एक्सप्लोरर

Gujarat Politics: क्या जल्द ही BJP में शामिल होंगे हार्दिक पटेल? पाटीदार नेता ने कांग्रेस पर कसा तंज, AAP को लेकर कही ये बात

Hardik Patel on BJP: पाटीदार नेता हार्दिक पटेल का BJP में जाना लगभग तय माना जा रहा है. उन्होंने कहा कि जनता समझ चुकी है कि BJP के शासन में शांति और सुरक्षा है क्योंकि इससे पहले उन्होंने दंगे देखे थे.

Hardik Patel on BJP And Congress: गुजरात में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी दलों की गतिविधियां धीरे-धीरे तेज हो रही है. इस बीच कांग्रेस से इस्तीफा देने के महज कुछ ही दिनों बाद पाटीदार नेता हार्दिक पटेल (Hardik Patel) ने दावा किया है कि वो इस साल के अंत में होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव (Gujarat Assembly Election) में अहम भूमिका अदा करेंगे. इंडियन एक्सप्रेस के हवाले से उन्होंने कहा कि इस बार चुनाव एकतरफा होगा. हार्दिक पटेल ने कहा कि बीजेपी को एक विकल्प के रूप में देखते हैं. इस दौरान उन्होंने बीजेपी (BJP) की जमकर तारीफ भी की.

हार्दिक पटेल ने की बीजेपी की तारीफ

बीजेपी की प्रशंसा करते हुए पाटीदार नेता (Patidar Leader) हार्दिक पटेल ने कहा कि गुजरात (Gujarat) के लोग बीजेपी को विकास, शांति और सुरक्षा लाने के रूप में देखते हैं. गुजरात की जनता समझ चुकी है कि बीजेपी (BJP) के शासन में शांति और सुरक्षा है क्योंकि इससे पहले उन्होंने दंगे देखे थे. उन्होंने देखा है कि पिछले 20-22 सालों में कुछ भी नहीं हुआ है. हार्दिक पटेल ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने कहा कि अगर आप एक सामाजिक कार्यकर्ता और आंदोलनकारी हैं तो कांग्रेस समर्थन की पेशकश करेगी और "प्यारी बात" करेगी. 

AAP की रणनीति कांग्रेस से बेदतर- हार्दिक

हार्दिक पटेल ने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी की रणनीति कही कांग्रेस से बेहतर है. आम आदमी पार्टी आक्रामकता दिखाती है क्योंकि इसके इसके राष्ट्रीय नेता लगातार यात्रा कर रहे हैं, और वे छोटी-छोटी बातों के लिए भी मीडिया की सुर्खियों में हैं. वे पूरे गुजरात में हैं. कांग्रेस के मामले में उनके सभी नेता एक जगह जाते हैं- सौराष्ट्र, सूरत, वडोदरा. उनके सामने, उनकी प्रतिस्पर्धी पार्टी (AAP) एक दिन में चारों कोनों में बैठकें कर रही है. उनकी रणनीति निश्चित रूप से कांग्रेस से बेहतर है.

ये भी पढ़ें:

Congress Crisis: कांग्रेस चिंतन शिविर को खत्म हुए 10 दिन, कपिल सिब्बल, हार्दिक पटेल समेत तीन बड़े नेताओं ने छोड़ा पार्टी का हाथ

18 मई को दिया था इस्तीफा

हार्दिक पटेल (Hardik Patel) ने इसी महीने 18 मई को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था. उन्होंने ट्विटर पर एक पत्र पोस्ट करके अपने इस्तीफे की घोषणा की थी. गुजरात में इस साल के अंत में विधानसभा के चुनाव (Gujarat Assembly Election) होने हैं. उससे पहले हार्दिक ने इस्तीफा देकर एक तरह से बीजेपी में शामिल होने के साफ संकेत दिए हैं. गुजरात में पाटीदारों की आबादी 15 फीसदी के करीब बताई जाती है जो आगामी विधानसभा चुनाव में बीजेपी के लिए वोट बैंक साबित हो सकती है.

ये भी पढ़ें:

Rajya Sabha Election 2022: नामांकन दाखिल करने के बाद आखिर कपिल सिब्बल ने आजम खान को क्यों कहा थैंक्यू?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दीपके स्टूडेंट कैसे...', रिजिजू ने CJP प्रोटेस्ट को लेकर क्या कहा
'दीपके स्टूडेंट कैसे...', रिजिजू ने CJP प्रोटेस्ट को लेकर क्या कहा
कांग्रेस के गोवा मीटिंग में गाया गया आधा वंदे मातरम, फिर विवाद?
कांग्रेस के गोवा मीटिंग में गाया गया आधा वंदे मातरम, फिर विवाद?
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
तमिलनाडु के मंत्री ने ऐसा क्या कह दिया, जिसे लेकर CM विजय ने मांगी माफी
तमिलनाडु के मंत्री ने ऐसा क्या कह दिया, जिसे लेकर CM विजय ने मांगी माफी

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget