एक्सप्लोरर

इनकम टैक्स रिटर्न भरने वालों की संख्या में भारी उछाल, पिछले साल के मुकाबले 71% ज्यादा लोगों ने भरा रिटर्न

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक 31 अगस्त 2018 तक 5.42 करोड़ लोगों ने इनकम टैक्स रिटर्न भरा है, जबकि पिछले साल 31 अगस्त 2017 तक 3.17 करोड़ लोगों ने ही इनकम टैक्स रिटर्न भरा था.

नई दिल्लीः इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने वालों की संख्या में पिछले साल की तुलना में बढ़ोतरी हुई है. इस साल इनकम टैक्स रिटर्न भरने वालों की संख्या 71 फीसदी बढ़ी है. आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक 31 अगस्त 2018 तक 5.42 करोड़ लोगों ने इनकम टैक्स रिटर्न भरा है, जबकि पिछले साल 31 अगस्त 2017 तक 3.17 करोड़ लोगों ने ही इनकम टैक्स रिटर्न भरा था.

इस साल सीबीडीटी (सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेज) ने इनकम टैक्स रिटर्न भरने की आखिरी तारीख 31 जुलाई से बढ़कर 31 अगस्त तक कर दी थी यानी टैक्सपेयर्स को रिटर्न फाइल करने के लिए पूरे एक महीने का अतिरिक्त समय दिया गया था. सैलरीड क्लास के साथ वो कारोबारी या प्रोफेशनल्स जिन्हें ऑडिट कराने की जरूरत नहीं है उनके लिए आईटीआर फाइल करने की आखिरी तारीख 31 अगस्त 2018 तय की गई थी. पिछले साल 1 जुलाई से जीएसटी लागू करने के चलते भी इनकम टैक्स भरने के लिए कारोबारियों को और ज्यादा समय की जरूरत थी लिहाजा इसी को ध्यान में रखते हुए 31 अगस्त तक रिटर्न फाइल करने की सुविधा दी गई.

दरअसल इस साल से सरकार ने समय से इनकम टैक्स रिटर्न फाइल न करने वालों के लिए पेनल्टी का प्रावधान कर दिया है जिसके चलते आयकर रिटर्न फाइल करने वालों की संख्या में जोरदार उछाल देखा गया है. पहले सरकार वित्त वर्ष के आखिर यानी मार्च तक इनकम टैक्स रिटर्न फइल करने की सुविधा देती थी.

क्या है पेनल्टी का प्रावधान
  • अगर आपकी सालाना आय 5 लाख रुपये से कम है और आप 31 जुलाई के बाद आयकर रिटर्न भरते हैं तो आपको 1 हजार रुपये की अधिकतम पेनल्टी देनी होगी.
  • 5 लाख रुपये से ज्यादा आय वाले लोगों को 31 जुलाई के बाद इनकम टैक्स रिटर्न भरने पर 5000 रुपये की पेनल्टी देनी होगी.
  • 5 लाख रुपये से ज्यादा आय वाले लोग अगर 31 जुलाई से लेकर 31 दिसंबर 2018 तक अपना इनकम टैक्स रिटर्न भरेंगे तो 5000 रुपये पेनल्टी देनी होगी.
  • इसके अलावा अगर 5 लाख से ज्यादा आय वाले अगर 31 दिसंबर 2018 के बाद बाद अपना इनकम टैक्स रिटर्न भरेंगे तो उन्हें 10,000 रुपये तक की पेनल्टी देनी होगी.

वित्त मंत्री अरुण जेटली भी कई बार आंकड़ा दे चुके हैं कि देश में इनकम टैक्स देने वालों की संख्या में नोटबंदी और जीएसटी के बाद इजाफा हुआ है. आधिकारिक आंकड़े बताते हैं कि टैक्स बेस में बड़ा इजाफा हुआ है और इससे सरकारी खजाने की हालत मजबूत होने की उम्मीद है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'हमारे विधायकों को दिया गया 20-30 करोड़ का ऑफर', उमर अब्दुल्ला के दावे पर आया BJP का रिएक्शन
'हमारे विधायकों को दिया गया 20-30 करोड़ का ऑफर', उमर अब्दुल्ला के दावे पर आया BJP का रिएक्शन
'कांग्रेस सरकार गुमराह कर रही...', कालेश्वरम प्रोजेक्ट को लेकर तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी और BRS नेता आमने-सामने
'कांग्रेस सरकार गुमराह कर रही...', कालेश्वरम प्रोजेक्ट को लेकर तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी और BRS नेता आमने-सामने
अंबाला पुलिस स्टेशन कार ब्लास्ट केस में NIA की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी समेत 8 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
अंबाला पुलिस स्टेशन कार ब्लास्ट केस में NIA की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी समेत 8 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'आप और आपके गुंडों में अगर दम है तो...', ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को किया चैलेंज
'आप और आपके गुंडों में अगर दम है तो...', ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को किया चैलेंज
IRGC ने साइप्रस फ्लैग वाले जहाज पर किया अटैक, गुस्से में अमेरिका ने की ईरान पर स्ट्राइक, होर्मुज बंद का ऐलान
ईरान ने जहाज पर किया अटैक तो भड़का अमेरिका, शुरू कर दी स्ट्राइक, होर्मुज बंद का ऐलान
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
Video: फेयरवेल पार्टी में लड़की ने किया देसी भांगड़ा, वीडियो देख फ्लैट हुए लड़के- वीडियो वायरल
फेयरवेल पार्टी में लड़की ने किया देसी भांगड़ा, वीडियो देख फ्लैट हुए लड़के- वीडियो वायरल
9 एयरबैग वाली ये 7-सीटर इतनी कीमत पर हुई लॉन्च, लंबे सफर को बना देगी आसान, जानिए खासियत
9 एयरबैग वाली ये 7-सीटर इतनी कीमत पर हुई लॉन्च, लंबे सफर को बना देगी आसान
Embed widget