एक्सप्लोरर

बीजेपी- RSS के खिलाफ बोलने वालों की हत्या कर दी जाती है: राहुल गांधी

बेंगलुरू: कर्नाटक के शहर बेंगलुरू में वरिष्ठ पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बीजेपी और आरएसएस को निशाने पर लिया है. राहुल गांधी ने कहा कि जो भी बीजेपी और आरएसएस की विचारधारा के खिलाफ बोलता है उसकी हत्या कर दी जाती है. राहुल गांधी ने कहा, "जो भी शख्स बीजेपी और आरएसए की विचारधार के खिलाफ बोलता है, उसपर दबाव डाला जाता है, मारा जाता और यहां तक हत्या कर दी जाती है." राहुल ने कहा कि ये ऐसी विचारधारा है जो चाहती है कि देश में सिर्फ एक ही आवाज़ हो. राहुल ने कहा, "कभी कभार दबाव में पीएम मोदी इसके खिलाफ बोल जाते हैं, लेकिन उनकी विचारधारा यही है कि किसी भी तरह विरोध की आवाज़ को खामोश कर दिया जाए. ये भारत के लिए बहुत ही परेशान करने वाला है." कांग्रेस उपाध्यक्ष ने यह भी कहा कि पीएम मोदी 'हुनरमंद हिंदुवादी' राजनेता हैं. उनके शब्दों में इसके दो मायने होते हैं. उनके समर्थकों के लिए एक होता है, बाकी दुनिया के लिए अलग. गौरी लंकेश की हत्या पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी शोक जताया है. कांग्रेस की तरफ से जारी बयान में सोनिया गांधी ने कहा कि गौरी लंकेश में व्यवस्था के खिलाफ लड़ने की अपार क्षमता और प्रतिबद्धता थी. वो अपनी निर्भीक और स्वतंत्र पत्रकार के तौर पर जानी जाती थीं. आपको बता दें कि कल रात जब गौरी लंकेश दफ्तर से लौटकर अपने घर का दरवाज़ा खोलने जा रही थीं तभी बाइक पर सवार हमलावरों ने ऐन उसी वक्त गोली मार दी. फायरिंग के दौरान उनके सिर, गर्दन और सीने पर गोलियां लगीं हैं. मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया. इस हत्या को लेकर देशभर में काफी गुस्सा है. हत्या की चारों तरफ कड़ी निंदा हो रही है. राजनेताओं के अलावा, पत्रकारों, समाजसेवियों और फिल्मी दुनिया से जुड़ी हस्तियों तक ने इस हत्या को लोकतंत्र पर हमला बताते हुए दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किए जाने की मांग की है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मैं बीवी पगलू हूं...', जुमला फेमस होने पर ओवैसी ने किया मजेदार कमेंट
'मैं बीवी पगलू हूं...', जुमला फेमस होने पर ओवैसी ने किया मजेदार कमेंट
'पंजाब की आवाज...' सिद्धू मूसेवाला से कैसे मिले थे राहुल गांधी? जानें कैसे हुई थी हत्या?
'पंजाब की आवाज...' सिद्धू मूसेवाला से कैसे मिले थे राहुल गांधी? जानें कैसे हुई थी हत्या?
'जब सांसद थे तब भगवंत मान शराब पीकर...', राहुल गांधी पर पंजाब CM पर बड़ा आरोप
'जब सांसद थे तब भगवंत मान शराब पीकर...', राहुल गांधी पर पंजाब CM पर बड़ा आरोप
‘डायनेमिक सिंगर था, टैलेंटेड लड़का था’, पंजाब में सिद्धू मुसेवाला पर बोले राहुल गांधी
‘डायनेमिक सिंगर था, टैलेंटेड लड़का था’, पंजाब में सिद्धू मुसेवाला पर बोले राहुल गांधी

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:😱Saumya के चरित्र पर उठे संगीन सवाल! Jeet की सौतेली मां ने देखते ही उगला ज़हर #sbs
Bollywood News: फिल्म रिलीज से ठीक पहले मुंबई में 'रामायण' की ग्रैंड स्क्रीनिंग ने बटोरीं खूब सुर्खियां (04.11.26)
Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारे देश में...', US मिडटर्म इलेक्शन में ट्रंप की हार पर क्या कह रहे भारत के विपक्षी नेता?
'हमारे देश में...', US मिडटर्म इलेक्शन में ट्रंप की हार पर क्या कह रहे भारत के विपक्षी नेता?
मायावती करेंगी BSP के 75 जिला अध्यक्षों के साथ बैठक, मिशन-27 पर होगी बात
मायावती करेंगी BSP के 75 जिला अध्यक्षों के साथ बैठक, मिशन-27 पर होगी बात
'जब सांसद थे तब भगवंत मान शराब पीकर...', राहुल गांधी पर पंजाब CM पर बड़ा आरोप
'जब सांसद थे तब भगवंत मान शराब पीकर...', राहुल गांधी पर पंजाब CM पर बड़ा आरोप
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
मल्लिकार्जुन खरगे का अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला, 'डेमोक्रेसी बर्बाद कर रहे, BJP को...'
मल्लिकार्जुन खरगे का अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला, 'डेमोक्रेसी बर्बाद कर रहे, BJP को...'
US Midterm Election Results Live: अमेरिकी चुनाव में रिपब्लिकन की हार! कमला हैरिस ने ट्रंप का उड़ाया मजाक
LIVE: अमेरिकी चुनाव में रिपब्लिकन की हार! कमला हैरिस ने ट्रंप का उड़ाया मजाक
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
Embed widget