एक्सप्लोरर

Gautam Adani Son Wedding: कब होगी गौतम अडानी के बेटे की शादी? महाकुंभ पहुंचकर तारीख का कर दिया ऐलान

Gautam Adani Son Wedding: गौतम अडानी आज महाकुंभ पहुंचे. यहां उन्होंने संगम में स्नान किया और भंडारा सेवा में हिस्सा भी लिया. इसके साथ ही उन्होंने अपने बेटे की शादी की तारीख भी बताई.

Gautam Adani Son Wedding: अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी अपनी पत्नी के साथ आज महाकुंभ पहुंचे. यहां उन्होंने संगम में पवित्र स्नान किया और प्रयागराज के लेटे हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना भी की. अपनी इस यात्रा में उन्होंने अपने बेटे जीत अडानी की शादी का ऐलान भी किया.

महाकुंभ में वह सबसे पहले इस्कॉन वीआईपी शिविर पहुंचे, जहां उन्हें महाप्रसाद बनाते हुए देखा गया. दरअसल, महाकुंभ में इस्कॉन और अडानी ग्रुप मिलकर रोजाना लाखों लोगों के लिए महाप्रसाद की व्यवस्था कर रहे हैं. इसी क्रम में अडानी ने आज खुद प्रयागराज के इस्कॉन पंडाल में भंडारा सेवा में हिस्सा लिया.

इस दौरान अडानी ने कहा, 'आज मैं प्रयागराज की धरती पर आया हूं, यह एक अद्भुत अनुभव था. मैंने जो अनुभव किया, उसके बारे में मैं सोच भी नहीं सकता, इसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता. मां गंगा का आशीर्वाद लेने से बढ़कर कुछ नहीं है.'

अडानी ने महाकुंभ के व्यवस्थित आयोजन के लिए पीएम मोदी और सीएम योगी की सराहना भी की. उन्होंने कहा, 'मैं यहां इतनी बेहतरीन व्यवस्था के लिए पीएम मोदी, सीएम योगी को धन्यवाद देता हूं. मैं प्रशासन, पुलिस, सफाई कर्मचारियों को भी धन्यवाद देना चाहता हूं. यह बिजनेस संस्थानों और कॉरपोरेट घरानों के लिए केस स्टडी की तरह है.'

दो हफ्ते बाद बेटे की शादी
गौतम अडानी ने यहां बताया कि उनके बेटे की शादी दो हफ्ते बाद है. उन्होंने कहा, 'जीत की शादी 7 फरवरी को है. हमारी गतिविधियां आम लोगों की तरह हैं. उनकी शादी बहुत ही साधारण और पूरे पारंपरिक तरीके से होगी'

'उत्तर प्रदेश में अपार संभावनाएं'
गौतम अडानी ने उत्तर प्रदेश के बारे में बात करते हुए कहा, 'उत्तर प्रदेश में अपार संभावनाएं हैं, यहां की आबादी 27 करोड़ है. अडानी ग्रुप उत्तर प्रदेश सरकार के विकास कार्यों में अपना योगदान देना जारी रखेगा. हम राज्य में अपने निवेश को अधिकतम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.'

यह भी पढ़ें...

Monalisa In Mahakumbh: कजरारी आंखों वाली मोनालिसा ने नहीं छोड़ा महाकुंभ! दादा बोले- सब परेशान कर रहे उसे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नोएडा एयरपोर्ट के कथित फर्जी वीडियो मामले में बड़ा एक्शन, FIR दर्ज
नोएडा एयरपोर्ट के कथित फर्जी वीडियो मामले में बड़ा एक्शन, FIR दर्ज
Team BJP: स्मृति IN, अमित मालवीय OUT, एक मंत्री शामिल, चुनावी राज्यों पर नजर
Team BJP: स्मृति IN, अमित मालवीय OUT, एक मंत्री शामिल, चुनावी राज्यों पर नजर
Xप्लेन: क्या Gen Z आंदोलन खा गया BJP IT सेल प्रमुख की कुर्सी? एक्सपर्ट्स से जानें
क्या Gen Z आंदोलन खा गया BJP IT सेल प्रमुख की कुर्सी? एक्सपर्ट्स से जानें
कॉकरोच के बाद अब मैदान में दिमागी नक्सल पार्टी, PM मोदी के तंज के बाद नई पार्टी
कॉकरोच के बाद अब मैदान में दिमागी नक्सल पार्टी, PM मोदी के तंज के बाद नई पार्टी

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget