एक्सप्लोरर

'फर्क किसे पड़ता है, आपकी साख जा चुकी है!', हिंडनबर्ग रिसर्च के पोस्ट के बाद X पर आ गई मीम्स की बाढ़, देखें- कैसे खिंचाई वाले जुमलों की हुई बौछार

Hindenburg Research Post: अडानी ग्रुप के बारे में सनसनी फैलाने के बाद हिंडनबर्ग रिसर्च ने सोशल मीडिया पर लिखा, "भारत में बहुत जल्द कुछ बड़ा होने वाला है." इस पर लोगों ने जमकर मजे लिए.

Hindenburg Research Report: अमेरिका स्थित शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च ने शनिवार (09 अगस्त) की सुबह एलन मस्क के स्वामित्व वाली एक्स पर एक पोस्ट किया, जिसमें भारतीय कंपनी से जुड़े एक और बड़े खुलासे का संकेत दिया गया. इस मैसेज में लिखा था, "भारत में जल्द ही कुछ बड़ा होने वाला है." इसके बाद सोशल मीडिया पर रिएक्शन की बाढ़ आ गई और लोगों ने जमकर मजे लिए.

इससे पहले हिंडनबर्ग रिसर्च ने जनवरी 2023 में अडानी ग्रुप को लेकर एक रिपोर्ट पेश की थी जिसके बाद ग्रुप के शेयर्स में 86 मिलियन डॉलर की गिरावट आई थी. नतीजतन अडानी के बांड विदेशों में बिक गए और समूह गहन जांच के दायरे में आ गया. ताजा पोस्ट को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने हिंडनबर्ग को जमकर घेरा.

हिंडनबर्ग रिसर्च के पोस्ट पर सोशल मीडिया रिएक्शन

एक यूजर ने रिएक्ट करते हुए लिखा, “तुम अपनी क्रेडिबिलिटी खो चुके हो और किसी को कोई परवाह नहीं.” आशीष आनंद नाम के एक यूजर ने लिखा, “राहुल गांधी और उनकी टीम भारत को परेशान करने की पूरी कोशिश कर रही है, क्योंकि यह आदमी भूखा है और उसे किसी भी कीमत पर सत्ता चाहिए. कोई भी कीमत उसके लिए मायने नहीं रखती.”

वहीं, समीरा नाम की एक यूजर ने लिखा, “हिंडनबर्ग की सरल बिजनेस रणनीति- सबसे पहले किसी कंपनी के शेयर बेचो, फिर उस कंपनी पर फर्जी रिपोर्ट प्रकाशित करो. कंपनी के शेयर गिरने लगें, मुनाफा बुक करो. दूसरी कंपनी के साथ भी यही रणनीति दोहराओ. लेकिन मुझे नहीं लगता कि अब यह संभव है. अडानी ने हिंडनबर्ग की साख को बुरी तरह से नष्ट कर दिया.”

‘भारत छोड़ो और कहीं और ध्यान लगाओ’

एक यूजर ने लिखा, “इसकी कोई परवाह नहीं करता. कहीं और अपना ध्यान लगाओ और भारत छोड़ो.” बीइंग पॉलिटिकल नाम के हैंडल ने लिखा, “जॉर्ज सोरोस और उनका गिरोह शॉर्ट सेलिंग से पैसा कमा रहे हैं और भारत को अस्थिर करने के लिए उस पैसे को भारतीय विपक्षी पार्टी में निवेश कर रहे हैं.”

यति शर्मा नाम की एक यूजर ने लिखा, “हां वक्फ बोर्ड खत्म हो गया है. एनआरसी जल्द ही आने वाला है और भारत में अंदर मौजूद सभी बांग्लादेशियों को बाहर निकालने के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं.”

ये भी पढ़ें: Hindenburg: हिंडनबर्ग रिसर्च ने सेबी चेयरपर्सन पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- अडानी घोटाले से है कनेक्शन, इस कंपनी में है हिस्सा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी
BJP ने किस तरह बनाई नई टीम? रिजिजू का खुलासा, कहा- 'किस्मत वाला...'
BJP ने किस तरह बनाई नई टीम? रिजिजू का खुलासा, कहा- 'किस्मत वाला...'
CBI चार्जशीट में ट्विशा का भावुक मैसेज, 'उससे कहो पत्नी का सामान...'
CBI चार्जशीट में ट्विशा का भावुक मैसेज, 'उससे कहो पत्नी का सामान...'
गोवा कांग्रेस की मीटिंग में गाया आधूरा वंदे मातरम, खरगे भी थे मौजूद
गोवा कांग्रेस की मीटिंग में गाया आधूरा वंदे मातरम, खरगे भी थे मौजूद

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
Tomato Storage Tips: क्या आपके टमाटर भी सड़ जाते हैं जल्दी? जानें 15 दिन फ्रेश रखने की ट्रिक
क्या आपके टमाटर भी सड़ जाते हैं जल्दी? जानें 15 दिन फ्रेश रखने की ट्रिक
Embed widget