एक्सप्लोरर

ग्रेटा थनबर्ग टूलकिट मामले में 21 साल की लड़की गिरफ्तार, कांग्रेस नेता जयराम रमेश बोले- ये पूरी तरह से अत्याचार है

अधिकारियों के मुताबिक दिशा रवि टूलकिट केस की एक कड़ी है. शुरुआती पूछताछ में दिशा ने बताया है कि उन्होंने टूलकिट में कुछ चीजें एडिट की और फिर उसमें कुछ चीजें जोड़ी थी और आगे बढ़ाया था.

नई दिल्ली: ग्रेटा थनबर्ग टूलकिट मामले में 21 साल की क्लाइमेट एक्टिविस्ट दिशा रवि की गिरफ्तारी को कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने पूरी तरह से अत्याचार बताया है. आज दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने बेंगलुरु से दिशा को गिरफ्तार किया. दिशा फ्राइडे फॉर फ्यूचर कैंपन की फॉउंडर मेंबर में से एक हैं.

जयराम रमेश ने ट्वीट किया, "पूरी तरह से अत्याचार है! ये अनुचित उत्पीड़न और धमकी है. मैं दिशा रवि के साथ अपनी एकजुटता व्यक्त करता हूं."

ग्रेटा थनबर्ग टूलकिट मामले में 21 साल की लड़की गिरफ्तार, कांग्रेस नेता जयराम रमेश बोले- ये पूरी तरह से अत्याचार है

दिल्ली पुलिस ने क्या कहा है

दिल्ली पुलिस का दावा है कि दिशा रवि ने टूलकिट तैयार करने में अहम भूमिका निभाई है. उसने ही ग्रेटा को टूलकिट डॉक्यूमेंट रिमूव करने के लिए कहा था. दिशा ने वाट्सएप ग्रुप बनाया था और वह खालिस्तान समर्थक पोएटिक जस्टिस फाउंडेशन के सहयोग से देश के खिलाफ असंतोष का माहौल बनाने का काम कर रही थी.

अधिकारियों के मुताबिक दिशा रवि टूलकिट केस की एक कड़ी है. शुरुआती पूछताछ में दिशा ने बताया है कि उन्होंने टूलकिट में कुछ चीजें एडिट की और फिर उसमें कुछ चीजें जोड़ी थी और आगे बढ़ाया था. फिलहाल पूछताछ जारी है. इस मामले में ये पहली गिरफ्तारी है. बता दें कि 4 फरवरी को दिल्ली पुलिस ने टूलकिट मामवे को लेकर केस दर्ज किया था.

FIR में किसी व्यक्ति का नाम नहीं किसान आंदोलन के समर्थन में विदेशी हस्तियों के ट्वीट पर हुए विवाद के बीच दिल्ली पुलिस ने 4 फरवरी को ‘टूलकिट’ को लेकर केस दर्ज किया था. इसमें आईपीसी की धारा 124 A (राजद्रोह), 153A (धार्मिक आधार पर विभिन्न समूहों में द्वेष पैदा करने आदि), 153 और 120 B लगाई थी. दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी क्राइम प्रवीर रंजन ने बताया था कि एफआईआर में किसी व्यक्ति का नाम नहीं है. जलवायु कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग का नाम भी नहीं है. ट्वीट और टूलकिट पर जांच की जा रही है.

प्रारंभिक जांच से खुलासा हुआ है कि ‘टूलकिट’ खालिस्तान समर्थक संगठन द्वारा तैयार की गई है. किसानों के प्रदर्शन के संबंध में सामाजिक ताने-बाने को नुकसान पहुंचाने वाली ‘टूलिकट’ के क्रिएटर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था.

क्या है पूरा मामला गणतंत्र दिवस के मौके पर 26 जनवरी को किसानों ने कृषि कानूनों के खिलाफ ट्रैक्टर रैली निकाली थी. इस दौरान दिल्ली में कई जगहों पर हिंसा की घटना हुई थी. इसकी चौतरफा आलोचना हुई है. इसके बाद पहले पॉप स्टार रिहाना और फिर ग्रेटा थनबर्ग ने किसानों के समर्थन में ट्वीट किया था. उन्होंने कहा था, 'हम भारत में किसानों के आंदोलन के प्रति एकजुट हैं.' इसके साथ ही उन्होंने टूलकिट (दस्तावेज) ट्विटर पर शेयर किया. हालांकि इसपर हुए विवाद के बाद उन्होंने टूलकिट वाले ट्वीट को डिलीट कर दिया.

ग्रेटा थनबर्ग टूलकिट मामले में पहली गिरफ्तारी, बेंगलुरु से पर्यवारण एक्टिविस्ट दिशा रवि अरेस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TMC Bank Account: क्या है TMC के 440 करोड़ रुपये के फ्रीज करने का मामला, अब क्या कह रही पार्टी, जानें
क्या है TMC के 440 करोड़ रुपये के फ्रीज करने का मामला, अब क्या कह रही पार्टी, जानें
ED Action : ममता बनर्जी की TMC के 440 करोड़ फ्रीज... फिर डेरेक ओ ब्रायन ने पूछा एक सवाल- 'ED मंदिर के कोष को कब...'
ममता बनर्जी की TMC के 440 करोड़ फ्रीज... फिर डेरेक ओ ब्रायन ने पूछा एक सवाल- 'ED मंदिर के कोष को कब...'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
6 मौतों से पहले मिल गई थी तबाही की चेतावनी! वायनाड सुरंग हादसे की रिपोर्ट ने खोली चौंकाने वाली सच्चाई
6 मौतों से पहले मिल गई थी तबाही की चेतावनी! वायनाड सुरंग हादसे की रिपोर्ट ने खोली चौंकाने वाली सच्चाई

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Senate Election: अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
Roadside Tea Viral Video: मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
Embed widget