एक्सप्लोरर

खैबर पख्तूनख्वा में तालिबानी लड़ाकों ने पाक सेना के कैप्टन समेत 11 सैनिकों की हत्या की, 4 जवानों को किया अगवा

जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान की थल-स्कॉउट की जिस पैट्रोलिंग-पार्टी पर हमला हुआ है, उसने तालिबान के कुछ लड़ाकों को गिरफ्तार कर लिया था और एक लड़ाके को गोली मार दी थी.

नई दिल्ली: अफगानिस्तान में पाकिस्तान भले ही तालिबान को सत्ता पर काबिज करने के लिए मदद कर रहा है, लेकिन खुद उसके देश में ही तालिबान पाकिस्तानी सेना को निशाना बना रहा है. मंगलवार को तालिबानी लड़ाकों ने एक नरसंहार में पाकिस्तानी सेना के 11 सैनिकों को मौत के घाट उतार दिया और चार पाकिस्तानी सैनिकों को अगवा कर लिया. 

जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत (केपीके) में पाकिस्तानी सेना की थल-स्कॉउट्स के जवान पैट्रोलिंग कर रहे थे. उसी दौरान तहरीक-ए-तालिबान-पाकिस्तान (टीटीपी) के लड़ाकों ने उनपर हमला कर दिया. इस हमले में पाकिस्तानी सेना के बलूच रेजीमेंट के एक कैप्टन, अब्दुल बासित सहित 11 सैनिक मारे गए. इस जानलेवा हमले के बाद गश्ती-दल के बाकी 04 सैनिकों ने तालिबान के सामने सरेंडर कर दिया. सरेंडर सैनिकों को तालिबानी लड़ाके अगवा करके अपने साथ ले गए हैं. देर शाम तक अगवा हुए पाकिस्तानी सैनिकों का कोई अता पता नहीं चला है. 

जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान की थल-स्कॉउट की जिस पैट्रोलिंग-पार्टी पर हमला हुआ है, उसने तालिबान के कुछ लड़ाकों को गिरफ्तार कर लिया था और एक लड़ाके को गोली मार दी थी. इससे गुस्साएं तालिबान ने थल स्कॉउट्स के 11 सैनिकों की हत्या कर दी. 

आपको बता दें कि अमेरिकी सेना के अफगानिस्तान को छोड़ने के बाद से पाकिस्तान को खैबर पख्तूनख्वा प्रांत, जिसे पहले नार्थ-वेस्ट फ्रंटियर प्रोविंस यानी एनडब्लूएफपी के नाम से जाना जाता था, में खासी दिक्कत आ रही है. ये प्रांत अफगानिस्तान की डूरंड लाइन से सटा इलाका है. अमेरिकी सेना के अफगानिस्तान से लौटने और तालिबान के बढ़ते वर्चस्व से केपीके प्रांत में शरणार्थियों का तांता लग गया है. इसके अलावा यहां सक्रिय कबीले, कट्टरपंथी और आतंकी संगठन (टीटीपी, हक्कानी नेटवर्क इत्यादि) एक बार फिर से एक्टिव हो गए हैं. ऐसे में पाकिस्तान को 'गुड तालिबान' और 'बैड तालिबान' में फर्क करने में मुश्किल आ रही है. यही वजह है कि टीटीपी जैसे तालिबानी संगठन केपीके और गिलगिट-बालटिस्तान में अपने पांव पसारने में जुट गए हैं. यही वजह है कि ये आतंकी संगठन अब पाकिस्तानी सेना को निशाना बना रहे हैं. 

ओपन सोर्स में मौजूद जानकारी के मुताबिक, पिछले साल यानी साल 2020 में आंतरिक सुरक्षा में लगे पाकिस्तान के करीब 190 जवानों की मौत हो गई. इस साल (1जनवरी-07 जुलाई तक) ये आंकड़ा 124 तक पहुंच गया है. इन आकंड़ों में भारत से सटी एलओसी पर मारे गए सैनिकों की संख्या नहीं है. अगर उन आंकड़ों को भी जोड़ दिया जाए, तो ये संख्या काफी बढ़ जाती है.

पिछले दिनों ही गिलगिट बालटिस्तान में चीन पाकिस्तान इकनोमिक कोरिडोर (सीपीईसी) के करीब ही एक खुले इलाके में तालिबान की खुली-कचहरी ('ओपन कोर्ट') का वाडियो सामने आया था, जिसमे तालिबानी कमांडर स्थानीय विवादों को सुलझाते दिखे थे.

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी 16 जुलाई को महाराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु समेत इन राज्यों के CMs के साथ करेंगे कोरोना के हालात पर बैठक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
PoK में बहिष्कार के बीच बाग-हवेली की चार सीटों पर मतदान, कई बूथों पर नहीं पड़ा एक भी वोट
PoK में बहिष्कार के बीच बाग-हवेली की चार सीटों पर मतदान, कई बूथों पर नहीं पड़ा एक भी वोट
'हर मौत की कीमत चुकाए तेहरान', ट्रंप का अल्टीमेटम, ईरान से मांगा मुआवजा
'हर मौत की कीमत चुकाए तेहरान', ट्रंप का अल्टीमेटम, ईरान से मांगा मुआवजा

वीडियोज

Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
आकाश आनंद के अंकल वाले बयान पर अखिलेश की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
आकाश आनंद के अंकल वाले बयान पर अखिलेश की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद...
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Embed widget