एक्सप्लोरर

'युद्धविराम में नहीं थी अमेरिका की कोई भूमिका', सीजफायर का ट्रंप ने लिया क्रेडिट तो भारत ने बताई सच्चाई

अमेरिकी राष्ट्रपति ने परमाणु युद्ध रोकने के बारे में जो कहा है, उसके विपरीत शीर्ष सरकारी सूत्रों ने एबीपी न्यूज़ को बताया कि परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करना भारत का उद्देश्य कभी नहीं था.

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान ने भारत के सामने गिड़गिड़ाकर युद्धविराम का ऐलान करने की मांग की थी. इसके बाद भारत ने अपनी शर्तों पर युद्धविराम का ऐलान किया था. हालांकि, भारत-पाकिस्तान के बीच युद्धविराम का क्रेडिट लेने की होड़ में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जंग रुकवाने का दावा किया.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा करते हुए कहा, "मेरे प्रशासन ने भारत और पाकिस्तान के बीच तत्काल युद्धविराम कराने में मदद की. मुझे लगता है कि यह स्थायी युद्धविराम होगा, जिन देशों के पास बहुत सारे परमाणु हथियार हैं."

अमेरिकी राष्ट्रपति ने परमाणु युद्ध रोकने के बारे में जो कहा है, उसके विपरीत शीर्ष सरकारी सूत्रों ने एबीपी न्यूज़ को बताया कि परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करना भारत का उद्देश्य कभी नहीं था. इस बार हमारा सैन्य उद्देश्य सिर्फ़ 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाना था. साथ ही शीर्ष सूत्रों ने एबीपी न्यूज़ को बताया कि युद्ध विराम में अमेरिका की कोई भूमिका नहीं थी. भारत ने सिर्फ पाक डीजीएमओ के इस अनुरोध पर सहमति जताई थी कि अगर आप रुकेंगे तो हम रुकेंगे.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार (12 मई, 2025) को एक बार फिर से क्रेडिट लेने की होड़ में दावा करते हुए कहा, "हम पाकिस्तान के साथ बहुत सारा व्यापार करने जा रहे हैं. हम भारत के साथ बहुत सारा व्यापार करने जा रहे हैं. हम अभी भारत के साथ बातचीत कर रहे हैं. हम जल्द ही पाकिस्तान के साथ बातचीत करने जा रहे हैं. हमने परमाणु संघर्ष को रोका. मुझे लगता है कि यह एक बुरा परमाणु युद्ध हो सकता था. लाखों लोग मारे जा सकते थे. मैं उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और विदेश मंत्री मार्को रुबियो को उनके काम के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं."

अमेरिकी राष्ट्रपति ने दावा करते हुए कहा, "मुझे आपको यह बताते हुए बहुत गर्व हो रहा है कि भारत और पाकिस्तान का नेतृत्व अडिग और शक्तिशाली था, लेकिन दोनों मामलों में अडिग - वे वास्तव में स्थिति की गंभीरता को पूरी तरह से जानने और समझने के लिए शक्ति, बुद्धि और धैर्य रखने के दृष्टिकोण से अडिग थे. हमने बहुत मदद की और हमने व्यापार में भी मदद की. मैंने कहा चलो, हम आपके साथ बहुत सारा व्यापार करने जा रहे हैं. इसे रोकते हैं. अगर आप इसे रोकेंगे तो हम व्यापार करेंगे. अगर आप इसे नहीं रोकेंगे तो हम कोई व्यापार नहीं करेंगे. लोगों ने कभी भी व्यापार का उस तरह से उपयोग नहीं किया जैसा मैंने किया. मैं आपको बता सकता हूं कि अचानक उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि हमें रुकना चाहिए और उन्होंने ऐसा किया."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस सांसद ने महिला MP को मारा थप्पड़? सोनिया-खरगे तक पहुंची शिकायत
कांग्रेस सांसद ने महिला MP को मारा थप्पड़? सोनिया-खरगे तक पहुंची शिकायत
2 से ज्यादा बच्चे होने पर सख्ती को SC ने बताया अप्रासंगिक, 'आबादी कम नहीं हो रही, लेकिन...'
2 से ज्यादा बच्चे होने पर सख्ती को SC ने बताया अप्रासंगिक, 'आबादी कम नहीं हो रही, लेकिन...'
पंजाब में AAP के लिए नई मुसीबत, राज्य की महिला विंग हेड और MLA के घर सुबह-सुबह पहुंची ED
पंजाब में AAP के लिए नई मुसीबत, राज्य की महिला विंग हेड और MLA के घर सुबह-सुबह पहुंची ED
SIR पर बवाल के बीच फॉर्म 6 में क्या बदला, अभी क्या है स्थिति? EC के फैसले के मायने समझें
SIR पर बवाल के बीच फॉर्म 6 में क्या बदला, अभी क्या है स्थिति? EC के फैसले के मायने समझें

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की करारी हार पर ईरान की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'जनता ने...'
ट्रंप की करारी हार पर ईरान की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'जनता ने...'
असम सरकार के बहुविवाह वाले फैसले पर JDU बोली- 'दशरथ ने 3 शादियां की थीं'
असम सरकार के बहुविवाह वाले फैसले पर JDU बोली- 'दशरथ ने 3 शादियां की थीं'
टेक्सास में उलटफेर, 36 साल बाद डेमोक्रेट्स का गवर्नर, ट्रंप को करारा झटका
टेक्सास में उलटफेर, 36 साल बाद डेमोक्रेट्स का गवर्नर, ट्रंप को करारा झटका
सिर्फ 130 की रफ्तार से NZ को घुटनों पर ला दिया, टीम इंडिया को मिला गेम चेंजर
सिर्फ 130 की रफ्तार से NZ को घुटनों पर ला दिया, टीम इंडिया को मिला गेम चेंजर
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
ट्रंप की पार्टी हारी तो CJP ने लिए मजे, अभिजीत दीपके बोले- 'ज्ञानेश कुमार साथ होते तो...'
ट्रंप की पार्टी हारी तो CJP ने लिए मजे, अभिजीत दीपके बोले- 'ज्ञानेश कुमार साथ होते तो...'
CM बनने के लिए टोना-टोटका कर रहे अखिलेश? केंद्रीय मंत्री का बड़ा आरोप
CM बनने के लिए टोना-टोटका कर रहे अखिलेश? केंद्रीय मंत्री का बड़ा आरोप
Midterm Election Voting: बैलेट पेपर या EVM... अमेरिका में कैसे हो रहा मतदान, भारत से कितना अलग प्रोसेस?
बैलेट पेपर या EVM... अमेरिका में कैसे हो रहा मतदान, भारत से कितना अलग प्रोसेस?
Embed widget