एक्सप्लोरर

क्या खत्म हो गई सर्दी? जनवरी में ही पारा पहुंच गया 26 डिग्री के पार, टूट जाएगा पिछला रिकॉर्ड

जनवरी महीने में उत्तर भारत और मध्य भारत के लोगों को सर्दी की बजाए गर्मी का अहसास हो रहा है. पिछले कुछ सालों में सर्दियों का मौसम कम वक्त के लिए ही आता है और वसंत का अनुभव लगभग गायब सा हो गया है.

IMD Weather Forecast: भारत में 2024 अब तक का सबसे गर्म साल रिकॉर्ड किया गया, जिसमें एनुअल एवरेज टेंपरेचर लॉन्ग टर्म एवरेज से 0.65 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा. यह घटना जलवायु परिवर्तन के बढ़ते प्रभाव की ओर इशारा कर रही है. 2025 की शुरुआत सामान्य सर्दियों की  के साथ हुई है. उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में शुष्क पश्चिमी हवाओं और तेज धूप ने सर्दियों के अनुभव को और फीका कर दिया है.

जनवरी 2025 में उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में सामान्य सर्दी दर्ज किया गया. इस दौरान न्यूनतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया. अमृतसर (पंजाब) में न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस रहा. मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, असम, मेघालय, और तमिलनाडु सहित ज्यादातर राज्यों में रात का तापमान सामान्य से ऊपर रहा.

सर्दियों के जानें से पहले वसंत का गायब होना
पिछले कुछ सालों में सर्दियों का मौसम छोटा हो गया है और वसंत का अनुभव लगभग गायब हो गया है. सर्दियां अब सीधे गर्मियों में बदल रही हैं. जनरवरी में बढ़ते तापमान ने इसे मार्च जैसा गर्म बना दिया है. हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी कम होने और ठंडी हवाओं की कमी ने मैदानी इलाकों में ठंड को कम कर दिया है.

जलवायु परिवर्तन का प्रभाव
स्काईमेट वेदर के विशेषज्ञ महेश पलावत का कहना है कि शुष्क पश्चिमी हवाओं और साफ आसमान ने कोहरे को कम किया है. पहाड़ी राज्यों में सर्दियों की शुरुआत देर से हुई और जल्दी समाप्त हो गई. वहीं, भारत मौसम विभाग (IMD) का कहना है कि जनवरी में अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहेगा. उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में तापमान में 2-4 डिग्री की गिरावट संभव है, लेकिन ठंड के ज्यादा बढ़ने की संभावना नहीं. मानसून के बाद और सर्दियों में न्यूनतम तापमान बढ़ने का रुझान जारी है.

क्या आगे और बढ़ेगी गर्मी?
बता दें कि 2024 के अधिकतम तापमान के बाद 2025 में भी गर्मी के बढ़ने की संभावना है. वसंत का धीरे-धीरे गायब होना और सर्दी का मौसम छोटा होना भारत की जलवायु में बदलाव का संकेत है.

ये भी पढ़ें: केंद्र का Ola-Uber को नोटिस, पूछा- 'iPhone और Android पर अलग-अलग क्यों है किराया?'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा-स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी | पूरी लिस्ट
नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा-स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी | पूरी लिस्ट
Xप्लेन: BJP का नया संगठनात्मक ढांचा तैयार, कैसे काम करती है दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी?
BJP के नए 'धुरंधर' तैयार, कैसे काम करती है दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी की नई टीम के ऐलान पर आया पीएम मोदी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
बीजेपी की नई टीम के ऐलान पर आया पीएम मोदी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Embed widget