एक्सप्लोरर

गुजरात में क्रैश हुआ वायुसेना का फाइटर जेट, हादसे में पायलट की मौत; CCTV में वीडियो कैद

वायु सेना ने कहा कि दुर्भाग्यवश, एक पायलट की मृत्यु हो गई, जबकि दूसरे का जामनगर के एक अस्पताल में उपचार जारी है. भारतीय वायुसेना को जानमाल के नुकसान पर गहरा दुख है.

भारतीय वायु सेना ने गुजरात के जामनगर वायुसेना के अड्डे के पास एक गांव में जगुआर लड़ाकू विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के मामले की जांच के आदेश दिए हैं. इस हादसे में एक पायलट की मौत हो गई, जबकि एक अन्य पायलट घायल हो गया है. भारतीय वायुसेना ने गुरुवार सुबह एक बयान में कहा कि रात्रि मिशन पर गए पायलटों को बुधवार रात दुर्घटना से पहले विमान में 'तकनीकी खराबी' का अनुभव हुआ.

वायुसेना ने बयान में कहा, ‘‘ जामनगर वायु सैन्य अड्डे से उड़ान भरने वाला भारतीय वायु सेना का जगुआर विमान रात्रि मिशन के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. पायलटों को तकनीकी खराबी का सामना करना पड़ा और उन्होंने विमान से बाहर निकलने की कोशिश की, इस घटना में वायु सैन्य अड्डे और स्थानीय आबादी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है. ’’

IAF ने हादसे की जांच के दिए आदेश

वायु सेना ने कहा, ‘‘ दुर्भाग्यवश, एक पायलट की मृत्यु हो गई, जबकि दूसरे का जामनगर के एक अस्पताल में उपचार जारी है. भारतीय वायुसेना को जानमाल के नुकसान पर गहरा दुख है और वह शोकाकुल परिवार के साथ है. दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी (जांच) के आदेश दिए गए हैं. ’’

गुजरात में जामनगर वायुसेना स्टेशन के पास बुधवार रात भारतीय वायुसेना का एक जगुआर लड़ाकू विमान एक गांव में प्रशिक्षण मिशन के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. जिला पुलिस अधीक्षक प्रेमसुख देलू ने बताया कि जामनगर शहर से लगभग 12 किलोमीटर दूर सुवरदा गांव के एक खुले मैदान में रात करीब साढ़े नौ बजे लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उसमें आग लग गई.

इस घटना के बाद जिलाधिकारी केतन ठक्कर भी घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने कहा कि दुर्घटना के कारण खुले मैदान में लगी आग को अग्निशमनकर्मियों ने बुझा दिया.

ये भी पढ़ें:

'SC का सम्मान, लेकिन नहीं मान सकती फैसला', टीचर भर्तियों पर मिला 'सुप्रीम' झटका तो बोलीं ममता बनर्जी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jantar Mantar Lathicharge: संसद मार्च के दौरान भारी बवाल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, पत्थर भी चले, देखें वीडियो
संसद मार्च के दौरान भारी बवाल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, पत्थर भी चले, देखें वीडियो
Abhijeet Dipke: सरकार से बातचीत के बीच अभिजीत दीपके ने तोड़ा अनशन, ढाई दिन में खत्म की भूख हड़ताल
Abhijeet Dipke: सरकार से बातचीत के बीच अभिजीत दीपके ने तोड़ा अनशन, ढाई दिन में खत्म की भूख हड़ताल
CJP Protest LIVE: धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? कॉकरोच जनता पार्टी के संसद मार्च के बीच अमित शाह से मुलाकात करने पहुंचे
LIVE: धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? CJP के संसद मार्च के बीच अमित शाह से मुलाकात करने पहुंचे
CJP के प्रदर्शन के बीच गृहमंत्री अमित शाह से मिलने पहुंच धर्मेंद्र प्रधान, क्या पद से इस्तीफा देंगे शिक्षा मंत्री?
CJP के प्रदर्शन के बीच गृहमंत्री अमित शाह से मिलने पहुंच धर्मेंद्र प्रधान, क्या पद से इस्तीफा देंगे शिक्षा मंत्री?

वीडियोज

Mercedes G Wagon से BMW XM तक: Ritika Ahuja ने खोले अपने Dream Garage के राज, बोलीं
₹3.20 लाख का Electric Auto! Youdha ePOD Review | 227 KM Range | Worth Buying?
पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
स्पेन की जीत के बाद मेसी पर 19 साल के लामिन यमाल का बयान, बोले- 'अपने बच्चों का बताऊंगा, यह हार उसे...'
मेसी पर 19 साल के लामिन यमाल का बयान, बोले- 'अपने बच्चों का बताऊंगा, यह हार उसे...'
Explained: जंतर-मंतर भूख हड़ताल का पूरा लेखा-जोखा! हर सवाल का जवाब, हर आंकड़ा, हर नाम और पीछे की कहानी...
जंतर-मंतर भूख हड़ताल का पूरा लेखा-जोखा! हर सवाल का जवाब, हर आंकड़ा, हर नाम और पीछे की कहानी...
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
जंतर-मंतर जा रहे अखिलेश यादव के कई सांसद, डिंपल यादव बोलीं- 'देश के बच्चे लाठी खा रहे'
जंतर-मंतर जा रहे अखिलेश यादव के कई सांसद, डिंपल यादव बोलीं- 'देश के बच्चे लाठी खा रहे'
क्या सच में पानी से चलता है Liquid Cooled PC? जानिए क्या है टेक्नोलॉजी और अंदर कैसे होता है काम
क्या सच में पानी से चलता है Liquid Cooled PC? जानिए क्या है टेक्नोलॉजी और अंदर कैसे होता है काम
Embed widget