एक्सप्लोरर

Maharashtra Political Crisis: चुनाव गए तो बीजेपी उन्हें कचरे में... ‘सामना’ के जरिए शिवसेना की बागी विधायकों को चेतावनी

Maharashtra Political Crisis: शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना' के जरिए उद्धव ठाकरे ने बागी विधायकों पर जमकर हमला बोला है.

Maharashtra Political Crisis: महाराष्‍ट्र में सियासी संकट के बीच शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना' के जरिए सीएम उद्धव ठाकरे ने बागी विधायकों पर जमकर हमला बोला है. एक संपादकीय में कहा गया कि शिवसेना के टिकट पर, पैसों पर, निर्वाचित हुए मेहनतवीर विधायक BJP की गिरफ्त में फंस गए हैं. वे पहले सूरत और बाद में विशेष विमान से आसमान चले गए. इन विधायकों की इतनी भागदौड़ क्यों चल रही है? शिवसेना के अंतर्गत जो घटनाक्रम चल रहे हैं उससे हमारा संबंध नहीं, ऐसा मजाक BJP को तो नहीं करना चाहिए. सूरत के जिस होटल में ये ‘महामंडल’ था वहां महाराष्ट्र के भाजपाई लोग उपस्थित थे. फिर सूरत से इन लोगों के आसाम जाते ही गुवाहाटी हवाई अड्डे पर आसाम के मंत्री स्वागत के लिए मौजूद रहते हैं. इसके पीछे का गूढ, दांव-पेंच न समझने जैसी राज्य की जनता मूर्ख नहीं है. होटल, हवाई जहाज, वाहन, घोड़े, विशेष सुरक्षा व्यवस्था भाजपा सरकार की ही कृपा नहीं है क्या? हमें तो भारतीय जनता पार्टी के नैतिक अधिष्ठान की सराहना करने की इच्छा होती है. 

कल तक भ्रष्टाचार, आर्थिक कदाचार के आरोपों वाले शिवसेना विधायकों पर हमला करनेवाले, उन्हें ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स का डर दिखाकर ‘अब तुम्हारी जगह जेल में है’ ऐसा बोलनेवाले किरीट सोमैया इसके बाद क्या करेंगे? ये सभी विधायक कल से भाजपा के समूह में शामिल हो गए हैं और दिल्ली के राजनीतिक गागाभट्टों ने उन्हें पवित्र, शुद्ध कर लिया है. अब किरीट सोमैया को इन सभी शिवसेना विधायकों के चरणपूजन करने होंगे, ऐसा नजर आ रहा है. अकोला के विधायक नितीन देशमुख सूरत से मुंबई लौट आए और उन्होंने जो हुआ, इस बारे में सनसनीखेज सच्चाई बताई. 

जरूरत खत्म होते ही कचरे में फेंक देंगे

ये सभी विधायक एक बार फिर चुनाव का सामना करते हैं तो जनता उन्हें पराजित किए बगैर नहीं रहेगी. इसका भान इन लोगों को नहीं होगा. इसलिए ये शिवसेना के विधायक व माननीय पुन: अपने घर लौट आएंगे. आज जो भाजपा वाले उन्हें हाथों की हथेली पर आए जख्म की तरह संभाल रहे हैं, वे आवश्यकता समाप्त होते ही पुन: कचरे में फेंक देंगे. भाजपा की परंपरा यही रही है. महाराष्ट्र में नई सरकार स्थापित करने का सपना किसी ने देखा ही होगा तो वह उनका स्वप्नदोष है. राज्यसभा, विधान परिषद चुनाव की ‘अतिरिक्त’ जीत किसकी वजह से मिली है, यह अब खुल गया है. 

समय रहते सावधान हो जाओ, समझदार बनो!

अब तो विधायकों को बंद करके रखा गया है. आतंक की तलवार के नीचे रखा गया है, यह वापस लौटे नितीन देशमुख ने साफ कर दिया है. शिवसेना ने ऐसे कई प्रसंगों को पचाया है. ऐसे संकटों के सीने पर पांव रखकर शिवसेना खड़ी रही. जय-पराजय पचाया. सत्ता आई या गई, शिवसेना जैसे संगठन को फर्क नहीं पड़ता है. फर्क पड़ता है तो भाजपा के प्रलोभन और दबाव के शिकार हुए विधायकों को. शिवसैनिकों ने तय किया तो सभी लोग हमेशा के लिए ‘भूतपूर्व’ हो सकेंगे. इसके पहले की बगावतों का इतिहास यही कहता है. समय रहते सावधान हो जाओ, समझदार बनो!

ये भी पढ़ें:

Presidential Election 2022: विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने द्रौपदी मुर्मू की उम्मीदवारी पर क्या कुछ कहा? जानिए पूरी खबर

Presidential Election 2022: द्रौपदी मुर्मू के समर्थन में आए नवीन पटनायक, कहा- 'ओडिशा की बेटी को पार्टी लाइन से हटकर करें वोट'

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Drug Mafia: दुबई में दबोचा गया भारत का मोस्ट वांटेड ड्रग्स माफिया जैज़! जल्द लाया जाएगा इंडिया
दुबई में दबोचा गया भारत का मोस्ट वांटेड ड्रग्स माफिया जैज़! जल्द लाया जाएगा इंडिया
Iran-US War: 'भारत गायब, यह कबूल नहीं', ईरान-अमेरिका युद्ध में पाकिस्तान की मध्यस्थता पर भड़की कांग्रेस
'भारत गायब, यह कबूल नहीं', ईरान-अमेरिका युद्ध में पाकिस्तान की मध्यस्थता पर भड़की कांग्रेस
जंतर-मंतर प्रदर्शन मामला; राहुल गांधी, अखिलेश यादव समेत कई सांसदों को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत, रॉउज एवन्यू कोर्ट की कार्यवाही पर रोक
जंतर-मंतर प्रदर्शन मामला; राहुल गांधी, अखिलेश यादव समेत कई सांसदों को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत
‘सिर्फ खुद की तारीफ, कायरता और पक्षपात से भरा’, लोकसभा में दिए PM मोदी के भाषण पर भड़की कांग्रेस
‘सिर्फ खुद की तारीफ, कायरता और पक्षपात से भरा’, लोकसभा में दिए PM मोदी के भाषण पर भड़की कांग्रेस

वीडियोज

Sansani: महायुद्ध में हमले का बदलता खेल ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Viral Video: चाट खाने से पहले सावधान! वीडियो ने उड़ाए होश | ABP News
Chitra Tripathi: US की 'एपिक फ्यूरी' या Trump की 'ब्लाइंड फ्यूरी'? | Iran Israel War | America
Bharat Ki Baat: क्या ईरान के वार से पीछे हटा अमेरिका? | Iran Attack on US-Israel War | Trump
Sandeep Chaudhary: ईरान की जीत..ट्रंप ने टेके घुटने? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण| Iran-US-Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran-US War: इजरायल, अमेरिका और ईरान जंग रोकने के लिए मुस्लिम देशों का साथ निभा रहा भारत, क्या है रोल? जानें
इजरायल, अमेरिका और ईरान जंग रोकने के लिए मुस्लिम देशों का साथ निभा रहा भारत, क्या है रोल? जानें
'दाढ़ी, कुर्ता-टोपी पहनने वाले को...', विधान भवन में अबू आजमी का बड़ा बयान, CM फडणवीस से की यह मांग
'दाढ़ी, कुर्ता-टोपी पहनने वाले को...', विधान भवन में अबू आजमी का बड़ा बयान, CM फडणवीस से की यह मांग
ईरान झुकने को नहीं तैयार, कैसे होगी शांति की बात? ट्रंप को नेतन्याहू ने लगाया फोन, बोले- 'समझौता ऐसा...'
ईरान झुकने को नहीं तैयार, कैसे होगी शांति की बात? ट्रंप को नेतन्याहू ने लगाया फोन, बोले- 'समझौता ऐसा...'
IPL 2026 में पहली बार उतर सकते हैं ये 5 खिलाड़ी, अपने दम पर मैच पलटने की रखते हैं ताकत
IPL 2026 में पहली बार उतर सकते हैं ये 5 खिलाड़ी, अपने दम पर मैच पलटने की रखते हैं ताकत
Dhurandhar 2 BO Day 5 Worldwide: ‘धुरंधर 2’ का दुनियाभर में भौकाल, 5वें दिन तोड़े 8 फिल्मों के रिकॉर्ड, बनी रणवीर की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म
‘धुरंधर 2’ बनी दुनियाभर में रणवीर की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म, जानें- 5 दिनों का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
India-US Relations: पहले मार्को रुबियो फिर गल्फ देशों के राजदूतों संग जयशंकर की मीटिंग, जंग के बीच भारत कर क्या रहा?
पहले मार्को रुबियो फिर गल्फ देशों के राजदूतों संग जयशंकर की मीटिंग, जंग के बीच भारत कर क्या रहा?
RBSE 10th Results 2026 Live: राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज होगा जारी, देखें इसे चेक करने का डायरेक्ट लिंक
राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज होगा जारी, देखें इसे चेक करने का डायरेक्ट लिंक
Best Time To Get Pregnant: पीरियड शुरू होने के कितने दिन बाद प्रेग्नेंसी के सबसे ज्यादा चांस, न्यू कपल्स के लिए जरूरी बात
पीरियड शुरू होने के कितने दिन बाद प्रेग्नेंसी के सबसे ज्यादा चांस, न्यू कपल्स के लिए जरूरी बात
Embed widget