एक्सप्लोरर

Canda India Flight Ban: कनाडा ने भारत और पाकिस्तान से आने वाली पैसेंजर फ्लाइट्स पर 21 जून तक बढ़ाया बैन

Canda India Flight Ban: कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से कनाडा ने भारत और पाकिस्तान से आने वाली फ्लाइट्स पर बैन की समयसीमा बढ़ा दी है. कनाडा के अनुसार, यात्रियों पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद से कोविड संक्रमण के मामलों में कमी आई है.

ओटावा: कोविड के प्रसार को रोकने के लिए कनाडा ने भारत और पाकिस्तान से आने वाली सभी पैसेंजर फ्लाइट्स पर प्रतिबंध 30 दिन और बढ़ा दिया है. अब ये प्रतिबंध 21 जून तक लागू रहेगा. इससे पहले ये प्रतिबंध 21 मई तक के लिए लगाया गया था. हालांकि यह बैन कार्गो फ्लाइट्स पर लागू नहीं होगा ताकि वैक्सीन, पीपीई किट और अन्य आवश्यक सामानों की निरंतर शिपमेंट सुनिश्चित की जा सके. कनाडा के परिवहन मंत्री उमर अल्गबरा ने इसकी घोषणा की.

परिवहन मंत्री उमर अल्गबरा ने कहा, "कनाडा ने भारत और पाकिस्तान से यात्री उड़ानों पर अपने प्रतिबंध को 30 दिनों के लिए बढ़ाकर 21 जून तक कर दिया है. इस साल 22 अप्रैल को पहली बार प्रतिबंध की घोषणा के बाद से आने वाले एयरलाइन यात्रियों के बीच कोविड संक्रमण में कमी देखी गई है."

कनाडा-अमेरिका सीमा प्रतिबंध 21 जून तक बढ़ा
वहीं कनाडा ने अमेरिका से लगी सीमा पर गैर जरूरी यात्रा पर भी प्रतिबंध को 21 जून तक के लिए एक और महीने के लिए बढ़ा दिया है. प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने गुरुवार को ट्वीट किया, "आपके स्वास्थ्य की रक्षा और कोविड के प्रसार को सीमित करने के लिए, हम वर्तमान में और 30 दिनों के लिए उपायों को बढ़ा रहे हैं. हमारे दोनों देशों के बीच गैर जरूरी यात्रा 21 जून तक प्रतिबंधित है."

कई दूसरे देश ने भी लगा चुके प्रतिबंध
कनाडा की तरह कई दूसरे देश भी ऐसी घोषणा कर चुके हैं. संयुक्त अरब अमीरात ने भारत से सभी फ्लाइट्स को सस्पेंड कर रखा है. ब्रिटेन में भी भारत से यात्रियों की एंट्री बंद है. बता दें, कनाडा संक्रमण की तीसरी लहर का सामना कर रहा है. कनाडा में अब तक 13 लाख 50 हजार से ज्यादा लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं. जिसमें 25,111 मौतें हुई हैं.

ये भी पढ़ें-

एयर इंडिया के यात्रियों का डेटा लीक, एयरलाइंस ने अपनी डेटा प्रोसेसर कंपनी सीता पर फोड़ा लीक का ठीकरा 

भारत में वैक्सीन किल्लत ने गड़बड़ाया पड़ोसियों की मदद का गणित, चीन को मिला अपना बाजार बढ़ाने का मौका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, क्या है मामला?
हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, क्या है मामला?
Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, 'गांजा कांड' के बाद फैसला
Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, 'गांजा कांड' के बाद फैसला
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पंजाब-झारखंड पर चुप हैं...', छात्रों के आंदोलन को लेकर BJP का राहुल गांधी पर निशाना
'पंजाब-झारखंड पर चुप हैं...', छात्रों के आंदोलन को लेकर BJP का राहुल गांधी पर निशाना

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, 'गांजा कांड' के बाद फैसला
Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, 'गांजा कांड' के बाद फैसला
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
Embed widget