एक्सप्लोरर

SCO Meet: क्या पाकिस्तान के विदेश मंत्री से मुलाकात करेंगे एस जयशंकर? जानिए क्या बोले MEA के प्रवक्ता

S Jaishankar On Pakistan: पुंछ आतंकी हमले के बाद एस जयशंकर ने अप्रत्यक्ष रूप से सीमा पार आतंकवाद को प्रायोजित करने के लिए पाकिस्तान की आलोचना की थी.

India Pakistan Meeting: भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर (S Jaishankar) और उनके पाकिस्तानी समकक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी के बीच एससीओ समिट के दौरान औपचारिक बैठक होने की संभावना नहीं है. सूत्रों ने बुधवार (26 अप्रैल) को ये जानकारी दी. बिलावल भुट्टो (Bilawal Bhutto Zardari) अगले महीने एससीओ (SCO) की बैठक के लिए भारत का दौरा करेंगे. दो दिन पहले एस जयशंकर ने पनामा सिटी में परोक्ष रूप से पाकिस्तान की आलोचना की थी.

उन्होंने पनामा की विदेश मंत्री जनैना तेवने मेंकोमो के साथ एक संयुक्त पीसी में कहा था कि हमारे लिए एक ऐसे पड़ोसी के साथ जुड़ना बहुत मुश्किल है जो हमारे खिलाफ सीमा पार आतंकवाद का अभ्यास करता है. हमने हमेशा कहा है कि उन्हें सीमा पार आतंकवाद को प्रोत्साहित न करने, प्रायोजित न करने की प्रतिबद्धता को पूरा करना है. हम उम्मीद रखते हैं कि एक दिन हम उस मुकाम पर पहुंचेंगे. पिछले हफ्ते जम्मू-कश्मीर के पुंछ में एक आतंकवादी हमले में पांच भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे. 

एससीओ समिट में हिस्सा लेंगे बिलावल 

पाकिस्तान ने घोषणा की थी कि बिलावल भुट्टो जरदारी 4 और 5 मई को गोवा में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के विदेश मंत्रियों के सम्मेलन में भाग लेंगे. ये बीते कई वर्षों में पाकिस्तान के किसी बड़े नेता की पहली भारत की यात्रा है. भारत ने हालांकि कहा कि किसी एक देश की भागीदारी पर ध्यान देना उचित नहीं होगा. ये पूछे जाने पर कि क्या पाकिस्तान ने दोनों विदेश मंत्रियों के बीच द्विपक्षीय बैठक का अनुरोध किया है, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने सीधा जवाब नहीं दिया. 

पाकिस्तान पर क्या बोले अरिंदम बागची?

उन्होंने कहा कि हम एक सफल बैठक की प्रतीक्षा कर रहे हैं. किसी एक विशेष देश की भागीदारी पर ध्यान देना उचित नहीं होगा. एससीओ के सदस्य देशों में भारत के अलावा कजाकिस्तान, चीन, किर्गिस्तान, पाकिस्तान, रूस, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान शामिल हैं. सदस्य देशों के अलावा, दो पर्यवेक्षक देश बेलारूस और ईरान भी एससीओ के रक्षा मंत्रियों की बैठक में भाग लेंगे. भारत और पाकिस्तान 2017 में पूर्ण सदस्य के रूप में संगठन में शामिल हुए थे. 

ये भी पढ़ें- 

Mafia Mukhtar Ansari: माफिया मुख्तार अंसारी और उसके बेटे पर लटकी IT की तलवार! कभी भी पूछताछ करने पहुंच सकती है जेल

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान ने जिन PL15 मिसाइलों को दागा, वो हो गईं फुस, अब चीन ने चुपचाप शुरू की पड़ताल
ऑपरेशन सिंदूर में PAK ने जो PL15 मिसाइलें दागीं, वो हुईं फुस, अब चीन ने चुपचाप शुरू की पड़ताल
'2048 की तैयारी करें अखिलेश यादव', सपा चीफ के चुनाव प्रचार अभियान पर बोले केशव प्रसाद मौर्य
'2048 की तैयारी करें अखिलेश यादव', सपा चीफ के चुनाव प्रचार अभियान पर बोले केशव प्रसाद मौर्य
US PoK Map: अमेरिका-भारत ट्रेड डील के साथ जारी नक्शे ने बढ़ाई पाकिस्तान की चिंता, चीन को भी लिया लपेटे में, जानें पूरी बात
अमेरिका-भारत ट्रेड डील के साथ जारी नक्शे ने बढ़ाई पाकिस्तान की चिंता, चीन को भी लिया लपेटे में, जानें पूरी बात
ICC हुआ सख्त, तो पाकिस्तान की निकल गई सारी हेकड़ी, बॉयकॉट मामले ने लिया नया मोड़
ICC हुआ सख्त, तो पाकिस्तान की निकल गई सारी हेकड़ी, बॉयकॉट मामले ने लिया नया मोड़

वीडियोज

Chitra Tripathi: हिंदू राष्ट्र के नाम महासंग्राम ! Maulana Arshad Madani | Hindu Rashtra
Chitra Tripathi: राष्ट्रगीत पर छिड़ी ऐसी जंग कि मौलाना को नहीं सूझा जवाब ! | Maulana Arshad Madani
Chitra Tripathi: हिंदू राष्ट्र के नाम, घमासान जंग ! | Maulana Arshad Madani | Hindu Rashtra
PM Modi Malaysia Visit: मलेशिया में मोदी-मोदी की गूंज..समर्थकों का लगा तांता..! | Malaysia News
PM Modi Malaysia Visit: मलेशिया में 'मोदी-मोदी' की गूंज | PM Modi Speech | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान ने जिन PL15 मिसाइलों को दागा, वो हो गईं फुस, अब चीन ने चुपचाप शुरू की पड़ताल
ऑपरेशन सिंदूर में PAK ने जो PL15 मिसाइलें दागीं, वो हुईं फुस, अब चीन ने चुपचाप शुरू की पड़ताल
'2048 की तैयारी करें अखिलेश यादव', सपा चीफ के चुनाव प्रचार अभियान पर बोले केशव प्रसाद मौर्य
'2048 की तैयारी करें अखिलेश यादव', सपा चीफ के चुनाव प्रचार अभियान पर बोले केशव प्रसाद मौर्य
US PoK Map: अमेरिका-भारत ट्रेड डील के साथ जारी नक्शे ने बढ़ाई पाकिस्तान की चिंता, चीन को भी लिया लपेटे में, जानें पूरी बात
अमेरिका-भारत ट्रेड डील के साथ जारी नक्शे ने बढ़ाई पाकिस्तान की चिंता, चीन को भी लिया लपेटे में, जानें पूरी बात
ICC हुआ सख्त, तो पाकिस्तान की निकल गई सारी हेकड़ी, बॉयकॉट मामले ने लिया नया मोड़
ICC हुआ सख्त, तो पाकिस्तान की निकल गई सारी हेकड़ी, बॉयकॉट मामले ने लिया नया मोड़
500 करोड़ बजट, बड़ा सुपरस्टार, बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर' और 'बॉर्डर' की वाट लगाने आ रही ये फिल्म!
500 करोड़ बजट, बड़ा सुपरस्टार, बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर' और 'बॉर्डर' की वाट लगाने आ रही ये फिल्म!
'हमारे CDF आसिम मुनीर ने दिया था गजवा-ए-हिंद का नारा', PAK में लगे जिहादी मेले में ऑपरेशन सिंदूर पर जैश कमांडर का कबूलनामा
'मुनीर ने दिया था गजवा-ए-हिंद का नारा', जिहादी मेले में ऑपरेशन सिंदूर पर जैश कमांडर का कबूलनामा
Earth Oxygen: पृथ्वी पर पेड़ों से नहीं बल्कि इस चीज से मिलती है सबसे ज्यादा ऑक्सीजन, जानें क्या कहता है साइंस
पृथ्वी पर पेड़ों से नहीं बल्कि इस चीज से मिलती है सबसे ज्यादा ऑक्सीजन, जानें क्या कहता है साइंस
RBI Recruitment 2026: रिजर्व बैंक में लीगल ऑफिसर और मैनेजर समेत कई पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन
रिजर्व बैंक में लीगल ऑफिसर और मैनेजर समेत कई पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन
Embed widget