एक्सप्लोरर

1000 AC लो-फ्लोर CNG बसों की खरीद के लिए फंड को मंज़ूरी, DTC कर्मचारियों की ग्रेच्युटी राशि की सीमा भी बढ़ाई गई

ये बीएस -VI मानक अनुपालित, वातानुकूलित बसें रियलटाइम यात्री सूचना प्रणाली, सीसीटीवी, पैनिक बटन, जीपीएस और अन्य सुविधाओं से लैस होंगी. इन बसों में विकलांग लोगों के लिए भी उचित सुविधा उपलब्ध होगी.

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के पब्लिक ट्रांसपोर्ट को मज़बूत करने के लिए जल्द ही डीटीसी (DTC) के बेड़े में 1 हज़ार नई बसें शामिल की जाएंगी. डीटीसी बोर्ड ने बसों की खरीद के लिये फंड को मंजूरी दे दी है. बुधवार को दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत की अध्यक्षता में दिल्ली परिवहन निगम के बोर्ड की बैठक में ये फैसला लिया गया. बैठक में डीटीसी बोर्ड ने 1000 एसी लो-फ्लोर सीएनजी (बीएस- VI अनुपालित) बसों की खरीद के लिए धनराशि को मंजूरी दे दी है. डीटीसी बोर्ड ने प्रति बस 7,50,000 किलोमीटर और 12 साल तक के मेंटिनेंस के लिए बीमा धनराशि को भी मंजूरी दी है.

ये बीएस -VI मानक अनुपालित, वातानुकूलित बसें रियलटाइम यात्री सूचना प्रणाली, सीसीटीवी, पैनिक बटन, जीपीएस और अन्य सुविधाओं से लैस होंगी. इन बसों में विकलांग लोगों के लिए भी उचित सुविधा उपलब्ध होगी. इससे पहले नवंबर के महीने में ही डीटीसी बोर्ड की बैठक में 1250 वातानुकूलित बीएस -VI मानक आधारित सीएनजी लो फ्लोर बसों की खरीददारी के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी.

इसके साथ ही डीटीसी कर्मचारियों के वेलफेयर से संबंधित एक और महत्वपूर्ण फैसले में, डीटीसी बोर्ड ने ग्रेच्युटी राशि की सीमा मौजूदा 10 लाख रुपये से बढ़ाकर 20 लाख रुपये करने की मंजूरी दी है. इस कदम से सभी डीटीसी कर्मचारियों को फायदा होगा और उनके रिटायरमेंट बेनिफिट्स में भी बढ़ोत्तरी होगी. परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने बयान में कहा कि आज हमने 1,000 लो-फ्लोर सीएनजी बसों की खरीद के साथ-साथ इन बसों के कॉम्प्रिहेंसिव एनुअल मेंटेनेंस के लिए धनराशि को स्वीकृत किया है. इस क़दम से बसों के कार्यक्षमता को बढ़ाने में मदद मिलेगी , साथ ही साथ यात्री सुविधा बढ़ने से यात्रा भी ज़्यादा सुगम होगी.

ये भी पढ़ें:

बदायूं मामला: सीएम योगी ने ADG से मांगी रिपोर्ट, कहा- जांच में अगर एसटीएफ लगाना पड़े तो लगाएं 

राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने दिया 'सेकेंड में एक्शन' की तैयारी का आदेश, लद्दाख में फायरिंग करने लगी चीनी सेना 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
BJP की नई टीम में वसुंधरा-स्मृति को जगह, कितनी महिलाओं को मिला मौका?
BJP की नई टीम में वसुंधरा-स्मृति को जगह, कितनी महिलाओं को मिला मौका?
Xप्लेन: NASA का भारत को मून बेस प्रोग्राम में शामिल होने का न्योता, जानिए क्या होंगे फायदे
Xप्लेन: NASA का भारत को मून बेस प्रोग्राम में शामिल होने का न्योता, जानिए क्या होंगे फायदे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget