एक्सप्लोरर

India Monsoon Update: मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड में आज भी भारी बारिश की संभावना, जानिए देशभर के मौसम का हाल

राजस्थान में कई इलाकों में भारी बारिश और एक-दो जगहों पर बेहद भारी बारिश होने से निचले इलाकों में जलभराव से बाढ़ जैसी स्थिति बन गई. इससे जनजीवन प्रभावित हुआ है.

India Monsoon Update: मौसम विभाग ने 5 अगस्त तक मध्य प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश होने की भविष्यवाणी की है. पश्चिमी मध्य प्रदेश में आज बहुत भारी बारिश की संभावना है. वहीं राजस्थान के अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. पश्चिमी राजस्थान में छिटपुट भारी से बहुत भारी बारिश के साथ छिटपुट बारिश होने की भी संभावना है.

उत्तर भारत के बाकी हिस्सों में व्यापक रूप से बारिश का वर्तमान दौर जारी रहने की संभावना है. आज उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. आईएमडी ने कहा, अगले 3-4 के दौरान प्रायद्वीपीय भारत और इससे सटे पूर्वी मध्य भारत, महाराष्ट्र और गुजरात राज्य में कम बारिश की गतिविधि जारी रहने की संभावना है. 1 से 5 अगस्त के दौरान हरियाणा और 2 से 4 अगस्त के दौरान हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है.

आज का मौसम पूर्वानुमान

  • मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों और पूर्वी राजस्थान में मध्यम से भारी बारिश संभव है.
  • उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड और मणिपुर में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी हो सकती है.
  • बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और कोंकण और गोवा के कुछ भागों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.
  • जम्मू-कश्मीर, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, तटीय कर्नाटक, केरल और लक्षद्वीप में हल्की बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर मध्यम बारिश हो सकती है.
  • गुजरात, आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश संभव है.

दिल्ली में लू और बारिश ने तोड़े रिकॉर्ड
दिल्ली के लिए जुलाई का महीना मौसम की दृष्टि से बहुत ही अजीबोगरीब रहा क्योंकि इस महीने में पांच दिन लू चली, जो 2012 के बाद से अधिकतम है. इसके अलावा मानसून भी दो सप्ताह की देरी से आया, जो असामान्य है और लगभग दो दशकों के रिकॉर्ड को तोड़ने वाली मूसलाधार बारिश हुई. राष्ट्रीय राजधानी में इस महीने की शुरुआत प्रचंड गर्मी से हुई. लगातार तीन दिन- एक, दो और तीन जुलाई को लू चली.

जुलाई के लिए औसत अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि दीर्घावधि औसत 35.5 डिग्री सेल्सियस था. मौसम विभाग के लिए मानसून के राजधानी में पहुंचने को लेकर सटीक पूर्वानुमान लगाना मुश्किल हो गया था. 

दिल्ली में 13 जुलाई को मानसून ने दस्तक दिया, जो 19 सालों में सबसे अधिक विलंब से पहुंचने वाला मानसून बन गया. इतनी देर से मानसून के पहुंचने के बावजूद राजधानी में इस महीने में 16 बरसात के दिन दर्ज किए गए, जो पिछले चार सालों में सबसे अधिक है. मानसून के शहर में पहुंचने से पहले तीन दिन बारिश हुई थी.

ये भी पढ़ें-
Corona Vaccine: राहुल गांधी पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री का पलटवार, कहा- जुलाई में जिन 13 करोड़ लोगों को टीके लगे, उनमें से आप भी एक

महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख को ED का समन, सोमवार को हाजिर होने को कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBI चार्जशीट में ट्विशा का भावुक मैसेज, 'उससे कहो पत्नी का सामान...'
CBI चार्जशीट में ट्विशा का भावुक मैसेज, 'उससे कहो पत्नी का सामान...'
गोवा कांग्रेस की मीटिंग में गाया आधूरा वंदे मातरम, खरगे भी थे मौजूद
गोवा कांग्रेस की मीटिंग में गाया आधूरा वंदे मातरम, खरगे भी थे मौजूद
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
'दीपके स्टूडेंट कैसे...', रिजिजू ने CJP प्रोटेस्ट को लेकर क्या कहा
'दीपके स्टूडेंट कैसे...', रिजिजू ने CJP प्रोटेस्ट को लेकर क्या कहा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget