एक्सप्लोरर

Analysis: यूपी के कौन से जिले से शुरू होकर कब कहां खत्म होंगे चुनाव? जानें BJP से SP तक की चुनौतियां

UP Election: यूपी की कुल 403 सीटों में आइये जानतें हैं कि कब कहां से शुरू होकर अलग-अलग चरणों के दौरान कब और कहां पर वोटिंग होगी.

UP Assembly Elections 2022: उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है. सबसे दिलचस्प बात यूपी के लिए ये है कि पिछली बार की तरह ही इस बार भी यहां पर सात चरणों में मतदान होंगे. चुनाव आयोग की तरफ से शनिवार को चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद अब सियासी शंखनाद हो चुका है. यूपी की कुल 403 सीटों पर आइये जानतें हैं कि कब-कहां से शुरू होकर अलग-अलग चरणों के दौरान कब-कब और कहां पर वोटिंग होगी. इसके साथ ही, चुनावी मैदान में उतरे राजनीतिक दलों के लिए कौन से चरण में क्या चुनौतियां रहेंगी.

पहला और दूसरा चरण- 20 जिलों में वोटिंग

यूपी में पहले और दूसरे चरण यानी 10 और 14 फरवरी को राज्य की 20 जिलों की 113 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी. पहले चरण में यहां के ग्यारह जिले- मुजफ्फरनगर, शामली, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर, नोएडा, अलीगढ़, मथुरा और आगरा में मतदान होगा. तो वहीं, दूसरे चरण में यहां के 9 जिलों सहारनपुर, बदायूं, बिजनौर, अमरोहा, संभल, रामपुर, मुरादाबाद, शाहजहांपुर और बरेली में वोटिंग होगी.

खास बात ये है कि इस चरण के दौरान वेस्टर्न यूपी की 76 सीटों पर वोटिंग होगी. बीजेपी ने पिछली बार यानी 2017 के चुनाव में यहां से 66 सीटों पर जीत का झंडा फहराया था. लेकिन, इस बार किसान आंदोलन का असर इन जिलों में सबसे ज्यादा रहा. ऐसे में एक तरफ जहां बीजेपी के लिए इस बार प्रदर्शन करना यहां से मुश्किल भरा होगा तो वहीं समाजवादी पार्टी और आरएलडी भी काफी उम्मीद लगाकर बैठी है. जबकि, ओवैसी की पार्टी में यहां से चुनावी मैदान में ताल ठोक रही है. ऐसे में अगर ओवैसी की पार्टी अगर वोट काटती है तो इसका साधी फायदा बीजेपी को ही मिलेगा.     

ये भी पढ़ें: Five States Election 2022: 5 राज्यों में चुनावों का एलान, रैलियों पर 15 जनवरी तक रोक, EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस से जुड़ी 10 अहम बातें

तीसरा चरण- 16 जिलों में मतदान

यूपी में तीसरे चरण के दौरान 20 फरवरी को यहां के 16 जिलों की 50 सीटों पर वोटिंग होगी. ये जिले हैं- कासगंज, हाथरस, एटा, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, फिरोजाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, औरैया, हमीरपुर, जालौन,  महोबा, झांसी और इटावा, ललितपुर. समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के ये गृह क्षेत्र भी हैं. पिछली बार चाचा शिवपाल और भतीजे अखिलेश में खटास के बीच हुए विधानसभा चुनाव के दौरान सपा का बेहद खराब प्रदर्शन रहा था. लेकिन इस बाद दोनों चाचा-भतीजे के साथ आने के बाद यह देखना है कि पार्टी क्या परफॉर्मेंस करती है.

हालांकि, इसी चरण में बुंदेलखंड के जालौन, हमीरपुर, महोबा जैसे जिलों में भी वोटिंग होगी. पिछली बार चुनाव में बुंदेलखंड की सभी सीटें बीजेपी ने अपने नाम की थी. बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी यहीं से हैं.

चौथा चरण- 9 जिलों में वोटिंग

यूपी में चौथे चरण के दौरान 23 फरवरी को राज्य के नौ जिले की 60 सीटों पर वोटिंग होगी. ये जिले हैं- पीलीभीत, हरदोई, लखमीपुर खीरी,  सीतापुर, लखनऊ, उन्नाव,  रायबरेली, फतेहपुर और बांदा. पिछली बार के चुनाव में बीजेपी ने यहां पर शानदार प्रदर्शन किया. अमेठी और रायबरेली जैसे जिले पहले कांग्रेस का गढ़ मान जाते थे लेकिन अब यहां पर बीजेपी ने गहरी पैठ बना ली है. ऐसे में जहां कांग्रेस यहां पर वापसी की कोशिश करेगी तो वहीं सपा भी अपना प्रदर्शन बेहतर करने की उम्मीद करेगी. सबसे खास बात ये है कि लखीमपुरी खीरी इस बार किसानों पर गाड़ी चढ़ाने को लेकर काफी चर्चा में रहा है.

ये भी पढ़ें: UP Election 2022: उत्तर प्रदेश का विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए इस आईपीएस ने छोड़ी नौकरी, जानिए कहां से लड़ेंगे चुनाव

पांचवां चरण- 11 जिलों में वोटिंग

यूपी में 27 फरवरी को पांचवें चरण के दौरान राज्य के 11 जिलों की 60 सीटों पर वोटिंग होगी. ये हैं- बाराबंकी, गोंडा, बहराइच, श्रावस्ती,  अमेठी, अयोध्या, कौशांबी, प्रयागराज, चित्रकूट, प्रतापगढ़ सुल्तानपुर. सीएम योगी आदित्यनाथ के अयोध्या से चुनाव लड़ने की इस बार चर्चा है. पार्टी को यहां पर राम मंदिर और भव्य कुंभ मेले के आयोजन की बदौलत पिछली चुनाव जैसा प्रदर्शन करने की उम्मीद होगी.

छठा चरण- 10 जिलों में वोटिंग

उत्तर प्रदेश के छठ चरण के दौरान 3 मार्च को राज्य के 10 जिले की 57 सीटों पर वोटिंग होगी. ये जिले हैं-  सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, बलरामपुर,  संतकबीर नगर, अंबेडकरनगर, देवरिया, बस्ती,  बलिया, कुशीनगर और गोरखपुर. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इन जिलों में बेहतर प्रर्दशन का इनाम पिछली बार हुए विधानसभा चुनाव के दौरान मिला था.

सातवां चरण- 9 जिलों में वोटिंग

यूपी के सातवें और आखिरी चरण में 7 मार्च को राज्य के 9 जिले की की 54 सीटों पर वोटिंग होगी. ये जिले हैं- आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर, वाराणसी,  मिर्जापुर, भदोही, चंदौली, सोनभद्र, जौनपुर. पिछली बार के विधानसभा चुनाव से पहले सपा यहां पर मजपूत स्थिति में थी. लेकिन 2017 के चुनाव में बीजेपी का प्रदर्शन यहां पर शानदार रहा था. लेकिन, इस बार के चुनाव में ओपी राजभर सपा के साथ हैं. ऐसे में सपा यहां पर बेहतर उम्मीद का प्रदर्शन करेगी. गौरतलब है कि 2017 के विधानसभा में बीजेपी को 325, समाजवादी पार्टी को 47, बहुजन समाज पार्टी को 19, कांग्रेस को 7 और अन्य को 5 सीटें मिली थी.

ये भी पढ़ें: UP Election 2022 Phase Schedule: यूपी में पहले चरण के लिए 14 जनवरी से होगा नामांकन, ये है सभी सातों चरण के चुनाव की पूरी जानकारी

राजेश कुमार पत्रकारिता जगत में पिछले करीब 14 सालों से ज्यादा वक्त से अपना योगदान दे रहे हैं. राष्ट्रीय और सामाजिक मुद्दों से लेकर अपराध जगत तक, हर मुद्दे पर वह स्टोरी लिखते आए हैं. इसके साथ ही, किसी खबरों पर किस तरह अलग-अलग आइडियाज के साथ स्टोरी की जाए, इसके लिए वह अपने सहयोगियों का लगातार मार्गदर्शन करते रहे हैं. इनकी अंतर्राष्ट्रीय जगत की खबरों पर खास नज़र रहती है, जबकि भारत की राजनीति में ये गहरी रुचि रखते हैं. इन्हें क्रिकेट खेलना काफी पसंद और खाली वक्त में पसंद की फिल्में भी खूब देखते हैं. पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखने से पहले उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर ऑफ ब्रॉडकास्ट जर्नलिज्म किया है. राजनीति, चुनाव, अंतरराष्ट्रीय संबंधों और अर्थव्यवस्था जैसे मुद्दों पर राजेश कुमार लगातार लिखते आ रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
'लॉकअप 2' में सुनिता आहूजा ने दी गालियां, गोविंदा बोले- कोई दिक्कत नहीं, झेला है
'लॉकअप 2' में सुनिता आहूजा ने दी गालियां, गोविंदा बोले- कोई दिक्कत नहीं, झेला है
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
'लॉकअप 2' में सुनिता आहूजा ने दी गालियां, गोविंदा बोले- कोई दिक्कत नहीं, झेला है
'लॉकअप 2' में सुनिता आहूजा ने दी गालियां, गोविंदा बोले- कोई दिक्कत नहीं, झेला है
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
Video: फेयरवेल पार्टी में लड़की ने किया देसी भांगड़ा, वीडियो देख फ्लैट हुए लड़के- वीडियो वायरल
फेयरवेल पार्टी में लड़की ने किया देसी भांगड़ा, वीडियो देख फ्लैट हुए लड़के- वीडियो वायरल
9 एयरबैग वाली ये 7-सीटर इतनी कीमत पर हुई लॉन्च, लंबे सफर को बना देगी आसान, जानिए खासियत
9 एयरबैग वाली ये 7-सीटर इतनी कीमत पर हुई लॉन्च, लंबे सफर को बना देगी आसान
Embed widget