एक्सप्लोरर

'अधीर रंजन चौधरी...अधीर रंजन चौधरी और अधीर रंजन चौधरी', TMC ने बताया बंगाल में क्यों नहीं बनी सीटों पर बात

TMC On Congress: टीएमसी नेता डेरेकओब्रायन ने कहा कि कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी और बीजेपी एक भाषा बोलते हैं.

I.N.D.I.A Seat Sharing: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार (24 जनवरी) को कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' को झटका देते हुए कहा कि तृणमूल कांग्रेस (TMC) राज्य में अकेले लोकसभा चुनाव लड़ेगी. इस बीच गुरुवार (25 जनवरी) को टीएमसी ने बंगाल में कांग्रेस के साथ सीट शेयरिंग नहीं होने का कारण बताया. 

टीएमसी नेता डेरेक ओब्रायन ने पश्चिम बंगाल में कांग्रेस और उनकी पार्टी के बीच गठबंधन नहीं होने का जिम्मेदार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी को बताया. ओब्रायन ने कहा, ‘‘बंगाल में गठबंधन के कारगर नहीं होने के पीछे तीन कारण हैं. अधीर रंजन चौधरी, अधीर रंजन चौधरी और अधीर रंजन चौधरी.’’

उन्होंने आगे कहा, ‘'इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के अनेक आलोचक थे, लेकिन केवल दो -बीजेपी और अधीर रंजन चौधरी ने बार-बार गठबंधन के खिलाफ बयान दिए हैं.''

डेरेक ओब्रायन ने क्या कहा?
ओब्रायन ने कहा, ‘‘पिछले दो साल में अधीर रंजन चौधरी बीजेपी की भाषा बोलते रहे हैं. उन्होंने बंगाल को केंद्रीय कोष से वंचित रखे जाने का मुद्दा एक बार भी नहीं उठाया.''  उन्होंने आगे कहा, ‘‘बंगाल में टीएमसी के खिलाफ ईडी की कार्रवाई हुई तो उन्होंने उनका भी समर्थन किया था.''

दरअसल, टीएमसी और कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के बीच विभिन्न मुद्दों को लेकर आए दिन बयानबाजी होती रही है. हाल ही में टीएमसी चीफ ममता बनर्जी ने कहा था कि हमें गठबंधन में सही महत्व नहीं दिया गया तो बंगाल की हम सभी 42 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे.

बनर्जी के इस बयान को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सधी हुई प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि गठबंधन में छोटी बात होती रहती है, लेकिन वहीं अधीर रंजन चौधरी ने कहा था कि उन्हें (ममता बनर्जी) को बोलना दीजिए. 

ममता बनर्जी ने क्या कहा था?
ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि मैंने उन्हें (कांग्रेस को) सीटों के बंटवारे पर एक प्रस्ताव दिया था, लेकिन उन्होंने शुरू में ही इसे नकार दिया. हमारी पार्टी ने अब बंगाल में अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है. 

कांग्रेस ने क्या कहा?
ममता बनर्जी के बयान पर भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान असम के उत्तरी सलमारा में कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने बुधवार को कहा था, ‘‘ममता बनर्जी के बिना कोई भी ‘इंडिया’ गठबंधन की कल्पना नहीं कर सकता. ‘इंडिया’ गठबंधन पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव लड़ेगा और सभी (साझेदार) भाग लेंगे.’’

बता दें कि टीएमसी और कांग्रेस विपक्षी गठबंधन इंडिया का हिस्सा है. 

ये भी पढ़ें- Assam CM Himanta Biswa Sarma: 'कांग्रेस की आत्मा मरी, सॉफ्ट नक्सल बनी पार्टी'... राहुल पर CM सरमा का पलटवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संसद मार्च के दौरान भारी बवाल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, पत्थर भी चले, देखें वीडियो
संसद मार्च के दौरान भारी बवाल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, पत्थर भी चले, देखें वीडियो
Explained: सोनम और अन्ना के एक ही हथियार, लेकिन दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
सोनम और अन्ना के एक ही हथियार! दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
Parliament Monsoon Season Live: संसद का मानसून सत्र शुरू होते ही विपक्ष का हंगामा, स्पीकर ओम बिरला बोले- 'शांति बनाए रखें'
LIVE: संसद का मानसून सत्र शुरू होते ही विपक्ष का हंगामा, स्पीकर ओम बिरला बोले- 'शांति बनाए रखें'

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होंगे हालात?
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होंगे हालात?
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज, पढ़ें क्या-क्या कहा
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज
FIFA World Cup: अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
Sonam Wangchuk Hunger Strike: नारियल पानी, शहद या जूस पिलाकर ही क्यों खत्म कराया जाता है अनशन, क्या है इसकी वजह?
नारियल पानी, शहद या जूस पिलाकर ही क्यों खत्म कराया जाता है अनशन, क्या है इसकी वजह?
Embed widget