एक्सप्लोरर

I.N.D.I.A Meeting: इंडिया गठबंधन के संयोजक होंगे मल्लिकार्जुन खरगे! नीतीश कुमार और ममता बनर्जी के बीच भी है मुकाबला

Mumbai INDIA Alliance Meeting: 31 अगस्त और 01 सितंबर दो दिनों तक होने वाली विपक्ष के महागठंबधन की बैठक में कुछ बड़े फैसले लेने की संभावना व्यक्त की गई है.

INDIA Alliance Meeting: महाराष्ट्र के मुंबई में गुरुवार और शुक्रवार (31 अगस्त और 01 सितंबर) को होने वाली विपक्षी गठबंधन नेशनल डेवलपमेंट इंक्लूसिव अलायंस (इंडिया) की बैठक में कुछ बड़े फैसले लिए जा सकते हैं. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है तो वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बीच भी प्रतिस्पर्धा चल रही है.

समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि मल्लिकार्जुन खरगे को इंडिया के अध्यक्ष पद के लिए प्रस्तावित किए जाने की संभावना है. इसके साथ ही संयोजक पद के लिए नीतीश कुमार और ममता बनर्जी के बीच मुकाबला है. सूत्रों ने कहा, “संयोजकों के पद भी प्रस्तावित किए गए हैं जिस पर चर्चा की जाएगी. कांग्रेस ने संयोजक पद का मुद्दा पूरी तरह से सहयोगी दलों की सहमति के ऊपर छोड़ दिया है.”

नया थीम सॉन्ग बनाया जाएगा

इसके साथ ही महागठबंधन का नया थीम सॉन्ग भी रिलीज किया जाएगा. सूत्रों ने कहा, “इंडिया के पुराने थीम सॉन्ग को खारिज कर दिया गया है. अब एक नया थीम सॉन्ग बनाया जाएगा और ये कई भाषाओं में होगा. संविधान की प्रस्तावना में लिखा 'हम भारत के लोग' का इस्तेमाल किया जाएगा.”

लोगो में रहेगा भारत का नक्शा

सूत्रों ने बताया कि गठबंधन के लोगो में भारत का नक्शा रखने पर सहमति बनी है. सूत्रों ने बताया, "फाइनल लोगो को कल तक के लिए रोक दिया गया है इसके अलावा अन्य लोगो भी तैयार किए जा रहे हैं. उन सभी को सबके सामने रखा जाएगा, फिर अंतिम चयन होगा. भारत का नक्शा रखने पर सभी के बीच सहमति है."  साथ ही गठबंधन के नारों पर भी चर्चा की गई है.

सूत्रों ने यह भी कहा कि 11 सदस्यों की एक समन्वय समिति का गठन किया जाएगा जो इंडिया गठबंधन की भविष्य की भूमिका तय करेगी और एक सामान्य न्यूनतम कार्यक्रम बनाया जाएगा. इसके अलावा, गठबंधन एक मीडिया सेल और एक सोशल मीडिया सेल बनाने की भी योजना बना रहा है.

सूत्रों ने ये भी बताया कि गठबंधन के नेता अपने मुख्य दल के नेता को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने की बात कर सकते हैं लेकिन सभी आम आदमी और गरीब जनता बनाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लक्ष्य पर चुनाव लड़ेंगे. सूत्रों ने बताया कि अगर अकाली दल गठबंधन में शामिल होता है तो अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी की भूमिका कम नहीं होगी.

ये भी पढ़ें: 28 दलों के INDIA गठबंधन का महामंथन आज, मायावती और अकाली दल पर सस्पेंस खत्म, ममता बोलीं- सबक सिखाएंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
20 साल बाद कोलकाता लौटीं तसलीमा नसरीन, क्यों मच गया हंगामा?
20 साल बाद कोलकाता लौटीं तसलीमा नसरीन, क्यों मच गया हंगामा?
परिसीमन विधेयक का समर्थन, जनता के साथ विश्वासघात, तमिलनाडु में बोले राहुल
परिसीमन विधेयक का समर्थन, जनता के साथ विश्वासघात, तमिलनाडु में बोले राहुल
बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, देश से की असम की मदद की अपील
बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, देश से की असम की मदद की अपील

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
15 अगस्त पर Mahindra का सरप्राइज, Panoramic Sunroof के साथ आएगी Scorpio N
15 अगस्त पर Mahindra का सरप्राइज, Panoramic Sunroof के साथ आएगी Scorpio N
पीएम फसल बीमा योजना में बढ़ी आवेदन की तारीख, जानें नई डेडलाइन
पीएम फसल बीमा योजना में बढ़ी आवेदन की तारीख, जानें नई डेडलाइन
Embed widget