एक्सप्लोरर

PM Modi की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर IB ने दिया आदेश, इन पॉइंट्स की तहकीकात करेगी जांच एजेंसी

PM Security Lapse: पीएम मोदी (PM Modi) की सुरक्षा चूक की जांच को लेकर IB ने आदेश जारी कर दिए हैं. आईबी की ओर से इन प्वाइंट्स को लेकर तहकीकात की जा सकती है.

IB Investigate PM Security Lapse: पंजाब (Punjab) में प्रधानमंत्री (Prime Minister) के रूट के दौरान हुई सुरक्षा चूक के मामले में पंजाब की हाई लेवल जांच के बाद एसपीजी (SPG) और आईबी (IB) ने भी घटना की आंतरिक जांच के आदेश दिए हैं. दोनों एजेंसियां अपनी जांच रिपोर्ट केंद्रीय गृह मंत्रालय (Home Ministry) को सौंप सकती है. इन रिपोर्ट के बाद प्रधानमंत्री सुरक्षा नियमों में कुछ परिवर्तन किए जा सकते हैं. उधर केन्द्रीय गृह मंत्रालय को अभी पंजाब प्रशासन से आने वाली रिपोर्ट का इंतजार है.

पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक का मामला और गंभीर रूप धारण करता जा रहा है. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस बाबत पंजाब प्रशासन से रिपोर्ट मांगी थी लेकिन पंजाब प्रशासन ने इस चूक की बाबत एक हाई कमेटी का गठन कर दिया है और माना जा रहा है कि पंजाब अपनी विस्तृत रिपोर्ट इस जांच रिपोर्ट के आने के बाद ही भेजेगा. 

मंत्रालय के एक आला अधिकारी ने इस संबंध में बताया कि पंजाब सरकार से अभी कोई रिपोर्ट नहीं आई है. इस बदलते घटनाक्रम के बीच प्रधानमंत्री सुरक्षा में तैनात एसपीजी और केंद्रीय खुफिया एजेंसी आईबी मुख्यालय ने भी घटना की आंतरिक जांच के निर्देश देते हुए पूरे घटनाक्रम पर रिपोर्ट तलब की है.

सूत्रों ने बताया कि जांच के दौरान दोनों एजेंसियां अपने अपने अधिकार क्षेत्र में कब कैसे और क्या घटित हुआ इसकी समीक्षा करेगी और अपनी रिपोर्ट अपने विभाग प्रमुखों को सौंपेगी. माना जा रहा है कि दोनों विभाग प्रमुख यह रिपोर्ट केंद्रीय गृह मंत्रालय को सौंप सकते हैं. सूत्रों के मुताबिक गृह मंत्रालय पंजाब समेत सभी रिपोर्टों के आकलन के बाद अपना निर्णय लेगा.

जांच के दौरान एजेंसियां इन बातों पर नजर रखेगी

- प्रधानमंत्री की सड़क यात्रा के दौरान एसपीजी के नियमों का पालन हुआ था या नहीं

- आईबी ने क्या रिपोर्ट दी थी और पंजाब पुलिस ने क्या रिपोर्ट दी थी

- प्रधानमंत्री की सड़क यात्रा शुरू होने से लेकर उनके पुल पर फंसने तक एसपीजी, स्थानीय पुलिस और आईबी के बीच क्या-क्या बातचीत हुई थी

-वायरलेस की लॉगबुक मे क्या लिखा गया है

- प्रधानमंत्री की सुरक्षा मे तैनात एसपीजी को फंसने का पता कब चला

- प्रभारी कंमाडर को क्या जानकारी थी और उसने क्या निर्देश दिए थे

- आईबी की स्थानीय यूनिट की इस बाबत क्या रिपोर्ट थी

सूत्रों के मुताबिक इस आंतरिक जांच का मकसद किसी को नुकसान पहुंचाना नहीं है. बल्कि इसका मकसद प्रधानमंत्री की सुरक्षा में यह चूक क्यों हुई और इसे कैसे सुधारा जा सकता है, जिससे भविष्य में ऐसी चूक दोबारा ना हो. सूत्रों का कहना है कि इस जांच रिपोर्ट के बाद प्रधानमंत्री की सुरक्षा नियमों में कुछ अहम परिवर्तन किए जा सकते हैं.

PM's Security Breach: पीएम मोदी की सुरक्षा में सेंध पर पंजाब सरकार ने बनाई हाई लेवल कमेटी, कल सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई

PM Modi Security Breach: जब सब तय था तो कैसे हुई प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक? पुलिस को भेजे गए इंटरनल नोट में बड़ा खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जब अमित शाह बोलेंगे तो...', विपक्ष को किरेन रिजिजू ने दी सीधी चेतावनी
'जब अमित शाह बोलेंगे तो...', विपक्ष को किरेन रिजिजू ने दी सीधी चेतावनी
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
सत्ता का प्रभावी ढंग से..., PM मोदी की 45 सांसदों से मुलाकात, ब्रेकफास्ट पर दिया ये मंत्र
सत्ता का प्रभावी ढंग से..., PM मोदी की 45 सांसदों से मुलाकात, ब्रेकफास्ट पर दिया ये मंत्र
ध्वस्त शिक्षा तंत्र के खिलाफ हो रहा छात्रों का आंदोलन, Gen-Z से बोले राहुल गांधी
ध्वस्त शिक्षा तंत्र के खिलाफ हो रहा छात्रों का आंदोलन, Gen-Z से बोले राहुल गांधी

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
सुप्रीम कोर्ट पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से...'
SC पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से डर लगता है?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
Embed widget