एक्सप्लोरर

रिया नाम बता की मीठी-मीठी बातें, फिर PAK महिला ने...! सामने आया केंद्र के खिलाफ 'जंग' का मामला; एक अरेस्ट

Gujarat ATS: गुजरात एटीएस ने इसे भारत सरकार के खिलाफ युद्ध जैसा मामला मानते हुए भारतीय नौसेना अधिनियम की धारा 61 और 148 के तहत केस दर्ज किया है.

Gujarat ATS Arrested Man For Sharing Sensitive Information: पाकिस्तान, भारत के साथ अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भले ही कितना ही शांति और सद्भाव की बात कर लें, लेकिन वह हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. इस बार तो पाकिस्तान की एक हरकत ने भारत सरकार को 'जंग' का मामला दर्ज करने पर मजबूर कर दिया.

शनिवार (26 अक्टूबर, 2024) को गुजरात के एंटी टेरर स्क्वॉड (एटीएस) ने पोरबंदर से पंकज कोटिया नाम के शख्स को गिरफ्तार किया, जिस पर आरोप है कि वह पाकिस्तान की महिला को संवेदनशील जानकारी भेज रहा था. एटीएस के एसपी के सिद्धार्थ के मुताबिक, "जासूसी का मामला दर्ज किया है. हमें सूचना मिली थी कि पोरबंदर का रहने वाला पंकज कोटिया पाकिस्तान की एक महिला के संपर्क में है. वह उसे भारतीय कोस्ट गार्ड के जहाजों की मूवमेंट से जुड़ी संवेदनशील जानकारी भेज रहा है."

किस लालच में भेज रहा था जानकारी?

एटीएस के बयान के अनुसार, "पंकज कोटिया का संपर्क उस पाकिस्तानी महिला से हुआ था, जिसने रिया नाम बताया था. वह खुद को पाकिस्तान नेवी की अधिकारी बताती थी. पंकज को यह जानकारी थी कि रिया पाकिस्तानी एजेंट है और पाकिस्तान नेवी के लिए काम करती है. फिर भी उसने केवल पैसों के लालच में संवेदनशील जानकारी साझा की."

जंग जैसा मामला मानते हुए केस दर्ज

एटीएस की जांच में पता चला कि पंकज कोटिया को 11 अलग-अलग बैंक खातों से कुल 26,000 रुपए हासिल हुए. यह रकम उसे उस जानकारी के बदले में भेजी गई थी, जो उसने कोस्ट गार्ड के जहाजों और उनकी मूवमेंट के बारे में साझा की थी. गुजरात एटीएस ने इसे भारत सरकार के खिलाफ जंग जैसा मामला मानते हुए भारतीय नौसेना अधिनियम की धारा 61 और 148 के तहत केस दर्ज किया है. एसपी सिद्धार्थ ने यह भी स्पष्ट किया कि यह कोई हनी ट्रैप का मामला नहीं है, बल्कि आरोपी ने पैसों के बदले जानकारी बेची है.

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान में बॉर्डर के पास चौकी पर आत्मघाती हमला, 4 पुलिस वालों समेत 8 की गई जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल CM शुभेदु अधिकारी के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, वीडियो आया सामने
बंगाल CM शुभेदु अधिकारी के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, वीडियो आया सामने
'घड़ियाली आंसू बहाना...' धर्मेंद्र प्रधान ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
'घड़ियाली आंसू बहाना...' धर्मेंद्र प्रधान ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
Xप्लेन: चीनी महंगी होने पर गन्ना नहीं, तो किससे बनेगा E20 पेट्रोल? समझें इंजन पर असर का पूरा गणित
गन्ना नहीं, तो किससे बनेगा E20 पेट्रोल? समझें इंजन इफैक्ट का पूरा गणित
Parliament Monsoon Session LIVE: छात्रों के मुद्दे पर आर-पार, लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही स्थगित
LIVE: छात्रों के मुद्दे पर आर-पार, लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही स्थगित

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Denmark Woman In India Sleeper Train: डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
Skin Itch After Bathing: 5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
Embed widget