एक्सप्लोरर

हार्दिक पटेल के खिलाफ तिरंगे के अपमान का केस वापस, गुजरात में सियासी हलचल तेज

हार्दिक पटेल पर साल 2015 में तिरंगे के अपमान को लेकर राजकोट में केस दर्ज किया गया था, लेकिन अब गुजरात सरकार ने हार्दिक को इस केस से छुटकारा दिला दिया है.

गांधीनगर: दिसंबर में गुजरात में विधानसभा चुनाव हो सकते है. इसके मद्देनज़र राज्य में सियासी हलचल तेज हो गई है. बीजेपी और कांग्रेस के बीच पाटीदार समाज के नेता हार्दिक पटेल को अपने पाले में लाने के लिए खींचतान जारी है. इसी कड़ी में गुजरात सरकार ने तिरंगे के अपमान के आरोप में हार्दिक पटेल पर दर्ज केस को वापस ले लिया है.

गुजरात चुनाव: जानें- कांग्रेस को क्यों पड़ी हिन्दू कार्ड खेलने की ज़रूरत?

2015 में तिरंगे के अपमान को लेकर हार्दिक पर दर्ज हुआ था मामला

पाटीदार आंदोलन के सबसे बड़े चेहरे हार्दिक पटेल पर साल 2015 में तिरंगे के अपमान को लेकर राजकोट में केस दर्ज किया गया था, लेकिन अब चुनावी मौसम में बीजेपी सरकार ने हार्दिक को इस केस से छुटकारा दिला दिया है. खबर है कि जल्द ही राज्य सरकार हार्दिक पटेल को लुभाने के लिए उनपर लगे दूसरे केसों को भी वापस ले सकती है.

हार्दिक ने दिया कांग्रेस की तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ाने का संकेत

बता दें कि पिछले दिनों हार्दिक पटेल की तरफ से कांग्रेस की तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ाने का संकेत मिला था. हाल ही में गुजरात दौरे पर गए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का हार्दिक पटेल ने स्वागत किया था. हार्दिक ने कहा था, ‘’कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल जी का गुजरात में हार्दिक स्वागत है. जय श्री कृष्णा.’’

ओबीसी आरक्षण मिला तो कांग्रेस का देंगे साथ- हार्दिक

राहुल गांधी का स्वागत करने के साथ साथ हार्दिक पटेल ने एलान भी कर दिया कि अगर कांग्रेस पाटीदार समाज को ओबीसी आरक्षण देने का वादा करे तो फिर पाटीदार समाज कांग्रेस का साथ देगा. हार्दिक के इस रुख के बाद बीजेपी ने पाटीदार समाज को अपने साथ लाने की कोशिश तेज कर दी.

आपको बता दें कि गुजरात की कुल आबादी में पाटीदार समाज की आबादी करीब 15 फीसदी है और वो राज्य की 182 सीटों में से करीब 80 सीटों पर जीत हार तय करने में निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
अवैध निर्माण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, सर्वे के लिए बनेगी IIT दिल्ली के एक्सपर्ट्स की टीम, अधिकारियों को दी चेतावनी
अवैध निर्माण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, सर्वे के लिए बनेगी IIT दिल्ली के एक्सपर्ट्स की टीम, अधिकारियों को दी चेतावनी
‘विशेष सुविधाओं के साथ सिर्फ 4 साल में AIIMS बीबीनगर बनकर तैयार’, तेलंगाना में बोले जेपी नड्डा
‘विशेष सुविधाओं के साथ सिर्फ 4 साल में AIIMS बीबीनगर बनकर तैयार’, तेलंगाना में बोले जेपी नड्डा
कश्मीर की वादियों से खतरे की घंटी! 20 साल में करीब 1°C बढ़ा तापमान, सबसे तेजी से गर्म हो रहे पहाड़
कश्मीर की वादियों से खतरे की घंटी! 20 साल में करीब 1°C बढ़ा तापमान, सबसे तेजी से गर्म हो रहे पहाड़

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
भारत और इंग्लैंड के मैच से बदल जाएगा 142 साल का इतिहास, क्रिकेट में पहली बार होने जा रहा ऐसा
भारत और इंग्लैंड के मैच से बदल जाएगा 142 साल का इतिहास, क्रिकेट में पहली बार होने जा रहा ऐसा
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
US-Iran War News LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
Embed widget