एक्सप्लोरर

निर्भया कांड: दोषियों को फांसी पर लटकाने वाले जल्लाद पवन को प्रशासन ने दी कम बोलने की हिदायत

निर्भया दुष्कर्म और हत्याकांड के मुजरिमों को जल्द फांसी दी जा सकती है. हालांकि, फांसी पर अंतिम निर्णय तभी लिया जाएगा जब दया याचिका पर राष्ट्रपति का आदेश सामने आ जाता है. अब खबर आई है कि जल्लाद पवन को कम बोलने की सलाह प्रशासन ने दी है.

नई दिल्ली: निर्भया दुष्कर्म और हत्याकांड के मुजरिमों की फांसी के अंतिम फैसले पर मुहर लगने का वक्त जैसे-जैसे करीब आ रहा है, इस मामले से जुड़ी कोई न कोई नई जानकारी सामने आ रही है. दिल्ली में जहां तिहाड़ जेल नंबर-3 में मौजूद फांसी-घर की साफ-सफाई के बाद उसकी सुरक्षा मजबूत कर दी गई है, वहीं दूसरी ओर निर्भया के मुजरिमों को फांसी पर चढ़ाने वाले संभावित जल्लादों में सबसे आगे चल रहे यूपी के मेरठ शहर निवासी पुश्तैनी जल्लाद पवन कुमार को जेल अफसरों ने तमाम हिदायतें देनी शुरू कर दी हैं.

जल्लाद पवन ने शनिवार को कहा, "अब मैं मोबाइल पर या फिर मीडिया से तब तक ज्यादा बात नहीं करूंगा, जब तक निर्भया हत्याकांड के चारों मुजरिमों की मौत की सजा पर कोई अंतिम फैसला नहीं आ जाता."

जल्लाद पवन ने कहा, "दरअसल मैं अब तक इस मुद्दे पर खुलकर बात कर रहा था. मेरी भी दिली ख्वाहिश है कि मैं ही निर्भया के हत्यारों को फांसी के फंदे पर झुलाने पहुंचूं. मामला बेहद पेंचीदा और संवेदनशील है. जब से तिहाड़ जेल प्रशासन ने बेहद गोपनीय तरीके से उत्तर प्रदेश जेल प्रशासन से जल्लाद को लेकर बातचीत शुरू की है, तब से मुझ पर काफी कुछ पाबंदियां लगा दी गई हैं."

ये पाबंदियां किसने और कब से लगाई हैं के सवाल पर पवन ने कहा, "मेरठ जेल के अफसरों ने सलाह दी है कि मैं अब कुछ दिनों तक किसी से ज्यादा बातचीत न करूं. साथ ही भीड़-भाड़ से दूर रहूं. शहर के बाहर भी कहीं न आऊं-जाऊं. अपनी सेहत का ख्याल रखूं."

पवन ने आगे कहा, "उन्होंने (मेरठ जेल के कुछ अफसर) मुझे कुछ दिन बेहद 'सतर्क' रहने की हिदायत भी दी है. मुझसे कहा गया है कि मैं अपनी हिफाजत को लेकर बेहद सतर्क रहूं. ऊपर (राज्य जेल प्रशासन) से कभी भी कोई आदेश (निर्भया के मुजरिमों की फांसी पर तिहाड़ जेल पहुंचने का फरमान) आने की प्रबल संभावना है."

क्या मेरठ जेल वालों ने निर्भया के हत्यारों को फांसी पर लटकाने की तैयारियों के बारे में भी कोई खबर दी है के सवाल पर जल्लाद पवन ने कहा, "नहीं, निर्भया कांड का नाम तो नहीं लिया है. मगर जिस तरह से खबरें चल रही हैं, उससे लगता है कि मेरठ जेल वालों ने मुझे इसी मामले को लेकर सतर्क रहने को कहा है."

पवन ने आगे कहा, "मुझे कोई तैयारी नहीं करनी है. डेथ वारंट की खबर मिलने पर मुझे तिहाड़ जेल में पहुंचने के बाद सिर्फ 45 मिनट चाहिए चारों मुजरिमों को फांसी के तख्ते पर झुलाने के लिए. निर्भया के मुजरिमों को फांसी पर चढ़ाए जाने के लिए रस्से तिहाड़ जेल प्रशासन बक्सर (बिहार) में तैयार करा रहा है. इस बात में कितना दम है मुझे नहीं पता."

चार मुजरिमों को एक साथ फांसी पर चढ़ाने पर पवन ने कहा, "एक साथ चार फंदे टांगूंगा. फिर एक-एक करके चारों मुजरिमों को पहले पीछे की ओर (पीठ की तरफ) दोनों हाथ, फिर रस्सी से दोनों पांव बांध दूंगा. चारों को गले में फंदा डालकर खड़े कर दूंगा. जैसे ही जेलर रुमाल हिलाकर इशारा करेगा, एक साथ चारों ही फंदों के तख्ते का लीवर खींच दूंगा. आधे घंटे या फिर 45 मिनट बाद मौत के कुंए में लटक रहे शवों की पड़ताल के लिए सबसे पहले मैं (जल्लाद) और एक डॉक्टर उतरेगा.

पवन ने आगे कहा, ''जब डॉक्टर और जल्लाद चारों की मौत हो जाने का इशारा करेंगे तब कुंए के भीतर मौजूद लाइट्स (बल्बों) को जलाकर रोशनी की जाएगी. उसके बाद जल्लाद और डॉक्टर के इशारे पर फांसी घर के कुएं से चंद कदम दूर खड़े जेलर साहब कुंए की तरफ बढ़ेंगे और मौका-मुआयना करने के बाद कागज पर मौके के हालात लिखित में दर्ज करेंगे."

यह भी पढ़ें-

दिल्ली का मूड: काम में मोदी पर भारी केजरीवाल, कांटे की हो सकती है लड़ाई- सर्वे

कानपुर: पीएम की अध्यक्षता में हुई गंगा काउंसिल की बैठक, स्टीमर में बैठकर लिया सफाई का जायजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
SC के पूर्व जज ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
SC के पूर्व जज ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
चुनाव आयोग के फैसले पर कल 'सुप्रीम' सुनवाई, राहुल गांधी ने लगाई है याचिका
चुनाव आयोग के फैसले पर कल 'सुप्रीम' सुनवाई, राहुल गांधी ने लगाई है याचिका

वीडियोज

CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
Bathroom Wall Mold: बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट
PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट
Embed widget