एक्सप्लोरर

मध्य प्रदेश: विदेशी दंपति ने पराये को बनाया सगा, अनाथ बच्चे को मिला माता-पिता का साया

मध्य प्रदेश में विदेश से पहुंचे विदेशी जोड़े ने अनाथ आश्रम से बच्चे को गोद लिया है. डेढ़ साल पहले उसके माता-पिता ने सड़क पर छोड़ दिया था.

भोपाल: कलियुग में जब अपने पराये बन रहे हैं, तो वहीं आज भी कुछ लोग ऐसे हैं जो पराये को अपना बना रहे हैं. उन्हें अनाथ होने के एहसास से बचा रहे हैं. जी हां, हम बात कर रहे हैं मध्य प्रदेश के नीमच शहर की. जहां एक विदेशी जोड़े ने मानवता की शानदार मिसाल पेश की है.

माल्टा से पहुंचे जोड़े ने अनाथ आश्रम से बच्चे को गोद लेकर सबको चकित कर दिया है. ये विदेशी जोड़ा माल्टा का रहनेवाला है. इनकी शादी को 14 साल हो गये थे. इसके बावजूद इनकी कोई संतान नहीं हुई. इसी चिंता में नि:संतान दंपति का समय बीत रहा था. ऐसा लग रहा था जैसे कुदरत ने उनके आंगन को किलकारी से हमेशा के लिए महरूम कर दिया है. अपनी चिंताओं के बीच जब उन्हें यूरोप की एजेंसी के जरिए नीमच के अनाथ आश्रम का पता चला तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा. उन्हें अब यकीन हो चला कि जल्द ही कुदरत ने उनके लिए जिंदगी में मुस्कुराने की वजह पैदा कर दी है. बिना समय गंवाए विदेशी दंपत्ति नीमच पहुंच गया. और बच्चे को गोद लेने की सारी कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर उसे अपनी संतान बना लिया. अनाथ आश्रम के कर्मचारी ने बताया कि उन्हें बहुत खुशी हो रही है कि बिन मां बाप के बच्चे को माता पिता का साया मिल गया है. अब उसके भाग्य में सुख-सुविधाओं की बहार आनेवाली है. अब वो अनाथ नहीं कहलाएगा.

जानिए विदेशी बनने जा रहे उस बच्चे के बारे में

डेढ़ साल पहले नीमच शहर में निर्दीय माता-पिता ने नवजात बच्चे को सड़क पर छोड़ दिया था. सड़क पर बच्चे की रोने की आवाज से लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई. लोगों ने पुलिस को सूचना दी. जिसके बाद पुलिस ने बच्चे को अनाथ आश्रम पहुंचाया. और तभी से इस अनाथ बच्चे का लालन पोषण आश्रम में हो रहा था. लेकिन अब उसको माता पिता का साया मिल गया है. दूसरे देश से आए परिवार ने अपनी संतान बनाकर मानवीय संवेदना की बेहतरीन मिसाल पेश की है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Lehra Do Tiranga March Live: CJP के तिरंगा मार्च पर रोक से हाई कोर्ट का इनकार, नुकसान के भरपाई की उठी मांग
Live: CJP के तिरंगा मार्च पर रोक से हाई कोर्ट का इनकार, नुकसान के भरपाई की उठी मांग
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
संजय राउत को CJI सूर्यकांत की फटकार, 'दुर्भाग्यपूर्ण है कि...'
संजय राउत को CJI सूर्यकांत की फटकार, 'दुर्भाग्यपूर्ण है कि...'
अमेरिका ने आज से बढ़ा दी वीजा फीस, जानें भारतीयों पर क्या होगा इसका असर?
अमेरिका ने आज से बढ़ा दी वीजा फीस, जानें भारतीयों पर क्या होगा इसका असर?

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण के बयान पर बवाल, जवाब में BJP नेताओं ने PM मोदी का पुराना वीडियो कर दिया वायरल
प्रशांत भूषण के बयान पर बवाल, जवाब में BJP नेताओं ने PM मोदी का पुराना वीडियो कर दिया वायरल
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
भारत-वेस्टइंडीज सीरीज को लेकर भड़का पूर्व चीफ सेलेक्टर, BCCI से पूछे तीखे सवाल
भारत-वेस्टइंडीज सीरीज को लेकर भड़का पूर्व चीफ सेलेक्टर, BCCI से पूछे तीखे सवाल
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान
'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
Embed widget