एक्सप्लोरर

'इंडियन वेरिएंट' शब्द के इस्तेमाल को लेकर केंद्र सख्त, सोशल मीडिया कंपनियों को दिए ऐसा कंटेंट हटाने के निर्देश

इस से पहले आईटी मंत्रालय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोरोनावायरस को लेकर झूठी खबरों और गलत सूचना के प्रसार अंकुश लगाने के संबंध में एडवाईजरी जारी करे चुकी है. सरकार का कहना है कि 'इंडियन वेरिएंट' जैसे शब्द के इस्तेमाल से देश की छवि खराब होती है.

केंद्र सरकार ने भारत में कोरोनावायरस के लिए 'इंडियन वेरिएंट' शब्द के इस्तेमाल को लेकर सोशल मीडिया कंपनियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं. इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (आईटी मंत्रालय) ने इन कंपनियों को लिखित एडवाईजरी जारी करते हुए अपने प्लेटफॉर्म से ऐसे सभी कंटेंट को हटाने को कहा है जिसमें कोरोना वायरस के लिए 'इंडियन वेरिएंट' शब्द  का इस्तेमाल किया गया हो. सरकार का कहना है कि 'इंडियन वेरिएंट' जैसे शब्द के इस्तेमाल से गलत सूचना का प्रसार होता है और साथ ही देश की छवि भी खराब होती है. 

केंद्र सरकार ने अपनी एडवाईजरी में ये स्पष्ट किया कि, "इस तरह के शब्द का इस्तेमाल पूरी तरह गलत है. विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने भी अपनी किसी रिपोर्ट में भारत में मिले कोरोना वायरस के B.1.617 वेरिएंट के लिए 'इंडियन वेरिएंट' शब्द का इस्तेमाल नहीं किया है." 

बता दें कि डब्ल्यूएचओ ने 11 मई को कहा था कि पिछले साल भारत में पहली बार पाया गया कोरोना वायरस का B.1.617 वेरिएंट वैश्विक चिंता का विषय है. जिसके बाद केंद्र सरकार ने एक बयान जारी करते हुए ये स्पष्ट किया था कि, "मीडिया रिपोर्ट्स बिना किसी आधार के 'इंडियन वेरिएंट' शब्द का इस्तेमाल कर रही हैं. विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी अपनी किसी रिपोर्ट में भारत में मिले कोरोना वायरस के B.1.617 वेरिएंट के लिए 'इंडियन वेरिएंट" शब्द का इस्तेमाल नहीं किया है."

आसान नहीं होगा कंटेंट को हटाना 

सोशल मीडिया कंपनी से जुड़े एक अधिकारी के अनुसार, सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ऐसी अनगिनत पोस्ट होंगी जिनमें इंडियन वेरियेंट शब्द का इस्तेमाल किया गया है. इसलिए इस तरह के कंटेंट को हटाना इतना आसान नहीं होगा. साथ ही उन्होंने कहा, सरकार के इस तरह के फैसले सेकीवर्डआधारित सेंसरशिप को बढ़ावा मिल सकता है.”

44 देशों में पांव पसार चुका है B.1.617 वेरियेंट 

WHO ने भारत में पहली बार पाए गए इस वेरिएंट पर चिंता जताते हुए कहा था कि यह दुनिया के 44 देशों में पहुंच गया है. संगठन के मुताबिक, B.1.617 वेरिएंट वायरस के मूल स्ट्रेन की तुलना में ज्यादा आसानी और तेजी से फैलता है और यही कारण है कि भारत में कोरोना संक्रमण के मामले और इससे होने वाली मौतों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. हालांकि WHO ने इस बात पर भी जोर दिया था कि इस वेरिएंट के प्रभाव को वैक्सीनेशन से कम किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें 
 
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
फ्री कोचिंग-AI ट्रेनिंग और न्यूक्लियर प्लांट...लाल किले से PM मोदी की घोषणा | बड़ी बातें
फ्री कोचिंग-AI ट्रेनिंग और न्यूक्लियर प्लांट...लाल किले से PM मोदी की घोषणा | बड़ी बातें
PM मोदी ने विकसित भारत के लिए दिया फॉर्मूला, बताया क्या है 'शक्ति की सप्तधारा'
PM मोदी ने विकसित भारत के लिए दिया फॉर्मूला, बताया क्या है 'शक्ति की सप्तधारा'

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
नंबर-6 पर सस्पेंस हुआ खत्म, सरफराज खान फिर हुए इग्नोर
नंबर-6 पर सस्पेंस हुआ खत्म, सरफराज खान फिर हुए इग्नोर
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
Independence Day 2026: PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
Embed widget