एक्सप्लोरर

PM's Security Breach: पीएम मोदी की सुरक्षा में सेंध पर पंजाब सरकार ने बनाई हाई लेवल कमेटी, कल सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई

PM Modi's Security Breach: चरणजीत सिंह सरकार ने हाई लेवल कमेटी बनाने का फैसला किया है. यह कमेटी तीन दिन में अपना रिपोर्ट पेश करेगी.

PM Modi's Security Breach: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बुधवार को पंजाब दौरे के वक्त सुरक्षा में हुई चूक पर जहां एक तरफ गृह मंत्रालय ने राज्य सरकार से रिपोर्ट मांगी है तो वहीं दूसरी तरफ इस मामले में चरणजीत सिंह सरकार एक्शन में है. पंजाब सरकार ने हाई लेवल कमेटी बनाने का फैसला किया है. यह कमेटी तीन दिन में अपना रिपोर्ट पेश करेगी. इसके साथ ही, इस मामले पर कल सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई भी होगी. प्रधानमंत्री की सुरक्षा में कल हुई चूक का मामला सुप्रीम कोर्ट में उठा. वरिष्ठ वकील मनिंदर सिंह ने चीफ जस्टिस के सामने रखा मामला. कोर्ट ने याचिका की कॉपी पंजाब सरकार को सौंपने को कहा. अब शुक्रवार को इस पर सुनवाई होगी.

पीएम की सुरक्षा में चूक पर एक्शन में चन्नी सरकार

पंजाब सरकार की तरफ से बयान में कहा गया है कि पीएम मोदी के कल फिरोजपुर दौरे के समय उनकी सुरक्षा में हुई चूक की व्यापक जांच के लिए उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया गया है. एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि कमेटी में रिटायर्ड जस्टिस मेहताब सिंह गिल, और गृह मामलों के प्रिंसिपल सेक्रेटरी और जस्टिस अनुराग वर्मा होंगे. प्रवक्ता ने आगे बताया कि यह कमेटी तीन दिन के अंतर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी. इधर, पंजाब बीजेपी के नेता पूरे मामले पर राज्य के गवर्नर बनवारीलाल पुरोहित से मुलाकात की. 

ये भी पढ़ें: PM मोदी की सुरक्षा में चूक को BJP ने बताया साजिश तो चन्नी ने खेला पंजाबियत का कार्ड, बोले- मैं नहीं करवा सकता था किसानों पर लाठीचार्ज

पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक पर सियासत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा को लेकर पंजाब में जो लापरवाही हुई उसका जिम्मेदार कौन है इसे लेकर सियासत तेज होती जा रही है. बीजेपी इसके लिए पंजाब सरकार और वहां की पुलिस को जिम्मेदार ठहरा रही है. लेकिन कांग्रेस इसकी जिम्मेदारी SPG और IB पर मढ़ने की कोशिश में है. कांग्रेस के बड़े नेता और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट करके कहा है कि पीएम के दौरे पर सुरक्षा की जिम्मेदारी SPG और IB की होती है. राज्य की पुलिस SPG के निर्देशों और सलाह का पालन करती है. SPG की अनुमति के बिना पीएम का काफिला आगे नहीं बढ़ सकता है. SPG को बताना चाहिए कि बिना पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के प्रधानमंत्री को 2 घंटे से अधिक समय की सड़क यात्रा क्यों करवाई गई ? उन्होंने कहा कि अगर किसानों के प्रदर्शन के बारे मेंं पहले ही जानकारी दे दी गई थी, तब भी प्रदर्शन वाले रास्ते में पीएम के काफिले को जाने की अनुमति SPG ने क्यों दी ?

अशोक गहलोत ने साफ-साफ कहा कि ये एक गंभीर मुद्दा है...जिस पर राजनीति करने की बजाय SPG, IB और दूसरी एजेंसियों की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए. पीएम की सुरक्षा में सेंध का मामला गंभीर है, लेकिन कांग्रेस का आरोप है कि बीजेपी सुरक्षा में सेंध का ड्रामा कर रही है, जबकि पीएम रैली में भीड़ न होने की वजह से वापस गए.

सीएम चन्नी बोले- नुकसान से पहले खून की नदियां बहाना पंजाब की भावना नहीं

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राज्य के दौरे से बीच में ही लौटने पर खेद जताया, लेकिन कहा कि सुरक्षा में कोई चूक नहीं हुई. उन्होंने कहा कि मैं किसानों पर लाठाचार्ज नहीं करवा सकता था. सीएम चन्नी ने कहा कि मैं एक बात कहना चाहता हूं कि किसी भी नुकसान से पहले मैंने अपना खून बहा दिया होता, यह पंजाबियों की भावना है." उन्होंने कहा कि कोई पंजाबी व्यक्ति राज्य में आने वाले अतिथि पर हमला करने के बजाय मरना पसंद करेगा.

यह पूछे जाने पर कि यदि प्रधानमंत्री को सड़क या अन्य मार्ग से यात्रा करनी हो तो क्या इसे सुरक्षित करने की जिम्मेदारी राज्य की एजेंसियों की है, चन्नी ने कहा कि मुख्य नियंत्रण एसपीजी और आईबी का था. उन्होंने कहा कि इसमें केंद्रीय गृह मंत्रालय सीधे तौर पर शामिल था और पंजाब सरकार की ज्यादा भूमिका नहीं थी.

बीजेपी ने मांगा चन्नी का इस्तीफा

उधर, पंजाब बीजेपी के अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने मुख्यमंत्री चन्नी का इस्तीफा मांगा है. AAP नेता भगवंत मान ने ट्वीट करके इसे चन्नी सरकार को निशाने पर लिया. उन्होंने लिखा- पंजाब में हर एक व्यक्ति की सुरक्षा की ज़िम्मेदारी पंजाब सरकार की है। भले कितने भी मतभेद हो, प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक बेहद चिंताजनक है. बीजेपी नेता रवींद्र रैना ने तो सोनिया गांधी पर ही हमला बोल दिया. जबकि पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajeev Ranjan On Indus Water Treaty: पाकिस्तान की सांसें अटकीं, ममता पर बरसे जदयू नेता, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी दी बड़ी चेतावनी
पाकिस्तान की अटकीं सांसें, ममता पर बरसे जदयू नेता, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी दी बड़ी चेतावनी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
11 जुलाई को चन्नी गुट की बघेल के साथ मीटिंग, राणा गुरजीत के आवास पर करेंगे दोनों नेता मुलाकात
11 जुलाई को चन्नी गुट की बघेल के साथ मीटिंग, राणा गुरजीत के आवास पर करेंगे दोनों नेता मुलाकात
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget