एक्सप्लोरर

दंगा केस: जेल जाने से बच गये हार्दिक पटेल, मिली जमानत, दो साल की हुई है सजा

पटेल समुदाय को आरक्षण देने की मांग के लिए निकाली गई रैली के हिंसक रूप लेने के बाद भीड़ ने संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने के साथ ही मीडिया के कुछ लोगों पर भी हमला किया था.

मेहसाणा: गुजरात की एक अदालत ने पाटीदार आरक्षण आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल को 2015 के विसनगर दंगा मामले में आज दोषी ठहराते हुए उन्हें दो साल कैद की सजा सुनाई. हालांकि बाद में इसी अदालत ने उन्हें जमानत दे दी. सत्र अदालत के जस्टिस वी पी अग्रवाल ने हार्दिक पटेल और उसके दो साथियों लालजी पटेल और ए के पटेल को दंगा भड़काने, आगजनी करने, संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और गैरकानूनी तरीके से एकत्र होने के अपराध के लिये भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत दोषी ठहराया. इन तीनों को जमानत मिल गई है.

अदालत ने दो साल की कैद के साथ ही तीनों दोषियों पर 50-50 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया, जिसे इन्हें आज ही अदालत में जमा कराना है. मामले में अन्य 14 आरोपियों को सबूतों के आभाव में रिहा कर दिया गया.

दोषियों से मिलने वाली जुर्माने की डेढ़ लाख रूपये की राशि में से अदालत ने 10,000 टीवी चैनल रिर्पोटर सुरेश वनोल को देने का आदेश दिया है. वनोल पर हिंसा के दौरान हमला किया गया था. इसी तरह, अदालत ने एक लाख रुपए उस कार के मालिक को देने का आदेश दिया है जिसमें दंगाईयों ने आग लगा दी गई थी और बाकी 40,000 रुपए स्थानीय बीजेपी विधायक ऋषि पटेल को दिए जाएंगे, जिनके कार्यालय में तोड़-फोड़ की गई थी.

पटेल समुदाय को आरक्षण देने की मांग के लिए निकाली गई रैली के हिंसक रूप लेने के बाद भीड़ ने संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने के साथ ही मीडिया के कुछ लोगों पर भी हमला किया था. इस मामले में मेहसाणा जिले के विसनगर में 23 जुलाई 2015 को दर्ज कराई गई प्राथमिकी में हार्दिक भी एक आरोपी थे.

क्यों किया था आंदोलन? बता दें कि साल 2015 से आरक्षण की मांग को लेकर पटेल समुदाय हार्दिक पटेल के नेतृत्व में गुजरात में जगह-जगह आंदोलन कर रहा है. गुजरात में कड़वा, लेउवा और आंजना तीन तरह के पटेल हैं. आंजना पटेल ओबीसी में आते हैं. जबकि कड़वा और लेउवा पटेल ओबीसी आरक्षण की मांग कर रहे हैं.

कौन हैं हार्दिक पटेल? हार्दिक पटेल गुजरात में पटीदार आंदोलन के बड़े युवा नेता हैं. पाटीदार समुदाय ओबीसी श्रेणी के तहत सरकारी नौकरी और शिक्षा में आरक्षण चाहते हैं. हार्दिक पटेल का जन्म 20 जुलाई 1993 में चन्दन नगरी गुजरात में हुआ था. हार्दिक साल 2011 में सरदार पटेल समूह से जुड़े थे. इसके बाद हार्दिक ने साल 2015 में पाटीदार अनामत आंदोलन समिति का निर्माण किया था, जिसका लक्ष्य अन्य पिछड़ा वर्ग में शामिल होना था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वन नेशन, वन इलेक्शन’ पर बड़ा अपडेट, CJI ऑफिस ने खारिज की SC से बैठक की खबर
वन नेशन, वन इलेक्शन’ पर बड़ा अपडेट, CJI ऑफिस ने खारिज की SC से बैठक की खबर
बेलगावी में SIR बवाल पर भड़के राहुल गांधी, 'निशाने पर कौन? मुसलमान, SC...'
बेलगावी में SIR बवाल पर भड़के राहुल गांधी, 'निशाने पर कौन? मुसलमान, SC...'
इजरायल-इराक का वीजा दिलाने के नाम पर 46 लोगों से ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार
इजरायल-इराक का वीजा दिलाने के नाम पर 46 लोगों से ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार
'अमित शाह ने 20 जुलाई को गलती की, आप ना करें', दीपके का CM फडणवीस पर पलटवार
'अमित शाह ने 20 जुलाई को गलती की, आप ना करें', दीपके का CM फडणवीस पर पलटवार

वीडियोज

YRKKH: कबीर-मायरा का बड़ा कदम! घर से भागकर आए मुंबई, तलाश में दर-दर भटके अभिरा-अरमान
Bollywood News: अक्टूबर में फिल्मों का महा क्लैश, स्टार पावर से बॉक्स ऑफिस गरम (01.10.26)
पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वन नेशन, वन इलेक्शन’ पर बड़ा अपडेट, CJI ऑफिस ने खारिज की SC से बैठक की खबर
वन नेशन, वन इलेक्शन’ पर बड़ा अपडेट, CJI ऑफिस ने खारिज की SC से बैठक की खबर
अनंत सिंह JDU से OUT होंगे? पार्टी का आया बड़ा बयान, 'कुछ लोग…'
अनंत सिंह JDU से OUT होंगे? पार्टी का आया बड़ा बयान, 'कुछ लोग…'
बदल जाएगा टेस्ट मैच की गेंद का रंग! ICC ने बनाया बड़ा प्लान
बदल जाएगा टेस्ट मैच की गेंद का रंग! ICC ने बनाया बड़ा प्लान
दादा बने नवजोत सिंह सिद्धू, घर आई नन्ही परी, पोती का नाम भी किया रिवील
दादा बने नवजोत सिंह सिद्धू, घर आई नन्ही परी, पोती का नाम भी किया रिवील
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'
UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता
UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता
गांधीजी के आश्रम में खाने से सामान रखने तक के नियम, क्यों जरूरी थे 11 व्रत?
गांधीजी के आश्रम में 11 व्रत क्यों जरूरी थे? खाने से सामान रखने तक के थे नियम
सालभर बिकता है गेंदा का ये फूल, 10 हजार की लागत से शुरू करें खेती
सालभर बिकता है गेंदा का ये फूल, 10 हजार की लागत से शुरू करें खेती
Embed widget