एक्सप्लोरर

Mumbai Corona Cases: मुंबई में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बरकरार, आज फिर 20 हज़ार से ज्यादा केस आए, 5 की मौत

Mumbai Corona Update: पिछले 24 घंटों के दौरान मुंबई में 5 कोरोना संक्रमित मरीज़ों की मौत हुई है. फिलहाल शहर में 1 लाख 6 हज़ार 37 कोरोना के एक्टिव मरीज़ हैं.

Mumbai Coronavirus Update: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में कोरोना से हाहाकार मचा हुआ है. हालांकि शनिवार को मुंबई में शुक्रवार के मुकाबले कोरोना के मामलों में थोड़ी सी कमी दर्ज की गई है. आज मुंबई में 20 हज़ार 318 नए कोरोना मरीज़ों की पुष्टि हुई है, जबकि शुक्रवार को 24 घंटों के दौरान 20 हज़ार 971 कोरोना संक्रमित मिले थे.

पिछले 24 घंटों के दौरान मुंबई में 5 कोरोना संक्रमित मरीज़ों की मौत हुई है. फिलहाल शहर में 1 लाख 6 हज़ार 37 कोरोना के एक्टिव मरीज़ हैं. सरकार के मुताबिक 21.4 फीसदी बेड पर इस वक्त मरीज़ हैं. बीएमसी द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में मुंबई में 6 हज़ार 3 मरीज़ ठीक हुए हैं, जिसके बाद कोरोना से ठीक होने वालों की कुल संख्या 7 लाख 70 हज़ार 56 हो गई है. आज मुंबई में डबलिंग रेट 47 दिन रहा.

एक हफ्ते में ऐसे बढ़े केस

07  जनवरी- 20971 
06 जनवरी- 20181
05 जनवरी- 15166 
04 जनवरी- 10860
03 जनवरी- 8082
02 जनवरी- 8063
01 जनवरी- 6347

महाराष्ट्र में कितने केस?

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के 41 हज़ार 434 नए मामले सामने आए हैं. इस दौरान 9 हज़ार 671 लोग डिस्चार्ज हुए और 13 लोगों की कोरोना से मौत हुई है. इस वक्त राज्य में 1 लाख 73 हज़ार 238 कोरोना के एक्टिव मामले हैं.

ओमिक्रोन के कितने केस आए? 

कोरोना के सामान्य मामलों के साथ साथ महाराष्ट्र में ओमिक्रोन से संक्रमित होने वालों की संख्या भी बढ़ रही है. आज ओमिक्रोन के 133 नए मामले सामने आए. राज्य में अब तक ओमिक्रोन के कुल 1 हज़ार 9 मामले दर्ज़ किए जा चुके हैं.

क्या लगेगा लॉकडाउन?

कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों के बीच आज मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने कहा कि मुख्यमंत्री का मानना है कि कोई भी लॉकडाउन (Lockdown) नहीं लगाया जाना चाहिए, लेकिन लोग अभी भी कोरोना को लेकर गंभीर नहीं हैं और मास्क नहीं पहन रहे हैं. लोगों को कोरोना के सभी नियमों का पालन करना चाहिए. आज रेस्टोरेंट, होटल आदि में बैठने की क्षमता पर फैसला हो सकता है. साथ ही उन्होंने कहा कि फिलहाल वीकेंड कर्फ्यू को लेकर भी कोई फैसला नहीं लिया गया है.

Assembly Election 2022 Date: पांच राज्यों में चुनावी शंखनाद, 10 मार्च को नतीजे, जानें यूपी-पंजाब-उत्तराखंड-गोवा और मणिपुर में कब पड़ेंगे वोट

Punjab New DGP: वीके भावरा होंगे पंजाब के नए डीजीपी, Siddharth Chattopadhyaya की लेंगे जगह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget