एक्सप्लोरर

Hindi Diwas 2019: 14 सितंबर को ही राष्ट्रीय हिन्दी दिवस क्यों मनाया जाता है? जानिए वजह

Hindi Diwas 2019: हिन्दी दिवस देश 14 सितंबर को क्यों मनाया जाता है. इसके पीछे क्या कारण है. आज हम आपको बताने जा रहे हैं.

Hindi Diwas 2019:  'निज भाषा उन्नति अहै, सब उन्नति को मूल, बिन निज भाषा ज्ञान के, मिटन न हिय के सूल', यह प्रसिद्ध दोहा भारतेन्दु हरिश्चन्द्र ने लिखा है. इस दोहे का अर्थ है मातृभाषा की उन्नति बिना किसी भी समाज की तरक्की संभव नहीं है. बिना अपनी भाषा के ज्ञान के मन की पीड़ा को भी दूर करना मुश्किल है. भारतेन्दु हरिश्चन्द्र आज इसलिए भी याद आ रहे हैं क्योंकि आज हिन्दी दिवस है और हर साल की तरह इस साल भी 14 सितंबर को देशभर में राष्ट्रीय हिन्दी दिवस मनाया जा रहा है.

इस दिन पूरे भारत में हिन्दी भाषा की महत्तवता को दर्शाया जाता है, लेकिन क्या आपको मालूम है कि इसी दिन यानी 14 सितंबर को ही हिन्दी दिवस क्यों मनाते हैं ? नहीं... तो आज हम आपको बताने जा रहा हैं इसके पीछे का कारण.

दरअसल 14 सितंबर को ही हिन्दी दिवस इसलिए मनाया जाता है क्योंकि इसी दिन देश में हिन्दी भाषा को राजभाषा के तौर पर अपनाया गया था. हम सब जानते हैं कि भारत विविधताओं का देश हैं. यहां जितनी तरह के रीति-रिवाज हैं उतनी ही तरह की भाषाएं और बोलियां भी हैं. भारत सैकड़ों भाषाओं और बोलियों वाला देश हैं लेकिन जिस तरह हिन्दी ने सभी को एकसूत्र में बांधने का काम किया है वैसा किसी और भाषा ने नहीं किया.

क्यों 14 सितंबर को मनाया जाता है हिन्दी दिवस ?

आजादी के बाद देश में सबसे ज्यादा भाषा को लेकर विवाद रहा था. एक तरफ देश का उत्तरी क्षेत्र था जहां हिन्दी भाषी लोग ज्यादा थे तो वहीं देश के दक्षिणी क्षेत्र में अंग्रेजी बोलने-पढ़ने वालों की संख्या अधिक थी. अब ऐसे में देश की एक भाषा को चुनना बड़ी चुनौती थी. हालांकि हिन्दी एक ऐसी भाषा थी जो सभी को संपर्क सूत्र में बांधने की काम  करती थी. हिन्दी का आजादी के संग्राम में भी महत्वपूर्ण भूमिका रही थी.

इसी बात के मद्देनज़र 6 दिसंबर 1946 में आजाद भारत का संविधान तैयार करने के लिए संविधान का गठन हुआ. 26 नवंबर 1949 को संविधान के अंतिम प्रारूप को संविधान सभा ने मंजूरी दे दी थी और इस प्रकार आजाद भारत का अपना संविधान 26 जनवरी 1950 से पूरे देश में लागू हुआ.

14 सितंबर, 1949 को संविधान सभा ने एक मत से यह निर्णय लिया कि हिन्दी ही भारत की राजभाषा होगी. भारतीय संविधान के भाग 17 के अध्‍याय की धारा 343 (1) में हिन्‍दी को राजभाषा बनाए जाने के संदर्भ में कुछ इस तरह लिखा गया है, 'संघ की राजभाषा हिन्दी और लिपि देवनागरी होगी. संघ के राजकीय प्रयोजनों के लिए प्रयोग होने वाले अंकों का रूप अंतर्राष्ट्रीय रूप होगा.' उसी दिन से हर साल 14 सितंबर को देश हिन्दी दिवस मनाता है. इसके अलावा 14 सितम्बर, व्यौहार राजेन्द्र सिंह का जन्मदिवस भी है, जिन्होने हिन्दी को भारत की राजभाषा बनाने की दिशा में अथक प्रयास किया था.

हिन्दी को राजभाषा बनाए जाने के फैसले के बाद देश में कई लोग नाराज भी हो गए. खासकर दक्षिण भारत में इसको लेकर बड़ा आंदोलन हुआ जिसके परिणाम स्वरूप हिन्दी के साथ अंग्रेजी को भी राजभाषा का दर्जा दिया गया.

10 जनवरी को मनाया जाता है विश्व हिन्दी दिवस 10 जनवरी को विश्व हिन्दी दिवस है. यह दिन दुनिया भर में हिन्दी के प्रचार प्रसार के लिए मनाया जाता है. विश्व हिन्दी दिवस को मनाने की औपचारिक घोषणा 2006 में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने की थी लेकिन इससे कई सालों पहले 10 जनवरी, 1975 को नागपुर में पहला विश्व हिन्दी सम्मेलन हुआ था जिसमें 30 देशों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया था. 2006 के बाद से ही इस दिन हिन्दी के प्रचार-प्रसार के लिए कई कार्यक्रम का आयोजन होता है. हिन्दी को इस तरह एक अंतरराष्ट्रीय भाषा का सम्मान मिलता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Prabhas Mandal Encounter: 'बंगालियों प्लीज उत्तर प्रदेश 2.0 का स्वागत करें...', रेप आरोपी के एनकाउंटर पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
'बंगालियों प्लीज उत्तर प्रदेश 2.0 का स्वागत करें...', रेप आरोपी के एनकाउंटर पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
E20 वाला पेट्रोल भूल जाइए, सरकार लाने वाली है E25, E30 और E85 वाला फ्यूल, ये है पूरा प्लान
E20 वाला पेट्रोल भूल जाइए, सरकार लाने वाली है E25, E30 और E85 वाला फ्यूल, ये है पूरा प्लान
Telangana Politics: तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने KCR को बताया 'वित्तीय आतंकवादी'... फिर दे दिया बड़ा चैलेंज
तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने KCR को बताया 'वित्तीय आतंकवादी'... फिर दे दिया बड़ा चैलेंज
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
Gurugram Rains: भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
बंगाल में बरुईपुर रेप-हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस का हथियार छीनकर की थी फायरिंग 
बंगाल में बरुईपुर रेप-हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस का हथियार छीनकर की थी फायरिंग 
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी और मांग टीका लगाए रेखा ने लूटी महफिल
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी में रेखा ने लूटी महफिल
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
500 KM से ज्यादा रेंज, महाराष्ट्र सरकार ने एक साथ खरीदीं 57 इलेक्ट्रिक कारें, ये है प्लान
500 KM से ज्यादा रेंज, महाराष्ट्र सरकार ने एक साथ खरीदीं 57 इलेक्ट्रिक कारें, ये है प्लान
Embed widget