एक्सप्लोरर

Himachal Pradesh Exit Poll: ये इकलौता एग्जिट पोल लाया कांग्रेस के लिए खुशखबरी, पलट जाएगी बीजेपी की बाजी!

Himachal Pradesh Exit Poll 2022: अब तक जितने एग्जिट पोल के नतीजे आए हैं, उसमें सिर्फ इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया का सर्वे ऐसा है जो कांग्रेस की सरकार का अनुमान जता रहा है.

Himachal Pradesh Assembly Election Exit Poll: हिमाचल में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों के नतीजें गुरुवार 8 दिसंबर को जारी किए जाएंगे, लेकिन उससे पहले आज एग्जिट पोल के आंकड़े जारी किए गए हैं. एग्जिट पोल में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है. कड़ी टक्कर में कांग्रेस का पलड़ा थोड़ा भारी बताया जा रहा है. यहां आम आदमी पार्टी का खाता नहीं खुलने का अनुमान जताया गया है. बता दें कि हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनावों के लिए 12 नवंबर को वोट डाले गए. यहां की 68 विधानसभा सीटों पर 76 फीसदी वोटिंग हुई.

आज तक एक्सिस माय इंडिय के एग्जिट पोल के अनुसार हिमाचल में कांग्रेस सरकार बनाने की स्थिति में नजर आ रही है. एग्जिट पोल में कांग्रेस को 30 से 40 सीटें मिलने का अनुमान है. वहीं बीजेपी को 24 से 34 सीटें मिलती दिख रही हैं. साथ ही आम आदमी पार्टी की हालात यहां बेहद खराब बताई जा रही है. आप का हिमाचल में खाता खुलता नहीं दिख रहा है. अन्य को 4-8 सीटें मिलने का अनुमान है. 

कांग्रेस के पक्ष में पहला एग्जिट पोल

अब तक जितने एग्जिट पोल के नतीजे आए हैं, उसमें सिर्फ इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया का सर्वे ऐसा है जो कांग्रेस की सरकार का अनुमान जता रहा है. बता दें, हिमाचल में सरकार बनाने के लिए कुल 68 सीटों में से 35 सीटों की जरूरत होती है. 

आज तक एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के अनुसार बीजेपी को 42 प्रतिशत, कांग्रेस को 44 प्रतिशत और आप को 2 प्रतिशत वोट शेयर मिलता दिख रहा है. पिछले यानी 2017 के हिमाचल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को कुल 68 सीटों में से 44 सीटों पर जीत हासिल हुई थी और इस तरह बीजेपी बहुमत के आंकड़े से बहुत आगे निकल गई थी. वहीं, कांग्रेस को 21 सीटों पर और माकपा को एक सीट पर जीत मिली थी. इसके अलावा दो निर्दलीय कैंडिडेट ने भी बाजी मारी थी. यहां कांग्रेस की पुरानी पेंशन बहाली का मुद्दा लोगों ने काफी पसंद किया है.

ये भी पढ़ें: MCD Election 2022 Exit Poll: दिल्ली नगर निगम में AAP का परचम, एग्जिट पोल में जानें BJP-कांग्रेस का हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Result LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC चुनाव रिजल्ट LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget