एक्सप्लोरर

कोरोना अपडेट: 7 दिन में दूसरी बार 17 हजार से कम आए नए केस, देश में करीब 1 करोड़ लोग ठीक हुए

कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से अमेरिका के बाद भारत दुनिया में सबसे प्रभावित देश है. देश में बीते दिन लगातार 15वें दिन 25 हजार से कम और 24वें दिन 30 हजार से कम नए केस आए हैं.

नई दिल्ली: भारत में कोरोना वैक्सीन की मंजूरी के बाद अब जल्द ही वैक्सीनेशन का काम शुरू होने वाला है. इस बीच देश में कोरोना के मामले भी घटने लगे हैं. बीते दिन भारत में अमेरिका, ब्रिटेन, रूस और ब्राजील से कम केस आए हैं. पिछले सात दिनों में दूसरी बार 17 हजार से कम कोरोना केस दर्ज किए गए हैं. देश में पिछले 24 घंटे में 16,504 नए संक्रमित मरीज आए हैं, 214 लोग कोरोना से जिंदगी की जंग हार गए. अच्छी बात ये है कि बीते दिन 19,557 मरीज कोरोना से ठीक भी हुए हैं.

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 1 करोड़ तीन लाख 40 हजार हो गए हैं. इनमें से अब तक एक लाख 49 हजार 649 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है. कुल एक्टिव केस घटकर 2 लाख 43 हजार पर आ गए. अब तक कुल 99 लाख 46 हजार लोग कोरोना को मात देकर ठीक भी हो चुके हैं.

17 करोड़ से ज्यादा कोरोना टेस्ट भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक, तीन जनवरी तक कोरोना वायरस के लिए कुल 17 करोड़ 56 लाख कोरोना के सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 7.35 लाख सैंपल कल टेस्ट किए गए. देश में पॉजिटिविटी रेट सात फीसदी है. 33 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस के 20,000 से कम सक्रिय मामले हैं. कोरोना वायरस के कुल सक्रिय मामलों में 40 फीसदी मामले केरल और महाराष्ट्र से हैं.

मृत्यु दर और रिकवरी रेट महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और केरल में सबसे ज्यादा रिकवरी हुई है. कुल रिकवरी के 52 फीसदी मामले इन्हीं पांच राज्यों में है. सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस का रिकवरी रेट 90 फीसदी से ज्यादा है. राहत की बात है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.45 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 96 फीसदी से ज्यादा है. एक्टिव केस ढाई फीसदी से भी कम है.

सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं. एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का 10वां स्थान है. कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है. रिकवरी दुनिया में अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा भारत में हुई है. मौत के मामले में अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत का नंबर है.

ये भी पढ़ें- World Corona Update: दुनियाभर में 24 घंटे में आए 5.07 लाख नए केस, अब तक 6 करोड़ लोग हुए रिकवर

कोरोना वैक्सीनेशन की रेस में ब्रिटेन सबसे आगे निकला, आज से ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन का टीकाकरण शुरू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ram Mandir Donation Case: 'छोटी मछलियों' पर दबाव..'शार्क' को बचाने की तैयारी? राम मंदिर जांच, महुआ विवाद पर विपक्ष का BJP पर हमला
'छोटी मछलियों' पर दबाव..'शार्क' को बचाने की तैयारी? राम मंदिर जांच, महुआ विवाद पर विपक्ष का BJP पर हमला
सिर्फ कुर्सी बदलने से तस्वीर नहीं बदलती..आर्मी चीफ जनरल धीरज सेठ की रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से पहली मुलाकात, 'विजय' विजन पर चर्चा
आर्मी चीफ जनरल धीरज सेठ की रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से पहली मुलाकात, 'विजय' विजन पर चर्चा
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ताकाइची ने क्या-क्या कहा
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ने क्या-क्या कहा
Hyderabad Beef Mixing Case: हैदराबाद में खाने से खिलवाड़! मटन में मिलाया जा रहा था बीफ़, होटलों तक पहुंच रहा था मिलावटी मीट
हैदराबाद में खाने से खिलवाड़! मटन में मिलाया जा रहा था बीफ़, होटलों तक पहुंच रहा था मिलावटी मीट

वीडियोज

Bollywood News: रूढ़िवादी या रियलिटी? फिल्म 'Toxic' में महिलाओं के चित्रण पर इंटरनेट पर छिड़ी जंग। (02-07-2026)
Super Subbu Review: बिना अश्लीलता के देती है जरूरी Sex Education
पति ब्रह्मचारी :😱Suraj का गॉडफादर अवतार, Isha की किडनैपिंग के पीछे छुपा है घर का बड़ा राज #sbs
Shri Ram से मर्यादा, Mahadev से संतुलन सीखिए' - Ashutosh Rana
India-Japan के बीच कई बड़ी Deal, PM मोदी ने किया बड़ा ऐलान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बीच समंदर में दिखा इंडियन नेवी का दम, जब भारतीय जहाज को डकैतों ने की लूटने की कोशिश, यूं खदेड़ा
बीच समंदर में दिखा इंडियन नेवी का दम, जब भारतीय जहाज को डकैतों ने की लूटने की कोशिश, यूं खदेड़ा
मुरादाबाद सांसद रुचि वीरा की 'मुराद' नहीं होगी पूरी? बदला लेने की ताक में कमाल अख्तर और ST हसन!
मुरादाबाद सांसद रुचि वीरा की 'मुराद' नहीं होगी पूरी? बदला लेने की ताक में कमाल अख्तर और ST हसन!
'मुझे पॉलिटिक्स से दूर रहने दो...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बोले दिलजीत दोसांझ, कहा- 'सारा संसार दुखी है'
'मुझे पॉलिटिक्स से दूर रहने दो...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बोले दिलजीत दोसांझ
बाबर आजम के पुराने साथी ने कुबूला बाल यौन शोषण का जुर्म, दोबारा हो सकती है जेल
बाबर आजम के पुराने साथी ने कुबूला बाल यौन शोषण का जुर्म, दोबारा हो सकती है जेल
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ताकाइची ने क्या-क्या कहा
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ने क्या-क्या कहा
Ketan Agarwal Murder Case: क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
Explained: NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटा लो या फिर विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटें या विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
इतनी महंगी Skoda SUV मिनटों में Sold Out, जानिए क्या है इसकी खासियत
इतनी महंगी Skoda SUV मिनटों में Sold Out, जानिए क्या है इसकी खासियत
Embed widget