एक्सप्लोरर

G20 Summit India: जो बाइडेन के दिल्ली पहुंचने पर कौन करेगा रिसीव, कहां रुकेंगे, कैसे जाएंगे? जानें अमेरिकी राष्ट्रपति के दौरे का पूरा कार्यक्रम

G20 Summit India: जो बाइडेन जिस होटल में रुकेंगे उस होटल में अब तक कई अमेरिकी राष्ट्रपति रुक चुके हैं. होटल में उनके लिए स्पेशल लिफ्ट तक लगवाई गई है.

G20 Summit 2023: जी20 में शामिल होने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन अमेरिका के समयानुसार गुरुवार (07 सितंबर) को भारत के लिए रवाना हुए हैं. इस बीच वह जर्मनी में जहाज की रिफ्यूलिंग के लिए रुकेंगे. बाइडेन शुक्रवार शाम लगभग 7 बजे भारत पहुंचने वाले हैं. उनके स्वागत की जिम्मेदारी सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह को दी गई है. 

व्हाइट हाउस के मुताबिक, भारत पहुंचते ही जो बाइडेन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे. जी-20 समिट के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति का ध्यान विकासशील देशों के लिए आर्थिक अवसर प्रदान करने पर होगा. इसके साथ ही जलवायु से लेकर प्रौद्योगिकी तक अमरिकियों की प्राथमिकताओं पर भी उनका ध्यान रहेगा. वहीं, बैठक में दोनों नेताओं की ओर से जून में प्रधानमंत्री मोदी की वाशिंगटन की आधिकारिक यात्रा के दौरान लिए गए निर्णयों पर हुई प्रगति की समीक्षा करने की संभावना है. बुधवार को व्हाइट हाउस की ओर से प्रेस कॉफ्रेंस में बताया गया कि जो बाइडेन जी-20 शिखर सम्मेलन को लेकर काफी उत्साहित हैं. 

जो बाइडेन के भारत दौरे में उनके साथ कौन-कौन?

एयर फ़ोर्स वन (जो बाइडेन का जहाज) में अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ यात्रा करने वालों में अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन, डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ जेन ओ'मैली डिलन और ओवल ऑफिस संचालन की निदेशक एनी टोमासिनी शामिल हैं. इसके अलावा जो बाइडेन के साथ प्रधान उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन फाइनर, प्रेस सचिव कैरिन जीन पियरे, भाषण लेखन निदेशक विनय रेड्डी, संचार निदेशक बेन लाबोल्ट, शेड्यूलिंग और एडवांस निदेशक रयान मोंटोया, प्रोटोकॉल के कार्यवाहक प्रमुख एथन रोसेनजवेग, एनएससी समन्वयक इंडो-पैसिफिक कर्ट कैंपबेल, रणनीतिक संचार के लिए एनएससी समन्वयक जॉन किर्बी, ऊर्जा और निवेश के वरिष्ठ सलाहकार अमोस होचस्टीन, संचार के उप निदेशक हर्बी ज़िस्केंड, दक्षिण एशिया के वरिष्ठ निदेशक, राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद एलीन लाउबाचर उनके साथ शामिल रहेंगे. 

कौन से होटल में रुकेंगे जो बाइडेन?

अमेरिका राष्ट्रपति जो बाइडेन आईटीसी मौर्य शेरेटन होटल में रुकने वाले हैं. इस होटल में उनके लिए दो बेडरूम का प्रेसिडेंसियल सुइट बुक किया गया है. जिस सुइट में वह रुकेंगे उसका नाम 'चाणक्य' है. जानकारी के मुताबिक उनके लिए होटल में स्पेशल लिफ्ट भी लगाई गई है. इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप, बराक ओबामा, जॉर्ज बुश, बिल क्लिंटन और जिमी कार्टर भी भारत दौरे के दौरान इसी होटल में रुके थे. 

जी-20 शिखर सम्मेलन में जो बाइडेन का क्या रुख होगा?

व्हाइट हाउस ने बताया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति एक सफल जी-20 शिखर सम्मेलन की आशा कर रहे हैं और जलवायु परिवर्तन, विश्व बैंक और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष जैसे अंतरराष्ट्रीय मंचों के सुधार जैसे मुद्दों को आगे बढ़ाएंगे. अमेरिकी राष्ट्रपति G20 सदस्य के रूप में अफ्रीकी यूनियन का स्वागत करेंगे. अफ्रीकी यूनियन को जी-20 में शामिल करने को लेकर व्हाहट हाउस ने कहा, 'यह एक भारतीय कदम है जिसका दुनिया के नेताओं ने समर्थन किया है और उसकी सराहना की है.'

ये भी पढ़ें:

जो बाइडेन आज पहुंचेंगे दिल्ली, पीएम मोदी से होगी क्या चर्चा? जी-20 में कार्यक्रम, जानें हर सवाल का जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में प्लास्टिक कचरे का बढ़ता संकट, पैकेजिंग क्यों है सबसे बड़ी वजह?
भारत में प्लास्टिक कचरे का बढ़ता संकट, पैकेजिंग क्यों है सबसे बड़ी वजह?
एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
Kanwariya Lying on Iron Nails: लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
Embed widget