एक्सप्लोरर

Covid 19: सर्दियां आते ही डराने लगा कोरोना! प‍िछले 24 घंटे में आए 166 नए मामले, केरल से सबसे ज्‍यादा केस दर्ज

Covid 19 Cases in India: देश में कोरोना ने एक बार फ‍िर दस्‍तक दी है. प‍िछले 24 घंटे के भीतर भारत में 166 नए मामले र‍िकॉर्ड क‍िए गए, ज‍िसमें सबसे ज्‍यादा दक्ष‍िण के राज्‍य केरल से आए हैं. 

Covid 19 Cases in India: दुन‍ियाभर में तबाही मचा चुके कोरोना वायरस ने सर्दियां आते ही फिर से भारत में अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है. प‍िछले 24 घंटे के भीतर देश में कोव‍िड-19 (COVID-19) के संक्रम‍ित मामलों की संख्‍या 166 र‍िकॉर्ड की गई, ज‍िसके बाद सक्र‍िय मामलों की संख्‍या बढ़कर 895 हो गई है. केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय की ओर से रव‍िवार (10 दिसंबर) सुबह 8 बजे तक के कोरोना संक्रम‍ित मरीजों के आंकड़े जारी क‍िए गए. सबसे ज्‍यादा मामले केरल से दर्ज क‍िए गए हैं. 

विशेषज्ञों के मुताबिक, सर्दी के मौसम में इन्‍फ्लुएंजा के मामलों के बढ़ने के साथ लोगों में खांसी, जुकाम और न‍िमोन‍िया जैसी बीमार‍ियां भी तेजी से बढ़ने लगती है. इस सबसे बचने के ल‍िए भी लोगों को एहत‍ियात‍ी कदम उठाने की जरूरत है. 

इस साल सबसे कम जुलाई में आए थे 24 मामले  

न्‍यूज एजेंसी एएनआई के मुताब‍िक दैनि‍क स्‍तर पर औसतन मामलों की संख्‍या 100 र‍िकॉर्ड की गई है जोक‍ि अपेक्षाकृत स्थिर स्थिति को दर्शाता है. खास तौर पर महामारी की शुरुआत के बाद से एक दिन में सबसे कम ताजा मामले इस साल जुलाई में केवल 24 दर्ज किए गए थे. 

देश में कोरोना मरीजों का र‍िकवरी रेट 98.81 फीसदी  

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में COVID-19 मामलों की कुल संख्या की बात करें तो 4.44 करोड़ हो गई है और इससे मरने वालों की संख्‍या 5,33,306 (5.33 लाख) दर्ज की गई है. मामले की मृत्यु दर 1.19 फीसदी है. राष्ट्रीय रिकवरी दर की बात करें तो यह 98.81 प्रतिशत है. 

मंत्रालय के मुताबिक, देश में अब तक COVID-19 वैक्सीन की 220.67 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं.  

टीकाकरण अभ‍ियान से संंक्रमण रोकने में बड़ी मदद म‍िली  

इस बीच देखा जाए तो मामलों में हालिया बढ़ोतरी को लेकर मंत्रालय पूरी तरह से अलर्ट है और इस पर बारीकी से नजर बनाए हुए है. सुरक्षा प्रोटोकॉल के अुनपालन के साथ-साथ मजबूत टीकाकरण अभियान को संक्रमण में संभावित वृद्धि को रोकने में अहम माना जाता है.   

यह भी पढ़ें: India Covid Update: देश में कोरोना ने फिर दी दस्तक, 148 लोग हुए पॉजिटिव, पढ़ें स्वास्थ्य मंत्रालय का लेटेस्ट अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget