एक्सप्लोरर

'नीतीश कुमार गाते थे मैं मायके चली जाउंगी...', बिहार के सियासी घमासान पर बोले गिरिराज सिंह, राहुल गांधी को भी दी नसीहत

Giriraj Singh on Nitish Kumar: बिहार की मौजूदा राजनीति पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, "यहां 6-5 का खेल चल रहा है. सीएम नीतीश कुमार कुर्सी से जमे हुए हैं."

Giriraj Singh on Bihar Politics: बिहार में चल रहे राजनीतिक घमासान को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार पर हमला बोला है. इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर भी कमेंट किया. गिरिराज सिंह ने यहां तक कह दिया कि राहुल को न्याय यात्रा की जगह ज्ञान यात्रा पर जाना चाहिए.

बिहार में चल रही सियासी उठापटक पर गिरिराज सिंह बोले, "पहले भी नीतीश कुमार गाना गाते थे कि मैं मायके चली जाउंगी, लेकिन हमारे लिए नीतीश कुमार के दरवाजे बंद हैं. उनके लिए बीजेपी में जगह नहीं है. नीतीश कुमार कुर्सी से जमे हुए हैं, वह अपनी कुर्सी और लालू परिवार नहीं छोड़ सकते हैं."

'बिहार में 6-5 का खेल चल रहा है'

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के वंशवाद की राजनीति पर दिए गए बयान और रोहिणी आचार्य के ट्वीट पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, "यहां (बिहार) 6-5 का खेल चल रहा है. दोनों जब से बिहार में आए हैं तब से बार्गेनिंग ही चल रहा है."

इंडिया गठबंधन पर गिरिराज सिंह का वार

इंडिया गठबंधन पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, "आम उम्मीदवार देने की मानसिकता उस दिन भी नहीं थी और आज भी नहीं है.  जहां स्वार्थों का मेल जोल हो वहां आम उम्मीदवार कहां होगा. आम उम्मीदवार तब होता है जब स्वार्थहीन गठबंधन हो."

न्याय यात्रा पर राहुल गांधी को गिरिराज सिंह की नसीहत

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस की न्याय यात्रा पर टिप्पणी करते हुए कहा, "राहुल गांधी ऐसे व्यक्ति हैं, जिन्हें कुछ नहीं पता है. वे किस पर और क्यों बयान देते हैं. गठबंधन है कि नहीं है उन्हें पता नहीं, वह बस चल रहे हैं. उन्होंने राहुल गांधी को नसीहत देते हुए कहा, "मैं तो अभी भी कह रहा हूं कि आप भारत न्याय यात्रा को छोड़ो और ज्ञान यात्रा पर आओ. अगर ज्ञान हो गया तो सब कुछ हो गया."

कटिहार की घटना का जिक्र कर नीतीश कुमार पर साधा निशाना

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने आगे कहा, "बिहार के कटिहार में हनुमान जी की मूर्तियां नष्ट कर दी गईं. मैं नीतीश कुमार को चेतावनी देता हूं कि अगर इस मुद्दे को गंभीरता से नहीं लिया गया तो उन्हें इसका परिणाम भुगतना पड़ेगा. आने वाले दिनों में हनुमान जी का गदा सनातनियों के हाथों से इनको पड़ेगी."

ये भी पढ़ें: 'अधीर रंजन चौधरी...अधीर रंजन चौधरी और अधीर रंजन चौधरी', TMC ने बताया बंगाल में क्यों नहीं बनी सीटों पर बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
'मौत देने का कम दर्दनाक तरीका तय करे केंद्र...' फांसी के विकल्प पर SC
'मौत देने का कम दर्दनाक तरीका तय करे केंद्र...' फांसी के विकल्प पर SC
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
BJP ने किस तरह बनाई नई टीम? रिजिजू का खुलासा, कहा- 'किस्मत वाला...'
BJP ने किस तरह बनाई नई टीम? रिजिजू का खुलासा, कहा- 'किस्मत वाला...'

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
Tomato Storage Tips: क्या आपके टमाटर भी सड़ जाते हैं जल्दी? जानें 15 दिन फ्रेश रखने की ट्रिक
क्या आपके टमाटर भी सड़ जाते हैं जल्दी? जानें 15 दिन फ्रेश रखने की ट्रिक
Embed widget