एक्सप्लोरर

World Corona Update: दुनियाभर में 24 घंटे में आए 5.07 लाख नए केस, अब तक 6 करोड़ लोग हुए रिकवर

दुनियाभर में कोरोना के बढ़ते आंकड़े लगातार चिंता का विषय बना हुआ है. ये आंकड़ा 8 करोड़ 54 लाख तक पहुंच गया है. वहीं, इस महामारी से मरने वालों की संख्या 18 लाख 50 हजार हो गई है. हालांकि अबतक छह करोड़ लोग ठीक भी हुए हैं.

World Coronavirus Update: भारत, अमेरिका, ब्रिटेन समेत कई देशों में कोरोना के खात्मे के लिए वैक्सीन को मंजूरी मिल चुकी है और कुछ देशों में वैक्सीनेशन का काम भी शुरू हो गया है. लेकिन अब भी कोरोना संकट थमा नहीं है. पिछले 24 घंटे में दुनिया में 5.07 लाख नए मामले दर्ज किए गए और 7,097 संक्रमितों की जान चली गई है. संक्रमितों का आंकड़ा आठ करोड़ 54 लाख के पार पहुंच गया है. कोरोना वायरस की चपेट में आकर अब तक 18 लाख 50 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. हालांकि छह करोड़ चार लाख लोग इस खतरनाक बीमारी से ठीक भी चुके हैं. कुल साढ़े आठ करोड़ में से दो करोड़ 31 लाख लोग अभी भी संक्रमित हैं, उनका इलाज चल रहा है.

कोरोना वायरस का सबसे ज्यादा असर अमेरिका, भारत और ब्राजील में देखने को मिला है. वर्ल्डोमीटर के अनुसार, बीते दिन दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमेरिका में सबसे ज्यादा मौत हुई है. इसके बाद रूस, ब्रिटेन, साउथ अफ्रीका, इटली, मैक्सिको, ब्राजील, जर्मनी, भारत में मौत के सबसे ज्यादा लोगों की मौत हुई. दुनिया में 17 दिसंबर को सबसे ज्यादा 7.38 लाख कोरोना केस और 30 दिसंबर को सबसे ज्यादा 15,121 लोगों की मौत हुई थी.

टॉप-10 संक्रमित देशों की लिस्ट कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की लिस्ट में अमेरिका सबसे ऊपर है. सबसे ज्यादा तेजी से मामले भी अमेरिका में बढ़ रहे हैं. अमेरिका में पिछले 24 घंटों में एक लाख 94 हजार से ज्यादा नए केस आए और 1,387 लोगों की जान चली गई. इसके बाद भारत का नंबर आता है. भारत में एक करोड़ कोरोना संक्रमित हो चुके हैं, यहां पिछले 24 घंटे में 16 हजार मामले बढ़े हैं. वहीं कोरोना से तीसरे सबसे ज्यादा प्रभावित देश ब्राजील में 24 घंटे में 17 हजार मामले दर्ज किए गए.

  • अमेरिका: केस- 21,113,528, मौत- 360,078
  • भारत:      केस- 10,341,291, मौत- 149,686
  • ब्राजील:    केस- 7,733,746, मौत- 196,018
  • रूस:        केस- 3,236,787, मौत- 58,506
  • फ्रांस:       केस- 2,655,728, मौत- 65,037
  • यूके:         केस- 2,654,779, मौत- 75,024
  • टर्की:        केस- 2,241,912, मौत- 21,488
  • इटली:      केस- 2,155,446, मौत- 75,332
  • स्पेन:        केस- 1,936,718, मौत- 50,837
  • जर्मनी:     केस- 1,781,053, मौत- 35,105

दुनिया के 27 देशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या 5 लाख के पार पहुंच चुकी है. इनमें इटली, पेरू, साउथ अफ्रीका, ईरान, जर्मनी, पोलांड और चिली भी शामिल है. दुनिया के 18 देशों में 20 हजार से ज्यादा कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है. इनमें से 12 देश ऐसे हैं, जहां 40 हजार से ज्यादा मौत हुई है. वहीं 53 फीसदी लोगों की जान सिर्फ छह देशों में गई है. ये देश हैं- अमेरिका, ब्राजील, भारत, मैक्सिको, इटली, ब्रिटेन.

ये भी पढ़ें- भारत में दो कोरोना वैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल पर DCGI ने लगाई मुहर, WHO ने भी जताई खुशी

मशहूर अमेरिकी टेलीविजन होस्ट लैरी किंग हुए कोरोना संक्रमित, अस्पताल में हो रहा इलाज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
न्यूजीलैंड में मफलर दिखाकर PM मोदी ने सुनाया 3 गिफ्ट मिलने का बरसों पुराना किस्सा, बोले- 'जब कुछ भी नहीं तब...'
न्यूजीलैंड में मफलर दिखाकर PM मोदी ने सुनाया 3 गिफ्ट मिलने का बरसों पुराना किस्सा, बोले- 'जब कुछ भी नहीं तब...'
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी नाव पलटी, 15 की मौत, दूतावास ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी नाव पलटी, 15 की मौत, दूतावास ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
डोनाल्ड ट्रंप ने दी थी एक हजार मिसाइलों वाली धमकी, अब ईरान में हुए धमाके, तेहरान का आया रिएक्शन
डोनाल्ड ट्रंप ने दी थी एक हजार मिसाइलों वाली धमकी, अब ईरान में हुए धमाके, तेहरान का आया रिएक्शन

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
'शादी के दूसरे महीने ही...', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
'शादी के दूसरे महीने ही', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, फिर मची भगदड़- वीडियो वायरल
मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, फिर मची भगदड़- वीडियो वायरल
दतिया: नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों के बवाल पर जीतू पटवारी ने BJP सरकार को घेरा, कर दी ये मांग
दतिया: नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों के बवाल पर जीतू पटवारी ने BJP सरकार को घेरा, कर दी ये मांग
Embed widget