एक्सप्लोरर

Video: गुजरात के द्वारकाधीश मंदिर पर आकाशीय बिजली गिरने से पताका को हुआ भारी नुकसान, देखें

मंगलवार को गुजरात के द्वारकाधीश मंदिर के ध्वज दंड पर आकाशीय बिजली गिर गई. झंडे पर बिजली गिरने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यह घटना मंगलवार दोपहर 2:30 बजे के आसपास हुई.

मंगलवार को गुजरात के द्वारका में द्वारकाधीश मंदिर के ध्वज दंड पर आकाशीय बिजली गिर गई, जिसकी वजह से मंदिर की 52 गज ध्वजा को भारी नुकसान पहुंचा. इस हादसे में द्वारकाधीश मंदिर को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है. हालांकि, मंदिर की दीवारें काली पड़ गई हैं. यह घटना मंगलवार दोपहर 2:30 बजे के आसपास हुई. झंडे पर बिजली गिरने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. 

मंदिर के आस-पास घनी बस्ती है. बताया जा रहा है कि यदि रिहायशी इलाके में बिजली गिरती तो बड़ा नुकसान हो सकता था. द्वारिका के जिलाधिकारी ने एनडी भेटारिया ने कहा, "दोपहर दो से ढाई बजे के बीच बादल गरजने के साथ तेज बारिश की शुरुआत हुई. इसी बीच बारिश के साथ बिजली गिरी है. बिजली द्वारिकाधीश मंदिर के ध्वजदंड पर गिरी, जिसकी वजह से ध्वजा फटने के साथ-साथ ध्वजदंड भी क्षतिग्रस्त हुआ." द्वारिकाधीश मंदिर पर बिजली गिरने को लेकर मंदिर प्रशासन से गृहमंत्री अमित शाह ने भी बातचीत की. गृहमंत्री ने मंदिर को हुए नुकसान के बारे में भी जानकारी ली है.

मौसम विज्ञान विभाग ने दी चेतावनी 

मौसम विज्ञान विभाग ने गुजरात के तटवर्ती क्षेत्रों के साथ कुछ इलाकों में 14 जुलाई तक तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अनुमान जताया है. विभाग ने मछुआरों को अरब सागर में नहीं जाने की चेतवानी दी है. आईएमडी के अहमदाबाद केंद्र ने जाखू और दीव के बीच उत्तरी गुजरात के तटवर्ती क्षेत्र में 2.5-3.6 मीटर तक समुद्री लहर उठने की आशंका जताई है. मौसम विभाग ने कहा, ‘‘11 से 14 जुलाई के दौरान गुजरात के उत्तरी और दक्षिणी तटों और उत्तरी अरब सागर में हवा की गति 45-55 किमी प्रति घंटे से 65 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका है.’’

ये भी पढ़ें

Kanwar Yatra 2021 Cancelled: उत्तराखंड में इस साल नहीं होगी कांवड़ यात्रा, धामी सरकार ने लिया बड़ा फैसला

खैबर पख्तूनख्वा में तालिबानी लड़ाकों ने पाक सेना के कैप्टन समेत 11 सैनिकों की हत्या की, 4 जवानों को किया अगवा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rahul Gandhi Dharna Live: थाने में राहुल गांधी का धरना जारी, जेपी नड्डा बोले- वंदे मातरम से ध्यान भटकाने की कोशिश
Live: थाने में राहुल गांधी का धरना जारी, जेपी नड्डा बोले- वंदे मातरम से ध्यान भटकाने की कोशिश
'डेमोग्राफिक बदलाव, Gen Z और....', RSS की बैठक में इन मुद्दों पर हुई चर्चा
'डेमोग्राफिक बदलाव, Gen Z और....', RSS की बैठक में इन मुद्दों पर हुई चर्चा
बेंगलुरु से होसुर जा रही कार से 9 करोड़ रुपये बरामद, 2 हिरासत में
बेंगलुरु से होसुर जा रही कार से 9 करोड़ रुपये बरामद, 2 हिरासत में
आपातकाल: असंवैधानिक घोषित करने की मांग पर SC में सुनवाई, सरकार ने क्या कहा?
आपातकाल: असंवैधानिक घोषित करने की मांग पर SC में सुनवाई, सरकार ने क्या कहा?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
Embed widget