एक्सप्लोरर

Heat Wave in J&K: हीटवेव से तप रहा धरती का स्वर्ग, राहत के लिए न जाएं! कश्मीर में भी पारा पहुंचा 40 पार

Jammu Kashmir Heat Wave: देश भर में इन दिनों गर्मी अपना कहर बार पा रही है. इसका असर जम्मू-कश्मीर में भी देखने को मिल रहा है. यहां पारा लगातार 11 दिनों से 40 डिग्री के पार ही बना हुआ है.

Heatwave In Jammu Kashmir: देश भर में इन दिनों गर्मी अपना कहर बारपा रही है. पिछले 10-11 दिनों से लगातार पारा 40 डिग्री से ज्यादा ही रहा है. रविवार (26 मई) इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा. जम्मू में पारा 42.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. सुबह से लेकर शाम तक इस कदर लू चली कि लोगों का घर से निकलना बंद हो गया और बाजार भी सूने पड़े रह गए.  

रविवार की छुट्टी को तो लोग घरों में ही रहना पसंद करते हैं, लेकिन बढ़ती गर्मी के कारण बिजली की कटौती से परेशान बहुत से लोगों ने नदी और नहरों की ओर रुख कर लिया. रविवार को दिन भर बच्चों और युवाओं ने नहर के बर्फीले पानी में छलांग लगाई और गर्मी से राहत पाई. 

बिजली कटौती की समस्या बढ़ी

स्वास्थ्य विभाग लगातार बढ़ती गर्मी को लेकर चेतावनी दे रहा है. ऐसे में लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है. वहीं लोगों का घर से बाहर निकलना भी बेहद मुश्किल हो चला है. गर्मी के कारण अघोषित बिजली कटौती और पीने के पानी की समस्या बढ़ती जा रही है और इसी वजह से लोगों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है 

जल्द हो छुट्टियों का घोषणा

वैसे तो तापमान कम होने का नाम नहीं ले रहा है और लगातार 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर ही बना हुआ है. वही श्रीनगर मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक इस बार बारिश भी जल्दी नहीं होगी और लग रहा है कि और तापमान बढ़ता रहेगा, लू के थपेड़े लोगों को पढ़ते रहेंगे. ऐसे में स्कूलों में शिक्षकों द्वारा समय का बदलाव किया जा चुका है और बच्चों को 12:00 ही छुट्टी मिल जाती है, लेकिन इसके बावजूद भी अभिभावकों का कहना है कि जल्द ही छुट्टियों की घोषणा की जानी चाहिए. 

कहां कितना रहा तापमान

  • श्रीनगर का अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री सेल्सियस रहा -सामान्य से 6.6 डिग्री अधिक
  • कश्मीर संभाग के काजीगुंड रविवार को सबसे गर्म रहा यहां 33.5 डिग्री सेल्सियस
  • पहलगाम में 28.1 डिग्री सेल्सियस - सामान्य से 5.3 डिग्री सेल्सियस ज्यादा
  • जम्मू में तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस, वहीं न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
  • कटरा का अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस
  • भद्रवाह का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया

यह भी पढ़ें- Cyclone Remal : एयरपोर्ट बंद, जंजीर से बांधी गईं ट्रेनें... तूफान 'रेमल' के चलते हाई अलर्ट पर बंगाल, हर तरफ दिख रहा तबाही का मंजर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rahul Gandhi Dharna Live: थाने में राहुल गांधी का धरना जारी, जेपी नड्डा बोले- वंदे मातरम से ध्यान भटकाने की कोशिश
Live: थाने में राहुल गांधी का धरना जारी, जेपी नड्डा बोले- वंदे मातरम से ध्यान भटकाने की कोशिश
'डेमोग्राफिक बदलाव, Gen Z और....', RSS की बैठक में इन मुद्दों पर हुई चर्चा
'डेमोग्राफिक बदलाव, Gen Z और....', RSS की बैठक में इन मुद्दों पर हुई चर्चा
बेंगलुरु से होसुर जा रही कार से 9 करोड़ रुपये बरामद, 2 हिरासत में
बेंगलुरु से होसुर जा रही कार से 9 करोड़ रुपये बरामद, 2 हिरासत में
आपातकाल: असंवैधानिक घोषित करने की मांग पर SC में सुनवाई, सरकार ने क्या कहा?
आपातकाल: असंवैधानिक घोषित करने की मांग पर SC में सुनवाई, सरकार ने क्या कहा?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
Embed widget