एक्सप्लोरर

कोरोना वैक्सीनेशन की रेस में ब्रिटेन सबसे आगे निकला, आज से ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन का टीकाकरण शुरू

ब्रिटेन में कोरोना संक्रमण के केस बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं. देश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या अब 2,654,779 हो गई है. वहीं वायरस से होने वाली कुल मौतों की संख्या 75,024 हो गई.

लंदन: ब्रिटेन में आज से ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन कोविशील्ड से टीकाकरण की शुरुआत हो गई है. भारत में भी कोविशील्ड को इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी मिली है लेकिन टीकाकरण की रेस में ब्रिटेन सबसे आगे निकल गया है. यूके में पहले चरण में पांच लाख तीस हजार लोगों को कोवीशील्ड का टीका लगाया जाएगा.

ब्रिटेन में कोरोना केस बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं. आज ब्रिटेन में 54,990 नए मामले सामने आए हैं. देश में कोरोना वायरस मामलों की कुल संख्या अब 2,654,779 हो गई है. वहीं संक्रमण से और 454 लोगों की मौत हो गई है, जिससे ब्रिटेन में वायरस से होने वाली कुल मौतों की संख्या 75,024 हो गई.

ब्रिटेन में लॉकडाउन को और कड़ा किया जा सकता है ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने रविवार को चेतावनी दी है कि कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए वर्तमान प्रतिबंधों को और कड़ा किया जा सकता है क्योंकि देश कोरोना वायरस के नए प्रारूप (स्ट्रेन) से जूझ रहा है. वायरस के नए प्रारूप के तेजी से फैलने के कारण शिक्षक संगठन कुछ हफ्ते के लिए देश भर में सभी स्कूलों को बंद करने की अपील कर रहे हैं.

जॉनसन ने कहा कि अभिभावकों को सोमवार से अपने बच्चों को उन इलाकों के स्कूलों में भेजना चाहिए जहां वे खुले हुए हैं क्योंकि खतरनाक वायरस से बच्चों को खतरा 'काफी कम' है. बहरहाल, उन्होंने कहा कि आगामी हफ्तों में लोगों के लिए कड़े प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं.

महामारी से निपटने का बचाव करते हुए जॉनसन ने कहा कि उनकी सरकार ने ऐसे सभी उपयुक्त कदम उठाए हैं जो हम सर्दी के महीनों की तैयारी के लिए कर सकते थे. प्रधानमंत्री खुद कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे और उन्हें इससे उबरने में कुछ हफ्ते लग गए थे.

ये भी पढ़ें- World Corona Update: दुनियाभर में 24 घंटे में आए 5.07 लाख नए केस, अब तक 6 करोड़ लोग हुए रिकवर

मशहूर अमेरिकी टेलीविजन होस्ट लैरी किंग हुए कोरोना संक्रमित, अस्पताल में हो रहा इलाज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
रूस से तनातनी के बीच भारत आएंगे जापान के रक्षा मंत्री, क्यों अहम दौरा
रूस से तनातनी के बीच भारत आएंगे जापान के रक्षा मंत्री, क्यों अहम दौरा
ट्रंप ने की पाक, सऊदी और तुर्किए की जमकर तारीफ, मुस्लिम नाटो पर क्या कहा
ट्रंप ने की पाक, सऊदी और तुर्किए की जमकर तारीफ, मुस्लिम नाटो पर क्या कहा
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget