एक्सप्लोरर

नकली सोने-चांदी से मिलेगी निजात, अनिवार्य होगी आभूषणों पर हॉलमार्किंग

कंज्यूमर अफेयर मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, 1 जनवरी 2020 से देश में सोने-चांदी की ज्वैलरी की अनिवार्य हॉलमार्किंग को मंजूरी दे दी गई है.

नई दिल्ली: जब कभी भी आप सोने-चांदी के आभूषण खरीदने जाते हैं तो जेहन में यही ख्याल रहता है कि कहीं यह नकली तो नहीं है या फिर जितने कैरेट की कीमत आपने चुकाई है असल में सोना-चांदी उतनी गुणवत्ता का है भी या नहीं. लेकिन, अब नए साल के आगाज के साथ आपकी यह दुविधा दूर हो जाएगी. केंद्र सरकार 1 जनवरी 2020 से सोने-चांदी के आभूषणों की अनिवार्य हॉलमार्किंग करने जा रही है. यानि, 1 जनवरी 2020 से देश में सिर्फ हॉलमार्किंग वाले सोने-चांदी के आभूषण ही बिकेंगे.

कंज्यूमर अफेयर मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, ''1 जनवरी 2020 से देश में सोने चांदी की ज्वैलरी की अनिवार्य हॉलमार्किंग को मंजूरी दे दी गई है. इस संबंध में जल्द ही नोटिफिकेशन जारी हो जाएगा.'' सूत्रों का कहना है कि 5 श्रेणियों के लिए सरकार अनिवार्य हॉलमार्किंग करने जा रही है. 14, 16, 18, 20 और 22 कैरेट की ज्वैलरी की हॉलमार्किंग को सरकार अनिवार्य करने जा रही है. इसके लिए मंत्रालय ग्राहकों को जागरुक करने के लिए कैंपेन भी चलाएगी.

जिससे ग्राहकों को हॉलमार्किंग वाले आभूषण खरीदने के लिए प्रेरित किया जाएगा. सूत्रों का कहना है कि देश भर में 1 जनवरी से हॉलमार्किंग अनिवार्य करने के लिए तकरीबन 500 नए एसेसिंग सेंटर खोले जाएंगे. जहां पर आभूषण विक्रेता इनकी हॉलमार्किंग करवा सकेंगे. फिलहाल, देश भर में 700 से ज्यादा एसेसिंग सेंटर मौजूद हैं.

ये भी पढ़ें- स्मृति ईरानी ने बिल गेट्स के साथ शेयर की तस्वीर, इस वजह से कैप्शन में उड़ाया अपना मजाक

ग्रामीण इलाकों को मिलेगा एक साल का अतिरिक्त समय-

सूत्रों का कहना है कि शुरुआत में पूरे देश में एसेसिंग सेंटर खोलना मुमकिन नहीं होगा. इसलिए, दूरदराज और ग्रामीण इलाकों को एक साल का अतिरिक्त समय दिया जाएगा. यानि, इन इलाकों में 2021 से ही हॉलमार्किंग वाले आभूषण अनिवार्य रूप से मिलेंगे. सूत्रों का कहना है कि इस दौरान इन इलाकों के ज्वैलर्स पर किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं की जाएगी.

ये भी पढ़ें- Exclusive: साइकिल पर सवार मंत्री ने प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए सुझाए ये 5 उपाय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उदयनिधि 90 मिनट की पूछताछ के बाद रिहा, पुलिस स्टेशन के बाहर हाईवोल्टेज ड्रामा
उदयनिधि 90 मिनट की पूछताछ के बाद रिहा, पुलिस स्टेशन के बाहर हाईवोल्टेज ड्रामा
हैदराबाद में दिन-दहाड़े व्यापारी की हत्या, हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस
हैदराबाद में दिन-दहाड़े व्यापारी की हत्या, हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
मसालों में मिलावट का ऐसा खेल कि देखकर कोई भी खा जाए धोखा! बड़े रैकेट का भंडाफोड़
मसालों में मिलावट का ऐसा खेल कि देखकर कोई भी खा जाए धोखा! बड़े रैकेट का भंडाफोड़

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
'PM को माफी का किसने दिया अधिकार? राहुल ने सवाल कर RSS पर किया अटैक
'PM को माफी का किसने दिया अधिकार? राहुल ने सवाल कर RSS पर किया अटैक
क्या कांग्रेस के कहने पर हुआ वांगचुक-सरकार में समझौता? हो गया खुलासा
क्या कांग्रेस के कहने पर हुआ वांगचुक-सरकार में समझौता? हो गया खुलासा
Embed widget