एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र: चरस सप्लाई करने के आरोप में हिमाचल का बिजनेसमैन गिरफ्तार, ऐसे भेजता था एक जगह से दूसरी जगह

महाराष्ट्र एटीएस के डीआईजी शिवदीप लांडे हिमाचल प्रदेश में एक महीने से ज्यादा समय से कोवर्ट ऑपरेशन चला रहे थे. इस दौरान उन्होंने कई जगहों पर छापेमारी भी की.चरस को बाइक के साइलेंसर में छुपाकर मनाली से दिल्ली लाया जाता था और फिर वहां से ट्रेन या पब्लिक ट्रांसपोर्ट से पुणे, मुम्बई, गोवा और बैंगलुरू भेजा जाता था.

मुंबई: महाराष्ट्र में एटीएस (एंटी टेररिस्ट स्क्वायड) ने चरस सप्लाई करने के आरोप में एक बिजनेसमैन को गिरफ्तार किया है. ये बिजनेसमैन हिमाचल प्रदेश से भारत के अलग-अलग राज्यों में चरस की सप्लाई करता था. ये बिजनेसमैन हिमाचल के कुल्लू जिले में स्थ्ति एक होटल का मालिक है. आइस चरस को हिमाचल में (मनाली क्रीम) भी कहा जाता है.

कई दिनों से कोवर्ट ऑपरेशन चला रही थी एटीएस

महाराष्ट्र एटीएस के डीआईजी शिवदीप लांडे हिमाचल प्रदेश में एक महीने से ज्यादा समय से कोवर्ट ऑपरेशन चला रहे थे. इस दौरान उन्होंने कई जगहों पर छापेमारी भी की. मंगलवार को एटीएस की टीम को सफलता मिली और उन्होंने चरस के किंगपिन रूमी ठाकुर को कुल्लू से गिरफ्तार कर लिया.

रूमी को आज पुणे के शिवाजी नगर सेशन कोर्ट में पेश किया गया. रूमी ठाकुर कुल्लू में एक रिवर व्यू नाम का होटल चलाता है. एटीएस सूत्रों की माने तो ठाकुर मुंबई, गोवा, बैंगलुरु और पुणे में चरस का सबसे बड़ा सप्लायर है. वह कभी लोगों के सामने नहीं आता था. इस मामले में दो और आरोपियों की तलाश में एटीएस की टीम अभी भी हिमाचल प्रदेश में ऑपरेशन चला रही है.

क्या था मामला?

दरअसल दिसम्बर 2020 में पुणे पुलिस ने हिमाचल प्रदेश के दो लोगों को 32 किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया था, जिसकी अंतरराष्ट्रीय मार्किट में कीमत 1.20 करोड़ रुपए है. गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि वे लोग 31 दिसम्बर की पार्टी के लिए मुम्बई, पुणे, गोवा और बैंगलुरू में चरस, सप्लाई करने जा रहे थे.

ये लोग 32 किलो चरस में से 22 किलो मुम्बई, 5-5 किलो गोवा और बैंगलुरू और दो किलो पुणे के पब्स और पार्टीज़ में सप्लाई करने वाले थे. ये लोग चरस को बाइक के साइलेंसर में छुपाकर मनाली से दिल्ली लाते थे और फिर वहां से ट्रेन या पब्लिक ट्रांसपोर्ट से पुणे, मुम्बई, गोवा और बैंगलुरू लेकर जाते थे.

यह भी पढ़ें-

बंगाल चुनाव: कांग्रेस-लेफ्ट गठबंधन का फॉर्मूला तय, जानिए कौन कितनी सीटों पर लड़ेगा चुनाव

4 महीने में 7 बार बढ़ी LPG की कीमत, रसोई गैस छोड़ मिट्टी के चूल्हे पर खाना बना रहे उज्जवला योजना के लाभार्थी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

असम, बंगाल, बिहार में गिरफ्तारी, CJP की चेतावनी- 'रिहा करें नहीं तो...'
असम, बंगाल, बिहार में गिरफ्तारी, CJP की चेतावनी- 'रिहा करें नहीं तो...'
डूबे गांव, उजड़े घर...असम में 50 साल की सबसे भयावह बाढ़, 4 लाख लोग प्रभावित
डूबे गांव, उजड़े घर, असम में 50 साल की सबसे भयावह बाढ़, 4 लाख लोग प्रभावित
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 

वीडियोज

CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE
New Maruti Brezza facelift turbo drive review: अब ज़्यादा fun? #maruti #brezza #autolive
बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Assam Flood: पानी में डूबे गांव, उजड़े घर... असम में 50 साल की सबसे भयावह बाढ़, अब तक 4 लाख जिंदगियां प्रभावित
पानी में डूबे गांव, उजड़े घर... असम में 50 साल की सबसे भयावह बाढ़, अब तक 4 लाख जिंदगियां प्रभावित
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
Explained: आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
Embed widget