एक्सप्लोरर

Delhi Police की क्राइम ब्रांच के हाथ लगा गोगी गैंग का सदस्य, कोर्ट में शूटआउट की कर रहा था प्लानिंग

Delhi Police Arrest Gogi Gang Member: क्राइम ब्रांच के ज्वाइंट कमिश्नर धीरज सिंह का कहना है कि इंटरस्टेट सेल की टीम को सूचना मिली कि कर्मवीर उर्फ काजू महरौली के एक फार्म हाउस में छिपा हुआ है.

दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की क्राइम ब्रांच (Crime Branch) ने कुख्यात गैंगस्टर गोगी गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम कर्मवीर उर्फ काजू है, जो गोगी गैंग के लिए काम करता है. पुलिस का दावा है कि रोहिणी अदालत में हुई गोगी की हत्या के बाद से ही ये गैंग अपने दुश्मन टिल्लू गैंग से बदला लेने की फिराक में था और टिल्लू ताजपुरिया को पेशी के दौरान अदालत में ही मारने की साजिश रच रहा था. पुलिस ने कर्मवीर को गदईपुर, महरौली में एक फार्म हाउस से गिरफ्तार कर उसके पास से 9 एमएम पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं. एक आई-20 कार भी बरामद की है. कर्मवीर पर हरियाणा और दिल्ली में 17 आपराधिक मामले दर्ज हैं.

क्राइम ब्रांच (Crime Branch) के ज्वाइंट कमिश्नर धीरज सिंह का कहना है कि इंटरस्टेट सेल की टीम को सूचना मिली कि कर्मवीर उर्फ काजू महरौली के एक फार्म हाउस (Farm House) में छिपा हुआ है. जिसके बाद एसीपी उमेश भरतवाल, इंस्पेक्टर सत्येंद्र मोहन मीणा आदि की टीम ने छापेमारी कर कर्मवीर को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस का कहना है कि इसकी गिरफ्तारी से दिल्ली पुलिस तीन बड़ी आपराधिक वारदातों को रोकने में सफल रही है, क्योंकि कर्मवीर उर्फ काजू जितेंद्र गोगी की हत्या का बदला लेना चाहता था और वह टिल्लू ताजपुरिया को कोर्ट में पेशी के दौरान मारने की साजिश रच रहा था.

ये भी पढ़ें- Analysis: यूपी में 7 चरणों के दौरान कौन से जिले से शुरू होकर कब कहां खत्म होंगे चुनाव? जानें BJP से SP तक की चुनौतियां

इसके अलावा वह प्रवेश मान के परिवार के सदस्य की भी हत्या करने की साजिश में था. कर्मवीर उर्फ काजू गोगी गैंग के बदमाश रोहित मोई को हरियाणा पुलिस की कस्टडी से फरार कराने की साजिश भी रच रहा था. वह अक्टूबर 2020 में पिता के इलाज के नाम पर पैरोल पर जेल से बाहर आया था और उसके बाद से अपराध को अंजाम दे रहा था. वह पहले करतार मंडौती गैंग के लिए काम करता था. फिर बबलू, फिर राजेश बवानिया और फिर गोगी गैंग में आ गया था.

पुलिस कस्टडी में हो चुका है हमला

अप्रैल 2019 में हरियाणा की बहादुरगढ़ पुलिस ने कर्मवीर उर्फ काजू को गिरफ्तार किया था. क्योंकि काजू के खिलाफ रोहिणी में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं, इसलिए उसे पुलिस कस्टडी में रोहिणी लाया गया था. उसे बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल ले जाया गया था, मेडिकल जांच के लिए तभी टिल्लू गैंग के एक बदमाश ने काजू की हत्या करने की मंशा से उस पर गोली चलानी चाही थी, लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया था.

ये भी पढ़ें- Mumbai Corona Cases: मुंबई में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बरकरार, आज फिर 20 हज़ार से ज्यादा केस आए, 5 की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
'मौत देने का कम दर्दनाक तरीका तय करे केंद्र...' फांसी के विकल्प पर SC
'मौत देने का कम दर्दनाक तरीका तय करे केंद्र...' फांसी के विकल्प पर SC
BJP ने किस तरह बनाई नई टीम? रिजिजू का खुलासा, कहा- 'किस्मत वाला...'
BJP ने किस तरह बनाई नई टीम? रिजिजू का खुलासा, कहा- 'किस्मत वाला...'

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget