेष अदालत ने आर्यन और दो अन्य को बुधवार दोपहर जमानत देने से इनकार कर दिया था. विशेष न्यायाधीश वीवी पाटिल ने आर्यन और उनके दो मित्रों अरबाज मर्चेंट और फैशन मॉडल मुनमुन धमेचा की जमानत याचिकाओं को खारिज कर दिया. जमानत खारिज होने के बाद उनके वकीलों ने तुरंत बॉम्बे हाईकोर्ट में अपील दायर कर निचली अदालत के आदेश को चुनौती दे दी थी. आर्यन की इस याचिका पर सुनवाई हो सकती है. आर्यन के वकीलों की तरफ से आज न्यायमूर्ति एन डब्ल्यू साम्बरे की एकल पीठ के समक्ष अपील को पेश किए जाने की संभावना है.

सभी को अलग-अलग बैरक में रखा गया

बता दें कि आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट सहित अन्य आरोपियों को मुंबई की ऑर्थर रोड जेल के बैरक नंबर एक में रखा गया था. बैरक नंबर 1 कोरोना काल में एक आइसोलेशन वार्ड के तौर पर तैयार किया गया है. जब भी कोई नया कैदी जेल में आता है तो उसे 1 हफ्ते तक आइसोलेशन वार्ड यानी बैरक नंबर एक में रखा जाता है. आर्यन खान सहित सभी आरोपियों को एक दूसरे से अलग कर अलग-अलग बैरक में रखा गया है.

यह भी पढ़ें-

Aryan Khan Bail Plea Hearing: जमानत के लिए आर्यन खान ने किया बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख, आज हो सकती है सुनवाई

Cabinet Meeting: केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली से पहले मिल सकती है बड़ी सौगात, कैबिनेट बैठक में DA बढ़ाने का किया जा सकता है एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रदर्शन के दौरान 'फेशियल रिकग्निशन' के जरिए लोगों की पहचान के खिलाफ याचिका, SC सुनवाई को तैयार
प्रदर्शन के दौरान 'फेशियल रिकग्निशन' के जरिए लोगों की पहचान के खिलाफ याचिका, SC सुनवाई को तैयार
असम-अरुणाचल बॉर्डर पर प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प, पुलिस ने हवा में चलाई गोलियां
असम-अरुणाचल बॉर्डर पर प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प, पुलिस ने हवा में चलाई गोलियां
'नेताजी' के खिलाफ आपत्तिजनक बयान का मामला, वकील की अपील पर क्या बोला सुप्रीम कोर्ट
'नेताजी' के खिलाफ आपत्तिजनक बयान का मामला, वकील की अपील पर क्या बोला सुप्रीम कोर्ट
Parliament Monsoon Session LIVE: लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, मानसून सत्र खत्म
LIVE: लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, मानसून सत्र खत्म

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया के कितने मैच बाकी? देखें WTC का शेड्यूल
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया के कितने मैच बाकी? देखें WTC का शेड्यूल
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
Embed widget